logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क से लेकर योग और हरियाली तक… विधानसभा एत्मादपुर में सीटू चौहान ने छेड़ी विकास की मुहिम, फावड़ा लेकर खुद सड़क पर उतरे सीटू चौहान एत्मादपुर। क्षेत्र के गांव नगला सिरजी में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या को देखते हुए एत्मादपुर विधानसभा -86 से संभावित प्रत्याशी सीटू चौहान ने अपने निजी खर्च से सड़क निर्माण कराया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और गांव वालों ने कहा कि अब आवागमन में राहत मिलेगी । ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीटू चौहान का आभार जताया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर सीटू चौहान ने सरकारी प्रक्रिया का इंतजार किए बिना ही निजी स्तर पर अपने जेब जेब खर्च से सड़क निर्माण कराने की पहल की। सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए सीटू चौहान ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ जनसहयोग और निजी प्रयास भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एत्मादपुर क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। योग कक्षाओं और पौधरोपण का प्रस्ताव नगला सिरजी में ग्रामीणों और विद्यालय से जुड़े लोगों के बीच सीटू चौहान ने गांव के विकास को लेकर कई प्रस्ताव भी रखे। उन्होंने योग के लिए जमीन उपलब्ध होने पर वहां नियमित योग कक्षाएं शुरू कराने की बात कही। उनका कहना है कि योग के माध्यम से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकता है। इसके अलावा विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सीटू चौहान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि सीटू चौहान एत्मादपुर विधानसभा से विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं और क्षेत्र में सामाजिक एवं विकास कार्यों के जरिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। नगला सिरजी में सड़क निर्माण के साथ योग कक्षाओं और पौधरोपण के प्रस्ताव को भी उनके क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

6 hrs ago
user_BHARAT NEWS
BHARAT NEWS
Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट रेखा शर्मा एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए। बाइट.. तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा बाइट.. रिश्तेदार रिपोर्ट रेखा शर्मा एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए। बाइट.. तेजवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा बाइट.. रिश्तेदार
    1
    रिपोर्ट रेखा शर्मा 

एंकर..मथुरा के अग्निवीर सूरज सिंह लेह सड़क हादसे में शहीद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

वीओ.मथुरा। भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स (2 RAJRIF) में तैनात मथुरा के वीर सपूत अग्निवीर सूरज सिंह लेह में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि
आज सुबह उनका पार्थिव शरीर मथुरा स्थित इंदुपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, परिचित और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य परंपरा के अनुसार परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सेना के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘सूरज सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
सूरज सिंह की शहादत से पूरे क्षेत्र में गम और गर्व का माहौल रहा। अंतिम संस्कार में जिले के विभिन्न दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि देश की सेवा करते हुए सूरज सिंह ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत को मथुरा हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेगा। शोक की इस घड़ी में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ खड़े नजर आए।

