logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएचसी चांदन में टीबी रोगियों के बीच पोषक आहार किट का वितरण चांदन (बांका): प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चांदन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार की अध्यक्षता में टीबी रोगियों के बीच निक्षय मित्र योजना के तहत पोषक आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार टीबी मरीजों के बेहतर उपचार और पोषण के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश को पहले वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 2030 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस संकल्प को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार नए-नए कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान राइज अगेंस्ट हंगर (एनजीओ) द्वारा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया गया, ताकि मरीजों को उपचार के साथ-साथ आवश्यक पोषण भी मिल सके।मौके पर डॉ. रमेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. परशुराम सिंह, डॉ. नीरज कुमार राज, सिंधु कुमारी, सीएचसी डाटा ऑपरेटर निशांत कुमार, सीताराम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

1 hr ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer चानन, बांका, बिहार•
1 hr ago
ae6eaede-4e95-47bf-8d8f-d78124591f74

More news from Banka and nearby areas
  • Post by Chandrika Yadav
    1
    Post by Chandrika Yadav
    user_Chandrika Yadav
    Chandrika Yadav
    Voice of people Chanan, Banka•
    13 hrs ago
  • Post by Fiyajuddin Ansari
    1
    Post by Fiyajuddin Ansari
    user_Fiyajuddin Ansari
    Fiyajuddin Ansari
    Farmer चानन, बांका, बिहार•
    17 hrs ago
  • ईरान-इराक में छिड़ी जंग, झारखंड के चूल्हे हुए ठंडे! 5 दिनों से हाहाकार, क्या अब लकड़ी पर बनेगा खाना?
    1
    ईरान-इराक में छिड़ी जंग, झारखंड के चूल्हे हुए ठंडे! 5 दिनों से हाहाकार, क्या अब लकड़ी पर बनेगा खाना?
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    5 min ago
  • बाराटांड़ करौं मुख्य मार्ग पर स्थित जोधवा बांध मोड़ के पास तेज गति से आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर ले गया है
    1
    बाराटांड़ करौं मुख्य मार्ग पर स्थित जोधवा बांध मोड़ के पास तेज गति से आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर ले गया है
    user_Jhhar Khabar D9
    Jhhar Khabar D9
    Deoghar, Jharkhand•
    1 hr ago
  • Post by Saajan Akela
    1
    Post by Saajan Akela
    user_Saajan Akela
    Saajan Akela
    Motivational Speaker Deoghar, Jharkhand•
    11 hrs ago
  • Post by Bhimkumarrai
    4
    Post by Bhimkumarrai
    user_Bhimkumarrai
    Bhimkumarrai
    देवघर, देवघर, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बांका शहर के विकास और खाली पड़ी सरकारी जमीन के सदुपयोग की मांग को लेकर आज एक सद्भभावना यात्रा निकाली गई।
    1
    बांका शहर के विकास और खाली पड़ी सरकारी जमीन के सदुपयोग की मांग को लेकर आज एक सद्भभावना यात्रा निकाली गई।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Objectionnews
    1
    Post by Objectionnews
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company Deoghar, Jharkhand•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.