Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर छतरपुर कांग्रेस कार्यकारिणी ने मनाया विजय उत्सव दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर छतरपुर कांग्रेस कार्यकारिणी ने मनाया विजय उत्सव
भीमकुंड न्यूज़ 24
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर छतरपुर कांग्रेस कार्यकारिणी ने मनाया विजय उत्सव दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर छतरपुर कांग्रेस कार्यकारिणी ने मनाया विजय उत्सव
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- हाथी दांत तस्करीश पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल बलरामपुर, अगस्त वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।2
- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जरूरतमंदों के बीच बांटी गई साड़ी-धोती चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक,तथा झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता, राज्य निर्माता एवं पद्मभूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को चिनियां प्रखंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन, झारखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान और आदिवासी-मूलवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना पूरा जीवन झारखंड की पहचान, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित कर दिया। उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, फरीद खान, सागर यादव, गंगेश्वर सिंह, मंगरू सिंह, हरिओम यादव, प्रेमलता कुमारी, चिंता देवी, रामेश्वर सिंह, रामबृक्ष सिंह, उमाशंकर गुप्ता, आरजू हसन, बदन राम सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गुजरात में काम करने वाले लेबर भाग कर। पहुंचे आपने घरमें गुजरात से आए वापस झारखण्ड का लेबर जोरदार बारिश की वजह से गढ़वा जिले का लेबर देखें शेयर करे धन्यवाद1
- हाथी दांत तस्करीश पर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई.वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी को भेजा गया जेल बलरामपुर, अगस्त वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में संगठित वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में जिले में वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल एवं राज्य उड़न दस्ता दल रायपुर तथा वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना अनुसार रामानुजगंज फारेस्ट नदी किनारे आमंत्रण धर्मशाला में अवैध रूप से हाथी दांत (जबड़ा) तस्करी के उद्देश्य से रूम नम्बर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति ठहरा हुआ था। वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो एवं वन विभाग के टीम के द्वारा तत्काल धर्मशाला के रूम नम्बर 205 में दबिश देकर छानबीन करने पर एक बैग में जांच के दौरान 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) पाया गया तथा साथ में 03 व्यक्ति मौके पर मौजूद पाये गये। उक्त प्रकरण में अंतर्राज्यीय राज्य झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, पोस्ट कण्ठा, थाना-नवाबाजार, जिला पलामू (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष निवासी रामानुजगंज, वार्ड क्रमांक 5, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी है। इनके पास से कुल 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) जब्त किया गया। परिसर रक्षक रामानुजगंज द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ में सभी 03 आरोपियों के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51, 52 (भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 भाग-1 के अनुसूची क्र. 12-बी में अनुसूचित एवं संरक्षित वन्यप्राणी है) के तहत आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें 03 अगस्त को 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण में विवेचना जारी है, जिसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।4
- भीमकुंड धाम समिति भंग करने की मांग क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखिए भीमकुंड धाम समिति भंग करने की मांग क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन देखिए1