बाइट.. तेजवीर सिंह
 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मथुरा 

बाइट.. रिश्तेदार

    user_Rekha Patrakaar Govardhan
    Rekha Patrakaar Govardhan
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🙏🕉️ जय बाबा बटेश्वर नाथ 🕉️🙏 आज बाबा बटेश्वर नाथ का प्रातः काल आरती दिव्य रूप श्रंगार दर्शन🔱 दिनांक 23/09/2026 दिन (बुधवार) 🔱🙏🙏🙏🕉️🕉️🕉️
    1
    🙏🕉️ जय बाबा बटेश्वर नाथ 🕉️🙏 आज बाबा बटेश्वर नाथ का प्रातः काल आरती दिव्य रूप श्रंगार दर्शन🔱 दिनांक 23/09/2026 दिन (बुधवार) 🔱🙏🙏🙏🕉️🕉️🕉️
    user_Shree Bhagwan Sisodiya
    Shree Bhagwan Sisodiya
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा पुलिसिंग में AI का नया दौर, PRAGYA सेंटर से डेटा पर होगी नजर आगरा पुलिस कमिश्नरेट में PRAGYA डेटा सेंटर की शुरुआत की गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सेंटर का उद्घाटन किया। PRAGYA के जरिए जनशिकायतों, नागरिक फीडबैक, सोशल मीडिया इनपुट और पुलिसिंग से जुड़े डेटा का AI व डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से विश्लेषण किया जाएगा। शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन के लिए भी डेटा आधारित इनपुट इस्तेमाल किए जाएंगे
    1
    आगरा पुलिसिंग में AI का नया दौर, PRAGYA सेंटर से डेटा पर होगी नजर
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में PRAGYA डेटा सेंटर की शुरुआत की गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सेंटर का उद्घाटन किया। PRAGYA के जरिए जनशिकायतों, नागरिक फीडबैक, सोशल मीडिया इनपुट और पुलिसिंग से जुड़े डेटा का AI व डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से विश्लेषण किया जाएगा। शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन के लिए भी डेटा आधारित इनपुट इस्तेमाल किए जाएंगे
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 118 जोड़ो की अनोखी शादी! 😱 | Mukhyamantri Samuhik Vivah Agra मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) के तहत फतेहाबाद, आगरा में एक मिसाल कायम हुई। आगरा रोड स्थित गोपाल गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में 118 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। एक ही मंडप में 114 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और 4 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। इस ऐतिहासिक पल में सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का सुंदर नज़ारा देखने को मिला। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा नेता नितिन वर्मा, एडीएम प्रशांत कुमार, एसडीएम स्वाति शर्मा, एसीपी इमरान अहमद एवं बीडीओ अरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    118 जोड़ो की अनोखी शादी! 😱 | Mukhyamantri Samuhik Vivah Agra
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) के तहत फतेहाबाद, आगरा में एक मिसाल कायम हुई। आगरा रोड स्थित गोपाल गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में 118 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। एक ही मंडप में 114 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और 4 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया।
इस ऐतिहासिक पल में सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का सुंदर नज़ारा देखने को मिला। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा नेता नितिन वर्मा, एडीएम प्रशांत कुमार, एसडीएम स्वाति शर्मा, एसीपी इमरान अहमद एवं बीडीओ अरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_तथ्य धर्मी भारत
    तथ्य धर्मी भारत
    Court reporter Agra, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Dinshekkumar
    2
    Post by Dinshekkumar
    user_Dinshekkumar
    Dinshekkumar
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय के बैनर तले छात्राओं ने पैदल निकाला मतदाता जागरूकता अभियान ब्रेकिंग न्यूज़ टूंडला - ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय के बैनर तले छात्राओं ने पैदल निकाला मतदाता जागरूकता अभियान | राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गई पैदल यात्रा। बड़ी संख्या में हाथों में तख्तियां लेकर छात्राओं ने दिया मतदान करने का संदेश। छात्राओं ने तेज नारे लगाते हुए बोला सारे काम छोड़ दो वोट दो वोट दो | प्राचार्या प्रो.नीरज कुमारी सहित महाविद्यालय का समस्त टाफ रहा मौजूद। Updated News-23/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत की रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय के बैनर तले छात्राओं ने पैदल निकाला मतदाता जागरूकता अभियान 
ब्रेकिंग न्यूज़ टूंडला - ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय के बैनर तले छात्राओं ने पैदल निकाला मतदाता जागरूकता अभियान |  राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली गई पैदल यात्रा। बड़ी संख्या में हाथों में तख्तियां लेकर छात्राओं ने दिया मतदान करने का संदेश। छात्राओं ने तेज नारे लगाते हुए बोला सारे काम छोड़ दो वोट दो वोट दो |  प्राचार्या प्रो.नीरज कुमारी सहित महाविद्यालय का समस्त टाफ रहा मौजूद।
Updated News-23/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत की रिपोर्ट 
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सागर में ओकेन्द्र राणा की बुलेट एंट्री - पुलिस की घेराबंदी तोड़कर थाने पहुँचे! बुंदेलखंड की बड़ी खबर - सागर से करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेन्द्र राणा की सागर में एंट्री ने पूरे सिस्टम को हिला दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए ग्यारसपुर से लेकर सागर तक कई जगह नाकाबंदी कर रखी थी, गाड़ियां रोकी जा रही थीं। लेकिन ओकेन्द्र राणा पुलिस को चकमा देकर, कई गाड़ियां बदलकर, आखिरकार बुलेट पर सवार होकर हाथ में पीला झंडा लहराते हुए मोतीनगर थाने पहुँच गए। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं - - कैसे वो काले कुर्ते में बुलेट पर एंट्री कर रहे हैं - समर्थकों के साथ सड़क पर हंगामा और नारेबाजी - थाने के बाहर पुलिस के साथ तीखी बहस और झूमा-झटकी - समर्थक सड़कों पर दौड़ते हुए, बाइकों का काफिला बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला दामोदर यादव से चल रही सोशल मीडिया बहस के बाद हुआ। राणा जी अपने समाज के मान-सम्मान के लिए थाने पहुँचे थे। #OkendraRana #Sagar #KarniSena #BulletEntry #SagarNews #MadhyaPradesh #ViralVideo #Bundelkhand #Police #shreeBhagwanSisodiya
    1
    सागर में ओकेन्द्र राणा की बुलेट एंट्री - पुलिस की घेराबंदी तोड़कर थाने पहुँचे! 

