Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में बहुत तेजी से बच्चा चोरी का मामला सोशल मीडिया पर कई तरह का वीडियो वायरल हो रहा हैं। Bihar में इन दिनों बच्चा चोरी को लेकर कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों में डर और भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि कई मामलों में जांच के बाद यह सामने आया है कि अधिकतर खबरें अफवाह साबित हुई हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक करने से पहले सत्यापन करें और कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। अफवाह फैलाने से समाज में तनाव बढ़ता है। #News Of Nawada #Patna News #bihar news #nawada news #sirdala news #Gaya News
News Of Nawada
बिहार में बहुत तेजी से बच्चा चोरी का मामला सोशल मीडिया पर कई तरह का वीडियो वायरल हो रहा हैं। Bihar में इन दिनों बच्चा चोरी को लेकर कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर लोगों में डर और भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि कई मामलों में जांच के बाद यह सामने आया है कि अधिकतर खबरें अफवाह साबित हुई हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक करने से पहले सत्यापन करें और कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचना दें। अफवाह फैलाने से समाज में तनाव बढ़ता है। #News Of Nawada #Patna News #bihar news #nawada news #sirdala news #Gaya News
- User1009Halsi, Lakhisarai🙏13 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- #News Of Nawada #Facebook #Instagram #Youtube1
- Post by Tws News1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- संगठन सृजन अभियान के तहत नवादा जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित, संजय वर्मा नवादा हिसुआ प्रखंड के आदित्य नगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत नरहट एवं हिसुआ प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नरहट प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नीतू कुमारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी। नवादा जिला प्रभारी जय शंकर पाठक और प्रदेश प्रभारी उमर खान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और पंचायत स्तर तक सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न पंचायतों में संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, नवीन पासवान, शैलेन्द्र कुमार, श्रीकांत सिंह, शिवालक यादव, जितेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, सोनू रंजन, गोपाल कुमार, विजय सिंह, पुकार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- कोडरमा जिला झुमरी तिलैया ब्लौक के ताराटांड़ निवासी मिंटु राऊत, उम्र करीब 45 वर्ष की सुबह करीब 3 बजे अज्ञात बोलेरो से धक्का लगने से मौत हो गई। मृतक ताराटांड़ में अपने मकान में रहता था इनके चार छोटी छोटी बच्चीयां है और यही एक व्यक्ति था जिसके द्वारा घर का भरण-पोषण होता था प्रशासन ने सुबह आकर मृतक मिटु राउत के लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से आश पोस्टमार्टम होकर आने के बाद परिजनों ने लाश को रांची पटना रोड NH हाइवे पर रखकर उचित कार्रवाई और मुआवजा की मांग करते हुए रोड़ जाम कर दिया, तिलैया थाना प्रभारी विनय बाबु के नेतृत्व में प्रशासन ने रोड़ जाम हटाने के लिए परिजनों से मुलाकात कर बात किया। लेकिन परिजनों ने मुआवजा की मांग करते हुए रोड़ जाम से हटने को तैयार नहीं हुए। फिर अंचल अधिकारी के आने के बाद प्रशासन और अंचलाधिकारी ने उचित कार्रवाई करने और सरकारी सुविधाएं देने का आश्वासन देने के बाद रोड जाम हटाया गया।1
- vlog1
- Post by Kanhai chaudhary1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो परनदाबर थाना क्षेत्र के सुकनार गांव का है। वीडियो में दिख रही महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सच्चाई जाने अफवाह फैलाना गलत है। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। और झूठे अफवाह फैलाने वालों पर करवाई किया जाय। #News Of Nawada #Nawada News #Sirdala News #Abdul News1