चलती इकोस्पोर्ट में अचानक लगी भीषण आग, बोनट से उठे धुएं ने मचाया हड़कंप झाँसी के सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी जतिन उस समय दहशत में आ गए, जब वह किसी आवश्यक कार्य से दतिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी इकोस्पोर्ट कार चित्रा चौराहे के पास रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे पहुंची, अचानक बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोककर स्थिति समझने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में कार ने आग पकड़ ली। गाड़ी में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक जतिन के अनुसार, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।

- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना के समीपवर्ती ग्राम सिमरावरी स्थित आरा मशीन परिसर में रविवार को समाजसेवी राम बहादुर ‘राधे-राधे’ के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, भजन-कीर्तन, संत समाज का सम्मान, कवियों एवं मातृशक्ति का सम्मान तथा माता-पिता की सेवा करने वाले सच्चे पुत्र को श्रवण कुमार सम्मान प्रदान किया गया।1
- खबर झाँसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सीपरी ओबर ब्रिज से है। जहाँ ब्रिज के नीचे से गुजर रही एक कार में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई।।धुंआ उठता देख कार सवारो ने कूदकर अपनी जान बचाई। वही घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुँची फ़ायर बिर्गेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया। आग कैसे लगी इसका अभी कारण स्पष्ट नही हो सका। वही जलती हुई कार को देख पुल के नीचे से गुजर रहे वाहनो के पहिये थम गए। और लोग जलती हुई कार का वीडियो बनाने लगे। जिसका वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by Anubhav shrivastava1
- झाँसी। जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 49 गोंदू कंपाउंड में शंकर जी मंदिर के पीछे खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सरेआम मारपीट और हंगामा करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।1
- झांसी बंगरा में बाइक बनी आग गोला अचानक लग गई आग1
- झांसी के बंगरा में रात आठ बजे पूर्व प्रधान की मोटरसाइकिल में अचानक आग लग जाने से भिसड रूप ले लिया जिससे लोगों मैं अफरा तफरी मच गई आग लगने का पता नहीं लग सका1
- झाँसी सीपरी बाजार चित्रा चौराहे के पास रेलवे पुल के नीचे एक कार में लगी आग...4
- झांसी सीपरी बाजार पुल के के नीचे कार में लगी आग कड़ी मशक्कत कर पाया काबू1