logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिसवां/सीतापुर। यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति किए जाने की मांग को लेकर बिसवां में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर का रुख किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां राहुल सिंह को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में भेदभाव की आशंका पैदा हो सकती है, जिसका असर सामाजिक सौहार्द और समानता की भावना पर पड़ने की संभावना है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने और यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानून को वापस लेने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

1 hr ago
user_Star Bharat News 24
Star Bharat News 24
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिसवां/सीतापुर। यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति किए जाने की मांग को लेकर बिसवां में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर का रुख किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसवां राहुल सिंह को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रस्तावित यूजीसी बिल को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग में भेदभाव की आशंका पैदा हो सकती है, जिसका असर सामाजिक सौहार्द और समानता की भावना पर पड़ने की संभावना है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने और यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानून को वापस लेने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 🚨 नेपाल में फंसे किसान नेताओं का वीडियो आया सामने, बोले—“हम सुरक्षित हैं” नेपाल में मौजूदा हालात के बीच वहां फंसे किसान नेताओं का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसान नेताओं ने बताया कि वे फिलहाल सुरक्षित हैं, हालांकि वहां कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई लोग जुड़े हुए थे, लेकिन अभी सभी सुरक्षित हैं और जल्द ही नेपाल से निकलकर भारत पहुंचने की उम्मीद है। किसान नेताओं के वीडियो सामने आने के बाद उनके परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। सभी की सुरक्षित वापसी का इंतजार किया जा रहा है। 📍 नेपाल से लौटने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। #Nepal #NepalNews #KisanNeta #FarmersNews #LatestUpdate #ViralVideo #KisanLeader #BreakingNews #IndiaNews
    1
    🚨 नेपाल में फंसे किसान नेताओं का वीडियो आया सामने, बोले—“हम सुरक्षित हैं”
नेपाल में मौजूदा हालात के बीच वहां फंसे किसान नेताओं का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसान नेताओं ने बताया कि वे फिलहाल सुरक्षित हैं, हालांकि वहां कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके साथ कई लोग जुड़े हुए थे, लेकिन अभी सभी सुरक्षित हैं और जल्द ही नेपाल से निकलकर भारत पहुंचने की उम्मीद है।
किसान नेताओं के वीडियो सामने आने के बाद उनके परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है। सभी की सुरक्षित वापसी का इंतजार किया जा रहा है।
📍 नेपाल से लौटने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
#Nepal #NepalNews #KisanNeta #FarmersNews #LatestUpdate #ViralVideo #KisanLeader #BreakingNews #IndiaNews
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • थाना लोहियानगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जाहिदपुर में एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करने वाले 35 वर्षीय युवक की दुर्घटनावश मृत्यु होने के प्रकरण में थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली की थाना लोहियानगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जाहिदपुर में एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करने वाले 35 वर्षीय युवक की दुर्घटनावश मृत्यु होने के प्रकरण में थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली की
    1
    थाना लोहियानगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जाहिदपुर में एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करने वाले 35 वर्षीय युवक की दुर्घटनावश मृत्यु होने के प्रकरण में थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली की 
थाना लोहियानगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जाहिदपुर में एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करने वाले 35 वर्षीय युवक की दुर्घटनावश मृत्यु होने के प्रकरण में थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कोतवाली की
    user_अतीक अहमद
    अतीक अहमद
    Photographer मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • MP=रक्षाबंधन त्यौहार पर बाजारों में रौनक की कमी #groundnews24x7
    1
    MP=रक्षाबंधन त्यौहार पर बाजारों में रौनक की कमी #groundnews24x7
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रक्षाबंधन को लेकर मोदीनगर में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ग्रामीण ने बाजारों में किया फुट पेट्रोलिंग। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए। गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार 27 अगस्त को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर और भारी पुलिस बल के साथ थाना मोदीनगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीसीपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख स्थानों पर पिकेट ड्यूटी को मुस्तैद रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई।
    1
    रक्षाबंधन को लेकर मोदीनगर में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ग्रामीण ने बाजारों में किया फुट पेट्रोलिंग। 
आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए। 
गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार 27 अगस्त को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर और भारी पुलिस बल के साथ थाना मोदीनगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीसीपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख स्थानों पर पिकेट ड्यूटी को मुस्तैद रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।
पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • धौलाना तहसील में श्रद्धा और सेवा का संगम, अधिवक्ताओं ने आयोजित किया छठवां वार्षिक सावन भंडारा धौलाना। सावन माह के पावन अवसर पर धौलाना तहसील परिसर में आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। तहसील परिसर स्थित चैंबर नंबर 57 के अधिवक्ता साथियों की ओर से छठवें वार्षिक सावन भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस भंडारे में अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान तहसील परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान शिव की आराधना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सेवा कार्य को विशेष महत्व दिया गया। आयोजक अधिवक्ताओं और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण बताया।
