Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली के सिकरहना नदी में लुढ़की ट्रेक्टर ट्रॉली। ट्रेक्टर चालक और सवार लोगों ने खुद कर बचाई जान। जेसीबी से निकलवाई गई ट्रेक्टर,इस बीच हवा में झूलती रही इंजन।
Shambhu sharan
सुगौली के सिकरहना नदी में लुढ़की ट्रेक्टर ट्रॉली। ट्रेक्टर चालक और सवार लोगों ने खुद कर बचाई जान। जेसीबी से निकलवाई गई ट्रेक्टर,इस बीच हवा में झूलती रही इंजन।
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- मझौलिया। प्रखंड अंतर्गत सरिसवा बाजार, जो वर्षों से बदहाली, खंडहरनुमा स्थिति और कचरे के ढेर के कारण अपनी पहचान खो चुका था, अब नए स्वरूप में संवरने जा रहा है। बुधवार से बाजार के सौंदर्यीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत होने के साथ ही स्थानीय बाजारवासियों में खुशी और उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। लंबे समय से उपेक्षित इस बाजार को जिला परिषद के माध्यम से आधुनिक और व्यवस्थित रूप देने की पहल को लोग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सरिसवा बाजार में गंदगी, अव्यवस्था और जर्जर ढांचे के कारण न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा था, बल्कि आम राहगीरों और ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बाजारवासियों प्रमोद बरनवाल, मंशी साह, प्रहलाद कुमार, रेयाज आलम, विनोद कुमार, कुंदन कुमार, हर्षित राज और फिरोज आलम सहित अन्य लोगों ने बताया कि बाजार कचरे का अड्डा बन गया था, जिससे दुर्गंध और अस्वच्छता बनी रहती थी। अब सौंदर्यीकरण कार्य के तहत नई सेड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बाजार की गंदगी साफ होगी और दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से व्यापार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही बाजार आने-जाने वाले ग्राहकों और आम लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। लोगों का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ बाजार की सूरत बदलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी। बाजारवासियों ने जिला परिषद और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा। सरिसवा बाजार के नए रूप में विकसित होने से क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।4
- नौतन/ प्रखंड क्षेत्र के डबरिया पंचायत अंतर्गत परसौनी तिवारी टोला गांव में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर जी के मंदिर निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर परसौनी तिवारी टोला गांव से खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जलाशय तक पहुंची। जहां पारंम्परिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटकर कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” एवं हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान एवं भक्तिमय बना रहा इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल कायम रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत काफी खराब हो गई थी उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर का स्मरण किया, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। उसी आस्था और विश्वास से श्रद्धापूर्वक उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हो गया। उसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है।।3
- #ugc1
- बेतिया नगर निगम की महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया ने शहिद स्मारक के हो रहे सौंदर्यीकरण के विषय में बताया 04.02.2026.1
- मां लक्ष्मी नारायण व भगवान शंकर मंदिर पूर्ण होने पर भव्य कलश यात्रा नौतन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डबरिया पंचायत के परसौनी तिवारी टोला में मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर मंदिर के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा परसौनी तिवारी टोला से प्रारंभ होकर खुटही बारियारपुर स्थित पवित्र जल स्रोत तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर में लौटी, जहां कलश की विधिवत स्थापना की गई। पूरे मार्ग में “जय माता दी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर मंदिर के भूमि दाता दिनानाथ तिवारी एवं गोदावरी तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना को लेकर आगामी कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। भूमि दाता दिनानाथ तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी गोदावरी तिवारी की तबीयत पहले काफी खराब थी। उन्होंने मां लक्ष्मी नारायण एवं भगवान शंकर से श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की, जिसके बाद उनकी पत्नी स्वस्थ हो गईं। इसी आस्था और श्रद्धा से प्रेरित होकर उन्होंने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, जो आज पूर्ण हुआ।1
- शंभू गर्ल्स हॉस्टल केस में जब SIT टीम को लीड कर रहें IPS जितेंद्र राणा से पूछा गया कि यह बताइए कि "घटना पटना में हुई है या जहानाबाद में,पुलिस ने पहले रे/प से इंकार क्यों किया था" तो इसका जवाब नहीं दियें!1
- श्रीनगर थाना क्षेत्र में सागवान की अवैध कटाई, ट्रैक्टर जब्त श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघंबरपुर गांव में सागवान की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उदयपुर जंगल से सागवान की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले में स्थानीय मुखिया के भाई रंजीत कुमार पर आरोप लगाया गया है। आवेदन के अनुसार वार्ड नंबर 13, पूजहाँ के पास से लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। वन विभाग की गाड़ी को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। ट्रैक्टर बगही बघंबरपुर का बताया जा रहा है, जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों राजेश्वर सिंह, विपिन कुमार, पुनीत कुमार, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार जंगल से लकड़ी की अवैध कटाई और बिक्री हो रही है, जिससे वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। अब देखना होगा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- Mere Bhai kheti ho ya beti Sab Tumhen hi bachani padegi Satta Mein maujud Jeene Ka Kuchh Nahin kar Payenge Kyunki na to Inki beti hai aur Nain ki kheti hai. . . #trending #reality #indianleaderreality #indianthought1
- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई1