11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे का खतरा; बार-बार सूचना के बावजूद विद्युत विभाग बेपरवाह 11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे का खतरा; बार-बार सूचना के बावजूद विद्युत विभाग बेपरवाह जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड-07 में नीचे लटक रहा 11 हजार वोल्ट का लाइव तार; ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा को लेकर रौशन कुमार ने तत्काल कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी पूसा/समस्तीपुर, 26 अगस्त 2026। पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-07 में भुस्कौल चौक से बोस कंपनी चौक जाने वाली मुख्य सड़क के समीप 11 हजार वोल्ट का लाइव विद्युत तार काफी नीचे झूल रहा है। तार फसल के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तार के नीचे लटकने की समस्या की जानकारी विद्युत विभाग के SDO और JE को कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक तार को सुरक्षित ऊंचाई पर दुरुस्त नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार को ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि 11 हजार वोल्ट का लाइव तार फसल के ऊपर इस तरह झूलता रहना बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल तकनीकी टीम भेजकर तार को सुरक्षित ऊंचाई पर दुरुस्त करना चाहिए। रौशन कुमार ने आरोप लगाया कि SDO और JE को बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने विद्युत विभाग से अविलंब तार की मरम्मत कराने तथा ग्रामीणों, किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा के सवाल पर आरवाईए चुप नहीं बैठेगा। यदि विद्युत विभाग ने अविलंब तार को दुरुस्त नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे का खतरा; बार-बार सूचना के बावजूद विद्युत विभाग बेपरवाह 11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे का खतरा; बार-बार सूचना के बावजूद विद्युत विभाग बेपरवाह जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड-07 में नीचे लटक रहा 11 हजार वोल्ट का लाइव तार; ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा को लेकर रौशन कुमार ने तत्काल कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की चेतावनी पूसा/समस्तीपुर, 26 अगस्त 2026। पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-07 में भुस्कौल चौक
से बोस कंपनी चौक जाने वाली मुख्य सड़क के समीप 11 हजार वोल्ट का लाइव विद्युत तार काफी नीचे झूल रहा है। तार फसल के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तार के नीचे लटकने की समस्या की जानकारी विद्युत विभाग के SDO और JE को कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक तार को सुरक्षित ऊंचाई पर दुरुस्त नहीं किया गया है। ग्रामीणों
का कहना है कि यदि समय रहते तार को ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि 11 हजार वोल्ट का लाइव तार फसल के ऊपर इस तरह झूलता रहना बेहद गंभीर और जानलेवा स्थिति है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल तकनीकी टीम भेजकर तार को सुरक्षित ऊंचाई पर दुरुस्त करना चाहिए। रौशन कुमार ने आरोप लगाया कि SDO
और JE को बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने विद्युत विभाग से अविलंब तार की मरम्मत कराने तथा ग्रामीणों, किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा के सवाल पर आरवाईए चुप नहीं बैठेगा। यदि विद्युत विभाग ने अविलंब तार को दुरुस्त नहीं किया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
- रोसड़ा मे छीनतई की घटना मे पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र मे काला रंग के अपाची मोटरसाइकिल सवार अपराधीयो के द्वारा वादिनी प्रियंका कुमारी पति श्रवण ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 07 ग्राम) छिनतई की घटना घटित हुयी थी। घटना के गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व मे एक टीम गठित करते हुए घटना के बाद लगातार छापामारी एवं तकनीकि सहयोग एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड में अपराधकर्मियों को पहचान कर छापामारी किया गया, छापामारी के कम में इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर 2. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक दोनों थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा घटना कारित करने के बारे में स्वीकार किया गया तथा इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस कांड में छिनतई की गई मंगलसूत्र को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया तथा एक अन्य फिरार अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं अन्य कांड के छीनी गई सामान के बरामदगी हेतु छापामारी जारी है । गिरफ्तारी :- 01. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर 02. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर!1
- गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र कला के प्रदर्शन से गूंजा समस्तीपुर गाजे-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र कला के प्रदर्शन से गूंजा समस्तीपुर1
