logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस ने बैंक के बाहर थार गाडी से 5.50 लाख रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा, पूरे रूपये किये बरामद पुलिस ने बैंक के बाहर थार गाडी से 5.50 लाख रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा, पूरे रूपये किये बरामद सोहागपुर पुलिस ने केनरा बैंक के सामने से थर गाड़ी से 5:50 लख रुपए चोरी करने वाली महिला को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उक्त महिला को रायगढ़ जिले से पकड़ा है। सोहागपुर एस ऑफिस संजू चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार दोपहर 12:00 बताया कि दिनांक 23.04.26 को थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत आवेदक पराग शर्मा पिता श्याम शर्मा, निवासी सेमरी हरचंद, व्यवसाय अनाज व्यापारी द्वारा बताया गया था कि वह बैंक के काम से थार गाडी से सोहागपुर बैंक गये थे। सिद्धार्थ एवं सौरभ चौधरी के नाम रजिस्ट्री होना प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी लोग बैंक आए थे। आवेदक द्वारा पांच लाख पचास हजार रुपये स्टेट बैंक से निकालकर केनरा बैंक की ओर गए। केनरा बैंक के सामने वाहन खड़ा कर सभी बैंक के अंदर चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात महिला द्वारा वाहन में रखा नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शीघ्र विशेष पुलिस टीम गठित हुई पुलिस टीम घटना के बाद से शहर में संभावित स्थान एवं मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनकी जांच की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घटना को राजगढ़ जिले के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव निवासी महिला सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर द्वारा अंजाम दिया गया है। जानकारी के पश्चात तत्काल टीम गठित कर ग्राम कडिया सासी थाना बोडा जिला राजगढ़ में दबिश दी गई। जहाँ से आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके कब्जे से पूरे ₹5,50,000/ का मशरूका बरामद कर ली गई। पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली आरोपिया सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर से चोरी का माल नगदी 05 लाख 50 हजार रूपये बरामद किये गये।

6 hrs ago
user_सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर न्यूज़
Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

पुलिस ने बैंक के बाहर थार गाडी से 5.50 लाख रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा, पूरे रूपये किये बरामद पुलिस ने बैंक के बाहर थार गाडी से 5.50 लाख रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा, पूरे रूपये किये बरामद सोहागपुर पुलिस ने केनरा बैंक के सामने से थर गाड़ी से 5:50 लख रुपए चोरी करने वाली महिला को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उक्त महिला को रायगढ़ जिले से पकड़ा है। सोहागपुर एस ऑफिस संजू चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार दोपहर 12:00 बताया कि दिनांक 23.04.26 को थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत आवेदक पराग शर्मा पिता श्याम शर्मा, निवासी सेमरी हरचंद, व्यवसाय अनाज व्यापारी द्वारा बताया गया था कि वह बैंक के काम से थार गाडी से सोहागपुर बैंक गये थे। सिद्धार्थ एवं सौरभ चौधरी के नाम रजिस्ट्री होना प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी लोग बैंक आए थे। आवेदक द्वारा पांच लाख पचास हजार रुपये स्टेट बैंक से निकालकर केनरा बैंक की ओर गए। केनरा बैंक के सामने वाहन खड़ा कर सभी बैंक के अंदर चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात महिला द्वारा वाहन में रखा नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शीघ्र विशेष पुलिस टीम गठित हुई पुलिस टीम घटना के बाद से शहर में संभावित स्थान एवं मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनकी जांच की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिससे जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घटना को राजगढ़ जिले के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव निवासी महिला सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर द्वारा अंजाम दिया गया है। जानकारी के पश्चात तत्काल टीम गठित कर ग्राम कडिया सासी थाना बोडा जिला राजगढ़ में दबिश दी गई। जहाँ से आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके कब्जे से पूरे ₹5,50,000/ का मशरूका बरामद कर ली गई। पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली आरोपिया सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर से चोरी का माल नगदी 05 लाख 50 हजार रूपये बरामद किये गये।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टेस्ट ड्राइव बनी आग का कहर, शिवपुर में धू-धू कर जली फिगो कार, टला बड़ा हादसा सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर tahsil
