Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुमेरपुर कस्बे में दिव्यांग दंपति के साथ तीन लोगों ने की जमकर मारपीट 📍 सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर-5 में दिव्यांग दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया। 📍 पड़ोसियों पर एक राय होकर दिव्यांग दंपत्ति को लाठी और ईंट से पीटने का आरोप। 📍 मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 📍 वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर कस्बे में चर्चा तेज हो गई है। 📍 मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 का बताया जा रहा है।
ISLAM
सुमेरपुर कस्बे में दिव्यांग दंपति के साथ तीन लोगों ने की जमकर मारपीट 📍 सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर-5 में दिव्यांग दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया। 📍 पड़ोसियों पर एक राय होकर दिव्यांग दंपत्ति को लाठी और ईंट से पीटने का आरोप। 📍 मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 📍 वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर कस्बे में चर्चा तेज हो गई है। 📍 मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 का बताया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर जनपद के कुरारा में सपा भाजपा की महिला नेताओं में भिड़ंत जमकर हुआ हंगामा 📍 नाली तोड़ने के विवाद में सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि और भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर आमने-सामने। 📍 दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत, एक-दूसरे से भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 📍 महिला नेताओं की भिड़ंत से कस्बे में मचा हड़कंप, राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज। 📍 मामला कुरारा कस्बे का बताया जा रहा है।1
- हमीरपुर :अच्छी व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं में बढ़ाई जाएगी क्षमता, मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर गौवंशों को बेहतर आश्रय स्थलों में किया जाएगा शिफ्ट हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने आज प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड सुमेरपुर अंतर्गत संचालित गौ आश्रय स्थल स्वासा बुजुर्ग एवं छानी बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में जलभराव की स्थिति, गौवंशों के लिए चारा-भूसा, चरही, पेयजल, बाउंड्री वॉल, वृक्षारोपण, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छानी बुजुर्ग गौशाला में लगभग 116 गौवंश पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसकी क्षमता बढ़ाते हुए गौवंशों की संख्या 200 से अधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अन्य स्थानों से भी गौवंशों को यहां शिफ्ट किया जाए। साथ ही प्रत्येक गौवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गौवंशों की पहचान एवं अभिलेखों का समुचित रखरखाव हो सके। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। जिन गौशालाओं में पर्याप्त एवं बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, वहां क्षमता के अनुरूप अधिक से अधिक गौवंशों को रखा जाए। वहीं, जिन गौशालाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप मूलभूत व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं हैं और जिनमें सुधार की पर्याप्त संभावना नहीं है, ऐसी गौशालाओं को बंद कर वहां के गौवंशों को बेहतर व्यवस्थाओं वाले आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए। निरीक्षण के दौरान चरही, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सभी आवश्यक कमियों का निस्तारण कर सुदृढ़ एवं व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि गौशालाओं में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध रह सकें। जिलाधिकारी ने गौशालाओं में रखे गए अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कुल गौवंशों की संख्या, मृत पशुओं का विवरण, सहभागिता योजना के अंतर्गत दिए गए गौवंशों की स्थिति तथा मृत गौवंशों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मृत गौवंशों का निस्तारण निर्धारित मानकों एवं नियमानुसार उचित स्थान पर ही सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों में सभी विवरण अद्यतन रखा जाए। उन्होंने गौशालाओं में तैनात केयरटेकरों को निर्देशित किया कि गौवंशों की समुचित देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को समय से पर्याप्त भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में विधि-विधान से गौ-पूजन कर गौवंशों को माल्यार्पण किया तथा उन्हें गुड़ एवं केला खिलाया। उन्होंने छानी बुजुर्ग गौशाला में बेहतर एवं संतोषजनक व्यवस्थाएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा इसी प्रकार की व्यवस्थाएं अन्य गौ आश्रय स्थलों में भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में गौवंशों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, चारा-पानी एवं स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए, ताकि गौवंशों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आश्रय उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ भूपेंद्र सिंह, बीडीओ सुमेरपुर श्वेता त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।3
- ग्राम पंचायत स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है इस विकास को आप भी देख सकते हैं इस वीडियो के माध्यम से हमारे पंचायत के मुखिया जी के द्वारा कितने ही अच्छे सुगम अवसर लोगों को प्राप्त हुए1
- विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी कोर्ट में हुए हाजिर चित्रकूट जेल में अब्बास और निखत अंसारी के अवैध मुलाकात मामले में आज कोर्ट में थी सुनवाई विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी कोर्ट में हुए हाजिर चित्रकूट जेल में अब्बास और निखत अंसारी के अवैध मुलाकात मामले में आज कोर्ट में थी सुनवाई1
- बांदा - अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा डीआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरुक बांदा में आज अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा शहर क्षेत्र स्थित डीआर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारें में जागरुक करते हुए दुर्घटना से बचने के लिये दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने,मोटरसाईकिल पर तीन सवारी न बैठने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने सम्बन्धी आवश्यक बातें बतायी गईं । साथ ही अपने परिवार / रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को भी इस सम्बन्ध में जाकरुक करने के लिये प्रेरित किया गया । यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुये नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने, बिना नम्बर प्लेट या गलत नम्बर प्लेट के वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के लिये जागरुक किया गया । साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए ओ.टी.पी. किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी/ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें, सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी तथा साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेवसाइट की भी जानकारी दी गयी । समस्त प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया व बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावें में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थानें में करें । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा द्वारा छात्र-छात्राओं के विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उनके कैरियर के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।1
- विधायक के गनर के साथ धक्का मुक्की करता युवक विडियो वायरल कल बाँदा में पूर्व विधायक राजकरन कबीर के गनर से जनाब फुल गुंडई में और अभद्रता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया। आरोपी का माफी मांगते वीडियो हुआ वायरल।1
- गनर के साथ धक्का-मुक्की करने वाला आरोपी गिरफ्तार गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिसकर्मी से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप बांदा। शहर के कालूकुआं चौराहे के पास गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब गनर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर की शाम कालूकुआं चौराहे के पास गाड़ी हटाने को लेकर अभिषेक उर्फ अभि का गनर सुरक्षा में तैनात आरक्षी संदेश शर्मा से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद आरक्षी की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और 10 सितंबर को आरोपी अभिषेक उर्फ अभि पुत्र मायाराम निवासी खुरहंड, थाना गिरवां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की पर सख्त कार्रवाई मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि विवाद आम नागरिक से नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से हुआ। सरकारी कार्य में तैनात पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने इसी आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में मु0अ0सं0 453/26 के तहत धारा 126(2), 121(1), 115(2) और 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मंडी समिति चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे।1
- डीएम अभिषेक गोयल ने सुमेरपुर की छानी बुजुर्ग व स्वास्थ्य बुजुर्ग गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण गौशालाओं की बदहाल व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुख 📍 छानी बुजुर्ग में 116 गौवंश, क्षमता 200 से अधिक करने के निर्देश। 📍 पेयजल, चरही व अन्य कमियां तत्काल दूर करने के आदेश। 📍 मानकविहीन गौशालाएं बंद कर गौवंशों को बेहतर आश्रय स्थलों में किया जाएगा शिफ्ट। 📍 लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत, शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग के निर्देश।1