मनिहारी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद, लग्जरी कार से तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार* *मनिहारी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद, लग्जरी कार से तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार* *बंगाल से झारखंड होते मनिहारी पहुंच रही थी स्मैक की खेप, लग्जरी कार से 500 ग्राम स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*। मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मनिहारी पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है। मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से झारखंड होते हुए मादक पदार्थ की खेप मनिहारी घाट के रास्ते लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक लग्जरी कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर करीब 500 ग्राम के आसपास स्मैक बरामद किया गया। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव के निवासी हैं। बरामद स्मैक की जब्ती एवं पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह सक्रिय है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मनिहारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मनिहारी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद, लग्जरी कार से तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार* *मनिहारी में भारी मात्रा में स्मैक बरामद, लग्जरी कार से तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार* *बंगाल से झारखंड होते मनिहारी पहुंच रही थी स्मैक की खेप, लग्जरी कार से 500 ग्राम स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*। मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मनिहारी पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना
की जा रही है। मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से झारखंड होते हुए मादक पदार्थ की खेप मनिहारी घाट के रास्ते लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक लग्जरी कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर करीब 500 ग्राम के आसपास स्मैक बरामद किया गया। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव के निवासी हैं। बरामद स्मैक की जब्ती एवं
पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह सक्रिय है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मनिहारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई की खुलकर प्रशंसा की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- समस्तीपुर में फिर से चढ़ा टावर पर1
- 'अब नहीं आऊंगा दोस्त', अब नहीं आऊंगा LPG संकट के बीच,सूरत से घर लौटते शख्स का VIDEO रुला देगा #LPGCrisis #suratnews1
- कुरसेला पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार,देसी कट्टा व 13 कारतूस बरामद कटिहार के कुरसेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके बताएं निशान देही पर एक देशी कट्टा एवं 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरज कुमार यादव उर्फ हवलेश यादव के रूप में हुई है। कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की शाम कुरसेला कोसी रेलवे ब्रिज के समीप कटरिया निवासी रंजीत कुमार सिंह पर जान मारने की नीयत से आरोपी द्वारा गोली चलाई गई थी। हालांकि, गनीमत रही कि रंजीत कुमार सिंह को गोली नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर एक देशी कट्टा एवं 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- yah video MLA tak pahunchane ki kam Kare Tirupati Kshetra MLA Murari Paswan ji aap kripya kutubpur Pahadiya tola ka chapakal main pani nahin Nikal Raha Hai isko jaldi se jaldi theek karaen kutubpur Pahadiya tola mein pani ka koi vyavastha nahin hai1
- बिहार मैं अजब गजब के कारनामे अररिया जिला के फारबिसगंज मैं हुआ था बड़ा कांड रवि चौहान ने नबी हुसैन को सिर को काटकर धर से अलग कर दिया था फिर भीड़ ने रवि चौहान को भी उतारा मौ*त का घाट1
- आजम नगर प्रखंड क्षेत्र में 5 पंचायतों में आज पैक्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू होते ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं महिला और पुरुष मतदाता बड़े उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं आजम नगर प्रखंड के मलिकपुर, मुकुरिया तेघरा पंचायत, बैरिया पंचायत और हरनागर पंचायत में पैक्स के अध्यक्ष पद और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं इन पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाता अपने अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं ग्रामीण इलाकों से मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे महिला मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या बूथों पर नजर आई शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे हैं। पैक्स चुनाव को लेकर पूरे प्रखंड की पांचों पंचायतों में चुनावी माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर चर्चा करते नजर आए।1
- हम लोग के बीच आकर हम लोग को भी खिलाएं और साथ खाएं1
- सुपौल में 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत का मामला, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की आशंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का किया घेराव, नदी थाना क्षेत्र के कदमहा इलाके का मामला1