यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली विवाहिता की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक विवाहिता की हत्या कर शव फेंकने का सनसनीखेज मामला शुक्रवार शाम सामने आया है। करीब 25 वर्षीय महिला का शव कंबल में लपेटकर पानी निकासी के नाले में फेंका गया था। आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को काले टेप से पैक किया। घटना का पता तब चला जब गांव सौरई के पास माइल स्टोन 148 के निकट बकरी चरा रहे ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े संदिग्ध शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार के नेतृत्व में एसओजी, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने जांच शुरू की। मृतका ने मेहंदी रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और पैरों में बिछुए थे। पुलिस को एक हाथ पर गुदा हुआ नाम खुरचा हुआ मिला, जिससे पहचान मिटाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। गले और चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को वाहन से लाकर एक्सप्रेस-वे किनारे फेंक दिया गया। पुलिस दिल्ली दिशा से आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि महिला ने हत्या से पहले सामान्य श्रृंगार किया हुआ था — आंखों में काजल और हाथ में अंगूठी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे वारदात का पूर्वाभास नहीं था, जो मामले को और उलझा रहा है।

- आगरा न्यूज़ ईदगाह हजरत सैय्यद जलाल शाह बुखारी रहमतुल्लाह आलेह का सालना 379 वा पुरुष पार्क मुबारक दिनांक 21 2 2026 को मिलाद शरीफ बाद तरावीह नमाज के रात्रि 10:00 बजे से शुरू होगा दिनांक 22 2.2.2026 को कमेटी द्वारा चादरपोशी बाद नमाज जोहार समय 3:00 बजे एवं सैंदल की रसम समय 4:30 बजे होगी जिसमें सभी धर्म के लोग ऐसा लेंगे और सायं रोजा इफ्तार व लंगर मगबीर की नमाज के बाद किया जाएगा तथा इस दिन बाद तरावीह नवाज महफिले कव्वाली होनी है दिनांक 23 2 2026 को बाद फज्र में गुरल की रस्म और दुआ की जाएगी और मंच का संचालन सुबह 10:00 बजे से समय शाम 7:30 तक प्रोग्राम का समापन हो जाएगा उर्स मुबारक पाक सभी आने-जाने वालों जायरीनों का दरगाह कमेटी तहसील से इस्तकबाल करती है नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत4
- desi katte ke sath dikha naujawan1
- Post by दि ननी सिंह1
- क्या बोली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान1
- # maja a Jaega video mein hans hans ke Pagal Ho Jaenge Social Media news#1
- Post by Khachera Aadiwasi3
- आगरा:- शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे खंदौली क्षेत्र के गांव हाजीपुर खेड़ा स्थित श्री वनखण्डी महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के क्रम में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापना, हवन और विधि-विधान से पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उन्हें बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही मंत्री पद प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने से पहले वे नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते थे। आज उन्हीं के आशीर्वाद से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया गया कि कई वर्ष पूर्व एक जमींदार द्वारा खेत की खुदाई के दौरान फावड़ा बाबा भोलेनाथ की पिंडी से टकराया। खुदाई बढ़ने के साथ पिंडी और अधिक प्रकट होती गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं की आस्था के चलते मंदिर का निर्माण कराया गया। जीर्णोद्धार कार्य की विशेषता बताते हुए मंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण में वही पत्थर इस्तेमाल किया गया है, जिसका उपयोग रामलला मंदिर में किया गया था। कार्यक्रम के अंत में मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।1
- ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक के लिए भेजेंगे नोटिस महिला आयोग शक्त1
- Post by Khachera Aadiwasi1