    1
    टेस्ट ड्राइव बनी आग का कहर, शिवपुर में धू-धू कर जली फिगो कार, टला बड़ा हादसा
सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर tahsil
    user_Preet patel
    Preet patel
    Video Creator होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बैतूल ।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर धारा संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं । 🔹इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में करीब एक वर्ष 02 माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपियो मे से एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा । 🔹 *घटना का सक्षिप्त विवरण* - फरियादी राजेश पिता अतरसिंह विश्वकर्मा एलएफ कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल ने दिनांक 18/01/2025 को आरोपी केदास कुशवाह व आरोपी आशीष कुशवाह द्वारा पैमेन्ट(पैसे ) लेन देन की बात पर से फरियादी राजेश को दोनो के द्वारा लड़ाई झगड़ा विवाद कर आशीष उर्फ गिरिराज द्वारा पिस्टल से जान से मारने की नियत गोली मारना तथा सीने पर गोली न लगकर बांये पैर की जांघ मे लगने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध मे रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट *अप.क्र.33/25 धारा 109(1) ,351(2),3(5) बीएनएस* का पंजीबद्द किया गया था । 🔹 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी के पते व ठिकाने की जानकारी प्राप्त की जा रही थी जो आरोपी बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे । पुलिस ने लगातार प्रयास कर आखिर आरोपी केदार सिंह कुशवाह का ठिकाना खोज निकाला व उसे दिनांक 26 -27/04/26 की दरम्यानी रात को उसके ही भोपाल स्थित नये घर सागर सिल्वर स्प्रिंग कोलोनी से दबिश देकर पकड़ने सफलता प्राप्त की जिसे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है । अन्य 01 आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की जा रही है । 🔹 *जप्ती कार्यवाही –* आरोपी केदार सिहं का लाईसेंसी पिस्टल जिससे आरोपी आशीष कुशवाह ने फरियादी पर गोली चलाई थी को जप्त किया गया है । 🔹 सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे , उपनिरीक्षक सोनम साहू ,सउनि सुनील कैथवास, सउनि ओपी गढवाल, आर .121 विकास मसीह ,आरक्षक 18 शिवेन्द तोमर,आर 400 रोहित मारन,आरक्षक 655 उमेश विश्वकर्मा ,आर 212 प्रमोद बारस्कर थाना शाहपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    2
    बैतूल ।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर धारा संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं ।
🔹इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में करीब एक वर्ष 02 माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोपियो मे से एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा । 
🔹 *घटना का सक्षिप्त विवरण* - 
फरियादी राजेश पिता अतरसिंह विश्वकर्मा एलएफ कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल ने दिनांक 18/01/2025 को आरोपी केदास कुशवाह व आरोपी आशीष कुशवाह द्वारा पैमेन्ट(पैसे ) लेन देन की बात पर से फरियादी राजेश को दोनो के द्वारा लड़ाई झगड़ा विवाद कर आशीष उर्फ गिरिराज द्वारा पिस्टल से जान से मारने की नियत गोली मारना तथा सीने पर गोली न लगकर  बांये  पैर की जांघ मे लगने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध मे रिपोर्ट किया फरियादी की रिपोर्ट  *अप.क्र.33/25 धारा 109(1) ,351(2),3(5) बीएनएस* का पंजीबद्द किया गया था । 
🔹 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी के पते व ठिकाने की जानकारी प्राप्त की जा रही थी जो आरोपी बार बार अपना ठिकाना बदल रहे थे । पुलिस ने लगातार प्रयास कर आखिर आरोपी केदार सिंह कुशवाह का ठिकाना खोज निकाला व उसे दिनांक 26 -27/04/26 की दरम्यानी रात को उसके ही भोपाल स्थित नये घर सागर सिल्वर स्प्रिंग कोलोनी से दबिश देकर पकड़ने सफलता प्राप्त की जिसे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है । अन्य 01 आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की जा रही है । 
🔹 *जप्ती कार्यवाही –* आरोपी केदार सिहं का लाईसेंसी पिस्टल जिससे आरोपी आशीष कुशवाह ने फरियादी पर  गोली चलाई थी को जप्त किया गया है ।  