    1
    धौलाना तहसील में श्रद्धा और सेवा का संगम, अधिवक्ताओं ने आयोजित किया छठवां वार्षिक सावन भंडारा
धौलाना। सावन माह के पावन अवसर पर धौलाना तहसील परिसर में आस्था, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। तहसील परिसर स्थित चैंबर नंबर 57 के अधिवक्ता साथियों की ओर से छठवें वार्षिक सावन भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस भंडारे में अधिवक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन के दौरान तहसील परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भगवान शिव की आराधना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सेवा कार्य को विशेष महत्व दिया गया। आयोजक अधिवक्ताओं और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण बताया।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 बुलंदशहर में युवा कांग्रेस नेता से थाना प्रभारी पर धक्का-मुक्की और अभद्रता के आरोप बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान और थाना प्रभारी के बीच कथित धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरव जयराम प्रधान ने ककोड़ थाना प्रभारी पर गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित किसान कांग्रेस की गोष्ठी में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान यह विवाद हुआ। मामले को लेकर गौरव जयराम प्रधान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बुलंदशहर SSP दिनेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस नेता का कहना है कि यदि थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया जाएगा। ⚠️ वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच और पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #Bulandshahr #Kakod #GauravJairam #YouthCongress #BulandshahrNews #UPPolice #PoliceNews #ViralVideo #Congress #LatestUpdate #UPNews
    1
    🚨 बुलंदशहर में युवा कांग्रेस नेता से थाना प्रभारी पर धक्का-मुक्की और अभद्रता के आरोप
बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव जयराम प्रधान और थाना प्रभारी के बीच कथित धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरव जयराम प्रधान ने ककोड़ थाना प्रभारी पर गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में आयोजित किसान कांग्रेस की गोष्ठी में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान यह विवाद हुआ।
मामले को लेकर गौरव जयराम प्रधान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बुलंदशहर SSP दिनेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवा कांग्रेस नेता का कहना है कि यदि थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया जाएगा।
⚠️ वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच और पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
#Bulandshahr #Kakod #GauravJairam #YouthCongress #BulandshahrNews #UPPolice #PoliceNews #ViralVideo #Congress #LatestUpdate #UPNews
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही
    1
    उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मेरठ: पावरलूम मशीन में फंसा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप मेरठ में दर्दनाक हादसा। पावरलूम मशीन की चपेट में आने से 36 वर्षीय अकरम की मौत। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा देखिए खबर मेरठ मित्र CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS से नवेद खान की रिपोर्ट देखिए पूरी खबर का विडियो मेरठ: पावरलूम मशीन में फंसा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप मेरठ में दर्दनाक हादसा। पावरलूम मशीन की चपेट में आने से 36 वर्षीय अकरम की मौत। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा देखिए खबर मेरठ मित्र CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS से नवेद खान की रिपोर्ट Hashtags: #Meerut #MeerutNews #LohiyaNagar #BreakingNews #UPNews MeerutMitr NewsUpdate
    1
    मेरठ: पावरलूम मशीन में फंसा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप
मेरठ में दर्दनाक हादसा। पावरलूम मशीन की चपेट में आने से 36 वर्षीय अकरम की मौत। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा देखिए खबर मेरठ मित्र CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS से नवेद खान की रिपोर्ट  देखिए पूरी खबर का विडियो 


मेरठ: पावरलूम मशीन में फंसा मजदूर, मौत से मचा हड़कंप
मेरठ में दर्दनाक हादसा। पावरलूम मशीन की चपेट में आने से 36 वर्षीय अकरम की मौत। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा देखिए खबर मेरठ मित्र CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS से नवेद खान की रिपोर्ट 
Hashtags:
#Meerut #MeerutNews #LohiyaNagar #BreakingNews #UPNews MeerutMitr NewsUpdate
    user_नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    नवेद खान न्यूज ऐंकर मेरठ
    News Anchor मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव कार्यों के लिए मदद का हाथ तेजी से आगे बढ़ाया है। भारतीय वायु सेना के C-130J और C-17 विमानों से दो बारी में 47.5 टन से अधिक मानवीय सहायता, इमरजेंसी दवाएं, टेंट, जनरेटर और राशन पैकेट काठमांडू भेजे गए हैं। विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर के अनुसार, भारत सरकार नेपाली अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। काठमांडू में भारतीय राजदूत ने पहली राहत खेप नेपाल सरकार को सौंप दी है। नेपाल में त्रासदी से मृतकों का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है, जहां भारतीय टीमें राहत कार्यों में समन्वय बना रही हैं।
    1
    नेपाल के रसुवा और भोटेकोशी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने राहत और बचाव कार्यों के लिए मदद का हाथ तेजी से आगे बढ़ाया है। भारतीय वायु सेना के C-130J और C-17 विमानों से दो बारी में 47.5 टन से अधिक मानवीय सहायता, इमरजेंसी दवाएं, टेंट, जनरेटर और राशन पैकेट काठमांडू भेजे गए हैं। विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर के अनुसार, भारत सरकार नेपाली अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। काठमांडू में भारतीय राजदूत ने पहली राहत खेप नेपाल सरकार को सौंप दी है। नेपाल में त्रासदी से मृतकों का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है, जहां भारतीय टीमें राहत कार्यों में समन्वय बना रही हैं।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.