Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुजा भारती छाबड़ा भाजपा नेत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष शराबबंदी व नशाबंदी आंदोलन ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह से मेरे पिता तुल्य राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सानिध्य में शिष्टाचार मुलाक़ात कर राजस्थान में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी व राजस्थान के सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन लिया। मैं डां किरोडी लाल मीणा जी का आभार प्रकट करती हूं जिन्होंने हमेशा मेरे द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को बल देने का काम किया
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
पुजा भारती छाबड़ा भाजपा नेत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष शराबबंदी व नशाबंदी आंदोलन ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह से मेरे पिता तुल्य राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सानिध्य में शिष्टाचार मुलाक़ात कर राजस्थान में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी व राजस्थान के सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन लिया। मैं डां किरोडी लाल मीणा जी का आभार प्रकट करती हूं जिन्होंने हमेशा मेरे द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को बल देने का काम किया
More news from राजस्थान and nearby areas
- संभागीय आयुक्त ने गंगधार उपखण्ड के ग्राम रोझाना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें मिड डे मिल में बच्चों की उपस्थिति से अधिक मात्रा में पौषाहार बनाया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की संख्या अनुसार ही पौषाहार बनाया जाए ! रिकॉर्ड से संबंधित कई कमियां पाई गई जिनको पूरा करने के निर्देश दिए ! इसके बाद कृषि सेवा केन्द्र एवम् पशु चिकित्सा उप केन्द्र भी बन्द मिला ! इसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने पर उपखण्ड अधिकारी को शीघ्र ही पेयजल लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र एवम् ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया वहां पर ई मित्र संचालन नहीं हो रहा है तथा मशीन भी बन्द पड़ी है तथा सरकारी कार्यालयों (बंद होने के बाद) पर शाम को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बताया जिसको देखते हुए गंगधार पुलिस को प्रतिदिन शाम को गश्त के लिए निर्देशित किया ! इसके बाद गंगधार अस्पताल का निरीक्षण किया गया ! निरीक्षण के दौरान इस माह की OPD एवम् कोई भी जांच ऑन लाइन नहीं पाई गई। स्टॉफ की भी कमी पाई गई ! तथा OPD के अनुपात में स्टॉफ कम है इन कमियों को देखते हुए उन्होंने नियमित रूप से OPD , दवाईयों व जांचों का इंद्राज करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम् स्टॉफ की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया व अन्य सुधार के निर्देश दिए ! इसके बाद उपखण्ड कार्यालय सहित पुलिस थाने का निरीक्षण किया जहां पर मालखाने का सामान एवम् रिकॉड को शीघ्र ही सही स्थान पर रखने व रैंप बनाने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए ! इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त देवेन्द्र कुमार देवतवाल,गंगधार उपखण्ड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी , गंगधार DYSP हेमन्त गौतम, थानाधिकारी अमरनाथ जोगी आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे!4
- विधायक ललित यादव की बड़ी उपलब्धि: कॉलेज निर्माण के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्र में खुशी की लहर1
- बांदीकुई।।विधायक भागचंद टांकड़ा ने शुक्रवार को पंचायत समिति स्थित जनसुनवाई केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र में पेयजल और बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।पानी की समस्या को निपटाने के दिए आदेश।जलदाय विभाग के एईएन हरीश सैनी को विधायक ने गर्मी के मौसम में शहर में पीने के पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और भीषण गर्मी से पहले पानी की मोटरों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान एईएन सैनी ने बाणगंगा और श्यालावास पंपहाउस को बिजली कटौती से बचाने के लिए उन्हें अलग फीडर से जोड़ने का सुझाव दिया, जिस पर विधायक ने बिजली निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।बिजली निगम के जेईएन अजीत सैनी को विधायक ने भीषण गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निपटने के लिए अग्रिम रूप से ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी केबल बदलने की आवश्यकता हो, उसे समय रहते पूरा किया जाए ताकि गर्मी में बिजली की कोई समस्या न हो।नगर पालिका ईओ नमन शर्मा को विधायक ने बरसात के दिनों में बसवा रोड, बडियाल रोड और गुढारोड पर जलभराव की समस्या को देखते हुए अभी से नालों का निर्माण शुरू करवाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य बरसात के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करना है।ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश।लोक निर्माण विभाग (PWD) के एईएन विनोद मीणा को संबोधित करते हुए विधायक ने उन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जिन्होंने अभी तक सड़कों का निर्माण शुरू नहीं किया है। उन्होंने ऐसे ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, धौली गुमटी ओवरब्रिज पर डामरीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।बैठक में एसडीएम रामसिंह राजावत, तहसीलदार राजेश सैनी, बीडीओ नितेश सैनी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीएल सैनी, भाजपा शहर मंत्री अजीत भदोरिया और प्रकाश शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- Post by दिलबाग यादव1
- मामला राजगढ़ (अलवर)। क्षेत्र के बिघोता गांव का है जहां एक क्रेटा सवार तीन बदमाशों द्वारा एक 5 वर्षीय बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे परिजनों के शोर मचाने और ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाश आगे जाकर सड़क पर पटक कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बाइक से बदमाशों का पीछा जारी रखा, जिससे हड़बड़ाहट में उनकी तेज रफ्तार गाड़ी दौसा बॉर्डर के पास अनियंत्रित होकर एक खाई में गिर गई। हादसे के बाद तीनों आरोपी गाड़ी छोड़कर पास की पहाड़ियों में छिप गए और ग्रामीणों के हाथ नहीं आए। गाड़ी में कम से कम 15-20 नंबर प्लेट, पुलिस लीखी प्लेट मिली है। कई जोड़ी कपड़े केले और कुछ सफेद सी पाउडर दो आरसी और एक टोल टैक्स की पर्ची जो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस से पीनान की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।1
- लेकिन क्या मजाल कि किसी तथाकथित पर्यावरण प्रेमी को समुद्री जैव विविधता, ग्लेशियरों के पिघलने या अन्य पर्यावरणीय खतरों की कोई चिंता दिखाई दे दे। भारत में जैसे ही बच्चे दीपावली पर सूतली बम छोड़ते हैं, ऐसा माहौल बनाया जाता है मानो सारे ग्लेशियर उसी से पिघल जाते हैं।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- विधायक ललित यादव की बड़ी उपलब्धि: कॉलेज निर्माण के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्र में खुशी की लहर1
- बांदीकुई।।में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ रही है। गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।शहर में संचालित एकमात्र गैस एजेंसी को इन दिनों रोजाना केवल 550 गैस सिलेंडर की आपूर्ति मिल रही है। जबकि, रोजाना लगभग 1500 उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। इस भारी अंतर के कारण लोगों को एक सिलेंडर के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।होटल, रेस्टोरेंट संचालक परेशान।कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद अब होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी खाना पकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वे घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन इनकी भी कम आपूर्ति के चलते कई होटल संचालकों ने लकड़ी के गुटखों पर खाना बनाने की तैयारी शुरू कर दी है1