सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया मितौली खीरी, 10 मार्च 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को एक वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की देख रेख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जिला लखीमपुर खीरी के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों की जांच निशुल्क किया गया और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान सीएचसी के स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया मितौली खीरी, 10 मार्च 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को एक वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की देख रेख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जिला लखीमपुर खीरी के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों की जांच निशुल्क किया गया और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान सीएचसी के स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- मेरठ - अस्सी वर्षीय सूरज प्रकाश का निधन होने के बाद मुस्लिम पड़ोसियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की, अविवाहित सूरज प्रकाश मुस्लिम आबादी के बीच रहते थे, उनकी मृत्यु के बाद पड़ोसियों ने पिंडदान से लेकर अंतिम यात्रा तक की जिम्मेदारी निभाई, कंधा देकर अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार में परिवार की भूमिका निभाई1
- पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- कुर्सी थाने के अंतर्गत जो घटना हुई थी उसमें बुलडोजर कार्यवाही पूर्ण कराई जाए नहीं तो 12 तारीख तक लाखन आर्मी महाआंदोलन के लिए बाध्य होगी1
- आज बांकेगंज ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष जो दिव्यांग जनों के हैं सर्वेश कुमार अर्कवंशी की अध्यक्षता में आज एक दिव्यांगजन यूनियन की बैठक संपन्न हुई जिसमें बहुत से दिव्यांगजन ब्लॉक बांकेगंज के उपस्थित हुए और उन्हीं के बीच यह भी पता चला कि विकास कुमार जो तहसील अध्यक्ष है उनके प्रयास से बेचापुर के एक दिव्यांग का अंत्योदय कार्ड भी बनाया गया यह अच्छी बात है दिव्यांगों का सहयोग होना चाहिए आप सभी लोग से और सरकार से अपेक्षा करता हूं कि इनका सहयोग समय-समय पर अवश्य करते रहें2
- एसडीएम लखीमपुर कार्यालय तहसील में हंगामा,एसडीएम सदर ऑफिस के बाहर भारी भीड़। जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में पान मसाला थूकने को लेकर हुआ हंगामा। #lakhimpur #viral #update1
- गोला स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने आए चिकित्सा अधिकारियों से मीडिया कर्मियों के द्वारा जांच के बारे में पूछे जाने पर बताया कुछ नहीं बताएंगे सीएमओ ऑफिस जाओ....1
- गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार पुत्र राधेश्याम, विमलेश कुमार पुत्र कन्नौजीलाल, देवेन्द्र कुमार पुत्र विद्यासागर निवासी ग्राम कचियानी, राजेश कुमार पुत्र श्रीराम निवासी हरगोविन्दपुर, सचिन पुत्र नरेश निवासी भेंसटा, सुशील कुमार पुत्र रामाधार, रामनरेश पुत्र बुद्धा और ज्ञानू पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम घरथनिया थाना हैदराबाद शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह (चौकी प्रभारी अजान), उपनिरीक्षक हेमंत कटियार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, हेड कांस्टेबल दीपक वर्मा, कांस्टेबल संजीव कुमार (चौकी अजान), कांस्टेबल बंटी सार, कांस्टेबल संजीव कुमार व कांस्टेबल प्रेमशंकर शामिल1
- ईरान के सशस्त्र बलों का कहना है कि उन्होंने ईरानी तेल डिपो पर हुए हमलों के जवाब में हाइफ़ा, इज़राइल में तेल और गैस रिफाइनरी सुविधाओं और ईंधन भंडारण टैंकों पर अराश-2 ड्रोन दागे।1