🔹 सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अरविन्द कुमरे , उपनिरीक्षक सोनम साहू ,सउनि सुनील कैथवास, सउनि ओपी गढवाल, आर .121 विकास मसीह ,आरक्षक 18 शिवेन्द तोमर,आर 400 रोहित मारन,आरक्षक 655 उमेश विश्वकर्मा ,आर 212 प्रमोद बारस्कर थाना शाहपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा स्व-जनगणना अभियान को गति देने के लिए वार्ड नंबर 18 संजय नगर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में नागरिकों के स्व-जनगणना फार्म भरवाए गए और उन्हें प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई। कैंप के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव स्वयं उपस्थित रहीं और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में स्व-जनगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ सभी वार्ड प्रभारी भी मौजूद रहे और उन्होंने घर-घर से लोगों को कैंप तक लाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पालिका की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में नागरिकों ने मौके पर ही अपने फार्म भरकर जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी नागरिक स्व-जनगणना से वंचित न रहे। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से उन्हें सुविधा मिली है और प्रक्रिया भी आसान हुई है।
    6
    रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा स्व-जनगणना अभियान को गति देने के लिए वार्ड नंबर 18 संजय नगर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में नागरिकों के स्व-जनगणना फार्म भरवाए गए और उन्हें प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
कैंप के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेखा जाटव स्वयं उपस्थित रहीं और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में स्व-जनगणना में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ सभी वार्ड प्रभारी भी मौजूद रहे और उन्होंने घर-घर से लोगों को कैंप तक लाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
नगर पालिका की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में नागरिकों ने मौके पर ही अपने फार्म भरकर जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि कोई भी नागरिक स्व-जनगणना से वंचित न रहे।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप से उन्हें सुविधा मिली है और प्रक्रिया भी आसान हुई है।
    user_उपेंद्र गौतम  रायसेन
    उपेंद्र गौतम रायसेन
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडीदीप में जल संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर नपा कार्यालय पहुंचीं
    1
    मंडीदीप में जल संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर नपा कार्यालय पहुंचीं
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में इस समय गेहूं तलाई का कार्य चल रहा है। जिसमें छोटे किसानों से ही गेहूं खरीदी की जा रही हैं। ऐसे में गेहूं उपार्जन के कार्य को लेकर देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित गेहूं उपार्जन संबंधी बैठक लेकर स्थिति का जायज लिया। बैठक उन्होंने किसानों को अशास्त किया कि किसान चिंता ना करें मानसून से पहले किसान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। उन्होंने बताया कि स्लाइड बुकिंग की तारीख अब 9 में तक कर दी गई है वहीं गेहूं खरीदी का केंद्र सरकार का कोटा 78 लाख मैट्रिक टन से बढ़कर 100 लाख मेट्रिक टन कर दिया गया है दरअसल इस साल मध्य प्रदेश में गेहूं की बंपर फसल होने के कारण केंद्र सरकार ने है कोटा बढ़ाया है वहीं खड़ी में चल रहे ईरान इजरायल युद्ध के कारण मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी प्रभावित हुई थी जिसे धीरे-धीरे पटरी पर लाया जा रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश में इस समय गेहूं तलाई का कार्य चल रहा है। जिसमें छोटे किसानों से ही गेहूं खरीदी की जा रही हैं। ऐसे में गेहूं उपार्जन के कार्य को लेकर देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित गेहूं उपार्जन संबंधी बैठक लेकर स्थिति का जायज लिया। बैठक उन्होंने किसानों को अशास्त किया कि किसान चिंता ना करें मानसून से पहले किसान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी। उन्होंने बताया कि स्लाइड बुकिंग की तारीख अब 9 में तक कर दी गई है वहीं गेहूं खरीदी का केंद्र सरकार का कोटा 78 लाख मैट्रिक टन से बढ़कर 100 लाख मेट्रिक टन कर दिया गया है दरअसल इस साल मध्य प्रदेश में गेहूं की बंपर फसल होने के कारण केंद्र सरकार ने है कोटा बढ़ाया है वहीं खड़ी में चल रहे ईरान इजरायल युद्ध के कारण मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी प्रभावित हुई थी जिसे धीरे-धीरे पटरी पर लाया जा रहा है।
    user_Vijay. Rathore. Raisen. News
    Vijay. Rathore. Raisen. News
    Farmer रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पांच सेकंड में तोड़ा लॉक, बाइक चोरी का वीडियो: रायसेन में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर चुराकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़कर पीटा
    1
