पंचायत रजियाणा (53 मील) के स्टोर में रखा सरकारी सीमेंट बना पत्थर, सरकारी धन की बर्बादी उजागर पंचायत रजियाणा (53 मील) के स्टोर में रखा सरकारी सीमेंट बना पत्थर, सरकारी धन की बर्बादी उजागर पंचायत प्रधान की शिकायत पर BDO कांगड़ा ने पंचायत इंस्पेक्टर को भेजा जांच के लिए, मौके पर 300 से अधिक बोरियां खराब पाई गईं कांगड़ा: विकास खंड कांगड़ा की पंचायत रजियाणा (53 मील) में विकासात्मक कार्यों के लिए लाया गया सीमेंट खराब होने से सरकारी धन की बर्बादी और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। लगभग 300 सरकारी सीमेंट की बोरियां पत्थर में तबदील हो गई हैं। समय पर उपयोग न होने व लंबे समय तक बिना इस्तेमाल के छोड़ देने के कारण लाखों रुपये की क्षति हुई है। मामला पंचायत प्रधान अनिता कोहली के संज्ञान में आने पर उन्होंने विकास खंड कांगड़ा के कार्यकारी अधिकारी (BDO) को लिखित में शिकायत दी। जिस पर BDO कांगड़ा ने पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार को जांच के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पाया कि पंचायत रजियाणा के स्टोर में रखी हुई सरकारी सीमेंट की लगभग 300 से अधिक बोरियां अब प्रयोग में नहीं लाई जा सकती हैं। जांच के दौरान पंचायत प्रधान व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जांच में पाया गया कि पूर्व पंचायत प्रधान ने विकासात्मक कार्यों के लिए पिछले वर्ष दिसंबर में 300 से अधिक सरकारी सीमेंट की बोरियां खरीदी थीं और पंचायत के स्टॉक रजिस्टर में इनकी खरीद को दर्शाया भी गया है। हालांकि फरवरी में सरकार ने पंचायत प्रधानों की शक्तियों को खत्म कर दिया, जिससे विकासात्मक कार्य रुक गए और उसके बाद मई माह में नए पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। लगभग आठ माह तक सरकारी सीमेंट का प्रयोग न होने से सभी बोरियां खराब हो गईं। पंचायत प्रधान ने अपनी शिकायत में निष्पक्ष जांच की मांग रखी है और कहा है कि उच्च अधिकारियों व पंचायती राज विभाग को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही तय कर नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। पंचायत इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी के निर्देश पर रजियाणा (53 मील) पंचायत के स्टोर की जांच की गई है, जहां 300 से अधिक सीमेंट की बोरियां खराब पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अपनी रिपोर्ट BDO कांगड़ा को सौंप दी है। पूर्व प्रधान व पंचायत सचिव से नुकसान की भरपाई होगी।

- बहनों के नाम सनी देओल का खास संदेश! रक्षाबंधन के पावन मौके पर अभिनेता सनी देओल ने सभी बहनों को दीं ढेरों शुभकामनाएं। 🙏🎀 सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने बहनों के लिए प्यार और अपनापन भरा संदेश साझा किया। ❤️ भाई-बहन के इस खूबसूरत रिश्ते को सलाम! 🫶 #SunnyDeol #RakshaBandhan #HappyRakshaBandhan #BrotherSisterLove #Bollywood #Rakhi1
- कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा देनदारियों को लेकर भी हुई बातचीत बाइट,,,वीरेंद्र चौहान शिक्षक नेता कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला संयुक्त कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा देनदारियों को लेकर भी हुई बातचीत बाइट,,,वीरेंद्र चौहान शिक्षक नेता1
- पंचकूला में खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली कार 🔥🚗 पंचकूला में खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली कार 🔥🚗 पंचकूला में अमर टेक्स की लाइटों के पास खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।1
- नेपाल-तिब्बत सीमा पर एक घर बाढ़ के बीच में आ गया, चारों तरफ़ उठे चक्रवात में फंसे वाहन चक्कर काट रहे है, और लोग बचने के लिए बालकनियों, छतों पर खड़े है। पता नहीं कोई बच पाया होगा या नहीं।1
- कालका में चमार समाज का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन1
- अंबाला कैंट के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ के पास स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।1
- प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं को आगे बढ़ाने की बजाए बैकफुट पर धकेला: कृष्ण पाल शर्मा सह संयोजक प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ1
- ✨आज के दर्शन✨ 🙏 बाबा मानसार के दरबार से सीधा आशीर्वाद 🙏 🌸 जो देखेगा, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होगी 🌸 #LiveDarshan #BabaMansar #Blessings1
- कांग्रेस विधायकों के काले कपड़ों पर कृष्ण लाल पंवार का हमला, बोले- पूरा हरियाणा देख रहा है कांग्रेस विधायकों के काले कपड़ों पर कृष्ण लाल पंवार का हमला, बोले- पूरा हरियाणा देख रहा है1