Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by GOPAL JEE1
- ईरान - इजरायल अमेरिका युद्ध का प्रभाव दिखेगा चैत्र नवरात्रि ईद पर दिखेगा , जानिए क्या है वजह खाड़ी देश और ईरान से आने वाला सेंधा नमक, ड्राई फ्रूट्स हुआ महंगा सावन महीने में व्रत रखने वाले श्रद्धालु सेंधा नमक का करते है सेवन बीते 15 दिनों में 20 -25% बढ़े ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक के दाम पिस्ता, बादाम , काजू , केसर , खजूर के बढ़े दाम प्रयागराज के थोक बाजार से ग्राउंड रिपोर्ट गुप्त नवरात्रि और आने वाले त्योहार में ईरान इजरायल हुए युद्ध ने बढ़ाई टेंशन Anchor:ईरान इजरायल के बीच हुए युद्ध का साइड इफेक्ट धीरे-धीरे अब भारतीय बाजारों में भी दिखना शुरू हो गया है गुप्त नवरात्र या कहे की आने वाले त्योहारों में आम जनता के ऊपर काफी प्रभाव पढ़ने वाला है। सावन महीने के शुरुआत में कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है ऐसे में सेंधा नमक और ड्राई फ्रूट के दाम धीरे-धीरे आसमान छू रहे है । आपको बता दें ड्राई फ्रूट और सेंधा नमक खाड़ी देशों से ईरान के रास्ते भारत पहुंचता है। ऐसे में ईरान इजरायल के बीच हुए युद्ध के दौरान काफी कम मात्रा में ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक भारत पहुंचा है जिसकी वजह से दोनों के दामों में काफी उछाल देखने को मिला है। सावन मास के दौरान व्रत रखने वाले लोग सेंधा नमक इस्तेमाल करते हैं जो अधिकतर ईरान से आता है। व्रत के दौरान सादा सफेद नमक कम प्रयोग करते हैं जिसकी वजह से सावन महीने में सेंधा नमक की मांग बढ़ जाती है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाले सामानों का विरोध हुआ जिसकी वजह से अधिकतर ड्राई फ्रूट और सेंधा नमक ईरान और अन्य खाड़ी देशों से आते हैं। ईरान के बंदरगाह कई दिनों तक बंद रहे हैं जिसकी वजह से भारत में सामान पहुंचाने में काफी दिक्कत हो रही है। प्रयागराज के व्यापारियों की बात माने तो उनका कहना है कि बीते 15 दिनों में ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक के दमों में इजाफा हुआ है जो ईरान , इराक जैसे खाड़ी देशों से आते है । ऐसे में युद्ध भले ही रुक गया हो लेकिन स्थिति सामान्य होने में दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है । हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा की आने वाले त्योहारों में आम जनता को जेबें ढीली करनी होगी क्योंकि खपत ज्यादा है और सप्लाई कम रहेगी । उधर ग्राहक की बात माने तो उनका कहना है की ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है । दुकानदार भी ईरान इजरायल में हुए हमले का हवाला देते हुए कहते हैं कि सप्लाई तेजी से होगी तो दाम कम होंगे लेकिन सप्लाई कम होने की वजह से दामों में इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि युद्ध के दौरान भारतीय नागरिक को सुरक्षित निकालने में मौजूदा सरकार ने बड़े फैसले लिए जिसकी वजह से भारी संख्या में ईरान से कई भारतीयों को सुरक्षित अपने देश लाया गया। ऐसे में खाड़ी देशों से आने वाले सामानों की सप्लाई तेजी से हो इसके लिए भी सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे । सावन महीने के बाद से ही त्योहारों का सीजन से शुरू हो जाएगा रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, नवरात्र ,दुर्गा पूजा, दिवाली जैसे त्योहार मैं किसी तरह की कमी ना रहे इसके लिए व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता भी चिंतित है। प्रयागराज के बाजारों में ईरान इराक समेत कई देशों से आए ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक की बक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रयागराज के थोक बाजार बहादुरगंज बताशा मंडी में जनता टीवी की टीम पहुंची और वहां पर मौजूदा हालात का ज्यादा लिया और व्यापारी से खास बातचीत की1
- रिपोर्ट केवला प्रसाद जिला, गोवर्धन के थाना मगोर्रा क्षेत्र में देर रात एक भयानक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई निरंजन, उम्र 28 साल, पर गड़ासे से हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी। आरोप है कि इस वारदात में मेघश्याम और उनकी पत्नी दुर्गेश शामिल थे। घटना रात लगभग 10 बजे हुई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां लोंगा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका हाथ कट गया। जानकारी के अनुसार, निरंजन की पत्नी पूजा पिछले एक साल से मायके में रह रही थी, और दंपत्ति की पांच साल की एक बेटी भी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को घटना की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।"3
- *आगामी त्योहारों चैत्र नवरात्र व ईद के दृष्टिगत नगर जोन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किए गए पुलिस प्रबन्ध के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा आज दिनांक 18.03.2026 को दी गई बाइट-:*1
- प्रयागराज: आगामी त्योहारों चैत्र नवरात्र व ईद के दृष्टिगत नगर जोन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किए गए पुलिस प्रबन्ध के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई बाईट!1
- Post by मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान1
- नेपाल में बड़ा हादसा: शव ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश, एक घायल नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। Air Dynasty का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर काठमांडू से एक शव लेकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि खेत में उतरते समय तेज हवा और धूल के कारण हेलीकॉप्टर असंतुलित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जबकि बाकी सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर NA-SQ था। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Saini sahab1