    पांच सेकंड में तोड़ा लॉक, बाइक चोरी का वीडियो: रायसेन में घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर चुराकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़कर पीटा
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ट्रक चालक ने ढलान पर ब्रेक लगाया ट्रक मे लदा स्टील का कई टन वजनी रोल ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा ट्रक चालक सहित दो अन्य युवको की स्टील रोल के नीचे कुचलकर मौत
    1
    ट्रक चालक ने ढलान पर ब्रेक लगाया 
ट्रक मे लदा स्टील का कई टन वजनी रोल ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा
ट्रक चालक सहित दो अन्य युवको की स्टील रोल के नीचे कुचलकर मौत
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आमला/बैतूल, 27 अप्रैल 2026।कृषि आदान विक्रेता संघ बैतूल (म.प्र.) के बैनर तले आमला क्षेत्र के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों ने सोमवार को अपनी लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान व्यापारियों ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम एसडीएम आमला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली के आह्वान पर यह देशव्यापी आंदोलन किया गया, जिसमें लगभग 5 लाख कृषि आदान व्यापारी शामिल हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार अपनी समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से उर्वरक कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। साथ ही खाद की आपूर्ति सीधे विक्रेताओं के बिक्री केंद्र तक (FOR सप्लाई) सुनिश्चित करने तथा बढ़ती महंगाई को देखते हुए डीलर मार्जिन को न्यूनतम 8 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग भी रखी गई। व्यापारियों ने ‘साथी’ (SATHI) पोर्टल को ग्रामीण खुदरा विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक बनाने, HTBT बीज नीति में स्पष्टता लाने और अवैध बीजों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा सीलबंद उत्पादों में गुणवत्ता दोष पाए जाने पर विक्रेता को दोषी न मानते हुए केवल ‘साक्षी’ का दर्जा देने तथा एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेना अनिवार्य करने की बात कही गई। ज्ञापन में नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में संशोधन, झूठी शिकायतों की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठन, लाइसेंस निलंबन के मामलों में 21 दिन के भीतर स्वतः बहाली, हर वर्ष प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जमा करने की अनिवार्यता समाप्त करने और दोहरी लाइसेंस प्रणाली खत्म करने जैसी मांगें भी शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक निर्देश जारी करेगी और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगी।
    1
    आमला/बैतूल, 27 अप्रैल 2026।कृषि आदान विक्रेता संघ बैतूल (म.प्र.) के बैनर तले आमला क्षेत्र के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों ने सोमवार को अपनी लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान व्यापारियों ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम एसडीएम आमला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली के आह्वान पर यह देशव्यापी आंदोलन किया गया, जिसमें लगभग 5 लाख कृषि आदान व्यापारी शामिल हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार अपनी समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से उर्वरक कंपनियों द्वारा सब्सिडी वाले खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। साथ ही खाद की आपूर्ति सीधे विक्रेताओं के बिक्री केंद्र तक (FOR सप्लाई) सुनिश्चित करने तथा बढ़ती महंगाई को देखते हुए डीलर मार्जिन को न्यूनतम 8 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग भी रखी गई।
व्यापारियों ने ‘साथी’ (SATHI) पोर्टल को ग्रामीण खुदरा विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक बनाने, HTBT बीज नीति में स्पष्टता लाने और अवैध बीजों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा सीलबंद उत्पादों में गुणवत्ता दोष पाए जाने पर विक्रेता को दोषी न मानते हुए केवल ‘साक्षी’ का दर्जा देने तथा एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेना अनिवार्य करने की बात कही गई।
ज्ञापन में नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में संशोधन, झूठी शिकायतों की जांच के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठन, लाइसेंस निलंबन के मामलों में 21 दिन के भीतर स्वतः बहाली, हर वर्ष प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जमा करने की अनिवार्यता समाप्त करने और दोहरी लाइसेंस प्रणाली खत्म करने जैसी मांगें भी शामिल हैं।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक निर्देश जारी करेगी और व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.