Shuru
Apke Nagar Ki App…
बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दर्शन वाराणसी अस्सी घाट पर कल यानी की 6 मार्च 2026 को वाराणसी के अस्सी घाट पर श्री बागेश्वर धाम जी पधारे और नाव में बैठकर के दशा सम्मिट घाट पहुंचे वहां से गंगा आरती में भाग लिए उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ के दिव्य दर्शन हुए और फिर प्रयागराज में उनकी कथा का आयोजन हुआ है वहां रवाना हो गए जय सियाराम जय सियाराम
Deepak Kumar Rai
बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दर्शन वाराणसी अस्सी घाट पर कल यानी की 6 मार्च 2026 को वाराणसी के अस्सी घाट पर श्री बागेश्वर धाम जी पधारे और नाव में बैठकर के दशा सम्मिट घाट पहुंचे वहां से गंगा आरती में भाग लिए उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ के दिव्य दर्शन हुए और फिर प्रयागराज में उनकी कथा का आयोजन हुआ है वहां रवाना हो गए जय सियाराम जय सियाराम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आज आचार्य व्यास जी महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन आचार्य जी ने श्रीमद् भागवत के माहात्म्य का विस्तृत वर्णन किया और श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के पाप नष्ट होते हैं और भक्ति, ज्ञान तथा वैराग्य की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा व भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- गुंडा एक्ट में शातिर अपराधी नीरज तिवारी 6 माह के लिए जिला बदर भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपीगंज पुलिस ने शातिर व अभ्यस्त अपराधी नीरज तिवारी पुत्र श्रीधर तिवारी निवासी ग्राम आनापुर थाना गोपीगंज के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत नीरज तिवारी को छह माह के लिए जनपद भदोही से जिला बदर घोषित किया है। आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने गुरुवार को अभियुक्त के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई और आदेश की प्रति चस्पा की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। निर्धारित अवधि में जनपद में पाए जाने पर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार।* आज दिनांक 07.03.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मा० न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद वाराणसी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में केस संख्या 4506/2022, धारा 279, 337, 323, 504 भा.दं.वि. से संबंधित वांछित 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—* 1.मुकेश कुमार पुत्र मोहनलाल, निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष। 2.दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मिर्जापुर । अपनादल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल पहुंची मिर्जापुर अपनादल कमेरावादी मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह के समर्थन में कर रही प्रदर्शन गो तस्करी के आरोप में श्याम बहादुर सिंह एक महीने से जेल में है बंद कलेक्ट्रेट परिसर में पल्लवी पटेल सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कर रही प्रदर्शन ।1
- मीरजापुर: जनपद में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के बाद 05 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय मीरजापुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की उपस्थिति में जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह मनाया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। समारोह में जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।1
- उतराव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव में दिव्यांग राजनाथ (48) पुत्र राम लखन पर गांव के दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर उन्हें पीटने के बाद अचेत अवस्था में पास के गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी शनिवार करीब 01 बजे सामने आई।1
- थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मदन गिरफ्तार।* आज दिनांक 07.03.2026 को प्र0नि0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना बड़ागाँव व उनकी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दल्लीपुर नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 81/2026, शीर्षक 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मदन पुत्र अवधेश कुमार, निवासी अहरक बहरीपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना बड़ागाँव पर लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा उसकी 03 वर्षीय पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने दुकान पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागाँव पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में स्वेच्छा से चोट पहुँचाना, हमला/आपराधिक बल का प्रयोग, आपराधिक धमकी एवं बलात्कार जैसे अपराधों से संबंधित 02 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनका आपराधिक इतिहास निम्नवत् है—* 1. मु0अ0सं0 112/2025, शीर्षक 115(2), 352, 351(2) बीएनएस, थाना बड़ागाँव, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 2. मु0अ0सं0 126/2016, शीर्षक 376, 506 भादवि, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी।1
- हंडिया थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंचीं दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि अरई गांव की रहने वाली सरोजा चौहान और ऊपरदहा की पूनम नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थीं। इसी दौरान ऑपरेशन के समय उनके गले से मंगलसूत्र गायब हो गया।महिलाओं ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। घटना की सूचना शनिवार करीब 11 बजे सामने आई।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591