- रक्षाबंधन पर सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा बिहार के छात्रा को बिहार में रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभया ब्रिगेड यानी ‘पुलिस दीदी’ के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल का फ्लैग-ऑफ किया है। सरकार के मुताबिक, इन वाहनों के जरिए स्कूल और कॉलेज के आसपास छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में करीब 1,000 छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप की शुरुआत की गई है, जिसके तहत चार वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही गई है। वहीं, ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ के तहत बेटियों को अपना काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है। रक्षाबंधन पर सरकार के इन ऐलानों को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- क्षेत्रक उप-स्वास्थ्य केंद्र आ मुख्य सड़कक वर्तमान हाल देखिकय मोन बहुत चिंतित रहैत अछि एकांत में बैसि कऽ सदिखन सोचैत रहैत छी आखिर केना हेतै एहि सभ समस्याक समाधान।? एकटा बात हर समय अपन गार्जियन सँ सीख जरूर भेटैत अछि जीवन में सार्थक संघर्ष कखनो व्यर्थ नहि जाइत अछि। जीवन अहाँक अछि आ एकरा केना नीक जकाँ चलायब ई निर्णय सेहो अहाँकेँ स्वयं लेबऽ पड़त। जय मिथिला।✊🙏🏻1
- समस्तीपुर ( पुसा ) *11 हजार वोल्ट का तार फसल के ऊपर झूल रहा, हादसे की आशंका; SDO व JE को कई बार सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं.1
- 11 हजार वोल्ट का झूलता तार, हादसे का खतरा समस्तीपुर के पूसा प्रखंड से एक गंभीर और चिंताजनक मामला आया है सामने समस्तीपुर के पूसा प्रखंड से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 11 हजार वोल्ट का लाइव विद्युत तार फसल के ऊपर काफी नीचे झूल रहा है। मामला पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 का है। भुस्कौल चौक से बोस कंपनी चौक जाने वाली मुख्य सड़क के समीप 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार काफी नीचे लटक रहा है और खेतों में लगी फसल के ऊपर से गुजर रहा है। ऐसे में खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूरों के साथ-साथ आसपास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक तार को दुरुस्त नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रौशन कुमार का कहना है कि 11 हजार वोल्ट का लाइव तार फसल के ऊपर इस तरह झूलते रहना बेहद गंभीर और खतरनाक स्थिति है। उन्होंने कहा कि विभाग को किसी हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि तत्काल तकनीकी टीम भेजकर तार को सुरक्षित ऊंचाई पर दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एसडीओ और जेई को बार-बार सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। रौशन कुमार ने चेतावनी दी है कि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा के सवाल पर इंकलाबी नौजवान सभा यानी आरवाईए चुप नहीं बैठेगा। यदि विद्युत विभाग ने अविलंब तार को दुरुस्त नहीं किया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग किसी संभावित हादसे से पहले इस झूलते हुए 11 हजार वोल्ट के तार को दुरुस्त कर ग्रामीणों और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा..? ऐसी ही स्थानीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन के साथ। खबर पसंद आए तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। मैं हूँ आपका समाचार वाचक सोनल कुमारी । धन्यवाद।1
- ट्रेन की चपेट में आने से बच्चे की मौत, रैली के दौरान दर्दनाक हादसा समस्तीपुर जिले के विद्यापति क्षेत्र से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पैगंबर साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाली गई रैली के दौरान एक बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रैली विद्यापति के कालिमीनगर से निकलकर मलकालीपुर की ओर जा रही थी। इसी रास्ते में विद्यापति और मलकालीपुर के बीच विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन पड़ता है। रैली के दौरान कुछ बच्चे रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इसी बीच पाटलिपुत्र से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम पसर गया। रेलवे पटरी पार करते समय हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर लापरवाही और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मृतक बच्चे की पहचान की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ऐसी ही स्थानीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के साथ। धन्यवाद।1
- छठ्ठी समारोह में गूंज रही थीं खुशियां, घर में चली गोली... पति पर पत्नी की हत्या समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति पर अपनी ही पत्नी 26 वर्षीय मंजुला कुमारी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के वक्त घर के बगल में बच्चे की छठ्ठी का समारोह चल रहा था और लोग खुशियां मना रहे थे। इसी बीच गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसकी बहन को गोली मारने की धमकी दे चुका था। भाई ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोपी को फांसी या कठोरतम सजा देने की मांग की है। सूचना पर पहुंची हलई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों का फर्द बयान लेकर मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1