बुंदेलखंड की बड़ी खबर - सागर से

करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेन्द्र राणा की सागर में एंट्री ने पूरे सिस्टम को हिला दिया।

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए ग्यारसपुर से लेकर सागर तक कई जगह नाकाबंदी कर रखी थी, गाड़ियां रोकी जा रही थीं। लेकिन ओकेन्द्र राणा पुलिस को चकमा देकर, कई गाड़ियां बदलकर, आखिरकार बुलेट पर सवार होकर हाथ में पीला झंडा लहराते हुए मोतीनगर थाने पहुँच गए।

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं -
- कैसे वो काले कुर्ते में बुलेट पर एंट्री कर रहे हैं
- समर्थकों के साथ सड़क पर हंगामा और नारेबाजी
- थाने के बाहर पुलिस के साथ तीखी बहस और झूमा-झटकी
- समर्थक सड़कों पर दौड़ते हुए, बाइकों का काफिला

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला दामोदर यादव से चल रही सोशल मीडिया बहस के बाद हुआ। राणा जी अपने समाज के मान-सम्मान के लिए थाने पहुँचे थे।
#OkendraRana #Sagar #KarniSena #BulletEntry #SagarNews #MadhyaPradesh #ViralVideo #Bundelkhand #Police #shreeBhagwanSisodiya
    user_Shree Bhagwan Sisodiya
    Shree Bhagwan Sisodiya
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सड़क किनारे बेहोश पड़ी गर्भवती महिला के लिए पुलिस की सूझबूझ जीवनदायिनी बन गई! मामला उज्जैन जिले के महिदपुर का है, जहाँ डाबली खम्मा गांव में संतोषी कुंवर नाम की एक गर्भवती महिला सड़क पर अचेत हालत में मिली! सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-29 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने लगी! रास्ते में महिला की बिगड़ती हालत देख आरक्षक मोसिन मंसूरी ने बिना देर किए उसे CPR दिया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं! डॉक्टरों के अनुसार महिला का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर गया था और सही समय पर मिली मदद से उसकी और बच्चे की जान बच सकी! इस सराहनीय व मानवीय कार्य के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹10 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है !!
    1
    सड़क किनारे बेहोश पड़ी गर्भवती महिला के लिए पुलिस की सूझबूझ जीवनदायिनी बन गई!

मामला उज्जैन जिले के महिदपुर का है, जहाँ डाबली खम्मा गांव में संतोषी कुंवर नाम की एक गर्भवती महिला सड़क पर अचेत हालत में मिली!

सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-29 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने लगी!

रास्ते में महिला की बिगड़ती हालत देख आरक्षक मोसिन मंसूरी ने बिना देर किए उसे CPR दिया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं!

डॉक्टरों के अनुसार महिला का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर गया था और सही समय पर मिली मदद से उसकी और बच्चे की जान बच सकी!

इस सराहनीय व मानवीय कार्य के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹10 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है !!
    user_Soni Verma
    Soni Verma
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसों से पीटा ...... कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसों से पीटा लोहे की भारी वस्तु से सिर पर वार करने का आरोप, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पीड़ित आगरा। थाना सदर क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर बीती 22 सितंबर की रात कार सवार युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने कार को रोककर युवक को बाहर खींच लिया और उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित विपिन सोन ने थाना सदर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में धोनी, जुबैर समेत कई अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने थाना सदर पुलिस से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसों से पीटा
......
कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसों से पीटा
लोहे की भारी वस्तु से सिर पर वार करने का आरोप, लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा पीड़ित
आगरा। थाना सदर क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर बीती 22 सितंबर की रात कार सवार युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने कार को रोककर युवक को बाहर खींच लिया और उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित विपिन सोन ने थाना सदर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में धोनी, जुबैर समेत कई अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित ने थाना सदर पुलिस से मामले में कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_Journalist MAHESH DHARIYA
    Journalist MAHESH DHARIYA
    Local News Reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.