*इंग्लिश मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,अजय कुमार मेहता जी ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां* *इंग्लिश मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,अजय कुमार मेहता जी ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां* *डेहरी/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻* *डेहरी ऑन सोन, रोहतास।* इंग्लिश मॉडल स्कूल, डेहरी ऑन सोन में 15 अगस्त को 80,वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजा हुआ था। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानयपक श्री अजय कुमार मेहता जी ने किया। ध्वजारोहण के समय पूरे विद्यालय में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे गूंज उठे। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति वेशभूषा में नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। उनके कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर पत्रकार मोहम्मद इमरान अली जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि _"देश की आजादी हमें वीर शहीदों के बलिदान से मिली है। आप सभी विद्यार्थी अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पढ़ाई करें। आप ही कल के भारत का भविष्य हैं और आपको ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।"_ कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण, अभिभावकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। टीचर्स: विजय कुमार मेहता रिता कुमारी, शहनाज़ बानों, दीपशिखा कुमारी। बच्चे: तृषा मेहता, अलीना परवीन, जिन्नत परवीन, नफीसा परवीन, अजमल हुसैन, आर्य प्रवीन, सारा कौसर, अक्सा परवीन, अज़ान आलम, सिद्धा परवीन, शौर्य कुमार,सत्यम कुमार, राजकुमार, एवं अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। *#EnglishModalSchool #IndependenceDay2026 #DehriOnSone #Rohtas #HarGharTiranga #JaiHind*
*इंग्लिश मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,अजय कुमार मेहता जी ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां* *इंग्लिश मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,अजय कुमार मेहता जी ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां* *डेहरी/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻* *डेहरी ऑन सोन, रोहतास।* इंग्लिश मॉडल स्कूल, डेहरी ऑन सोन में 15 अगस्त को 80,वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया
गया। विद्यालय परिसर तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजा हुआ था। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानयपक श्री अजय कुमार मेहता जी ने किया। ध्वजारोहण के समय पूरे विद्यालय में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे गूंज उठे। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति वेशभूषा में नृत्य कर
सभी का मन मोह लिया। उनके कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर पत्रकार मोहम्मद इमरान अली जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि _"देश की आजादी हमें वीर शहीदों के बलिदान से मिली है। आप सभी विद्यार्थी अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पढ़ाई करें। आप ही कल के भारत का भविष्य हैं और आपको ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।"_ कार्यक्रम में विद्यालय
की प्राचार्या, शिक्षकगण, अभिभावकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। टीचर्स: विजय कुमार मेहता रिता कुमारी, शहनाज़ बानों, दीपशिखा कुमारी। बच्चे: तृषा मेहता, अलीना परवीन, जिन्नत परवीन, नफीसा परवीन, अजमल हुसैन, आर्य प्रवीन, सारा कौसर, अक्सा परवीन, अज़ान आलम, सिद्धा परवीन, शौर्य कुमार,सत्यम कुमार, राजकुमार, एवं अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। *#EnglishModalSchool #IndependenceDay2026 #DehriOnSone #Rohtas #HarGharTiranga #JaiHind*
- रोहतास में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन रोहतास खाद्य एवं सुरक्षा उपभोक्ता मंत्री सह रोहतास जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने जिले में 18243 नए पात्र लाभुकों को राशन कार्ड वितरण किया रोहतास जिला प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं सहीत जिले में हो रहे कार्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बसेरा टू के अंतर्गत 866 लाभुकों को भूमि बदोबस्ती की पर्चा दिया गया औद्योगिक तथा पर्यटन की बढ़ते रोहतास की जानकारी फजलगंज सासाराम स्टेडियम में दिया उन्होंने कहा कि रोहतास जिला कृषि प्रधान जिला है और किसानों के हित से लेकर यहां पर्यटन तथा औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर सरकार तेजी से काम कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से सभी तबके के लिए काम कर रही है। इंद्रपुरी में पर्यटन हाट की भी जानकारी दी। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने मुख्य झंडोत्तोलन समारोह फजलगंज स्टेडियम में परेड की सलामी ली तथा उन्होंने झंडोत्तोलन किया। कलेक्ट्रेट सासाराम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा डेहरी एसपी कार्यालय में एसपी रौशन कुमार विकास भवन परिसर में डीडीसी विजय कुमार पांडेय परिवहन कार्यालय में डीटीओ राकेश कुमार एसडीम कार्यालय सासाराम में डॉक्टर नेहा कुमारी सासाराम एसडीपीओ वन कुमार गौरव एसडीपीओ टू संजीव कुमार नगर थाना सासाराम इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार आदि ने झंडोत्तोलन किया। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।4
- चेनारी प्रखंड परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस चेनारी (रोहतास)। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को चेनारी प्रखंड परिसर में पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड प्रमुख सुमन देवी, थाना अध्यक्ष दिनेश्वर मालाकार, उप प्रमुख विकास कुमार सहित पंचायत समिति सदस्य श्रीमती गायत्री देवी, फिरदौस, जमुना शाह, मुकेश राम, लक्ष्मीना देवी, शोभा देवी, प्रियंका कुमारी एवं इंद्रावती देवी मौजूद रहीं। वहीं जिला पार्षद चेनारी उत्तरी चंदन सिंह, जिला पार्षद चेनारी दक्षिणी विजय शर्मा, प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, 20 सूत्री समिति के सदस्य एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान से प्राप्त हुई है। आज जरूरत है कि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। चेनारी प्रखंड परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस चेनारी (रोहतास)। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को चेनारी प्रखंड परिसर में पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रखंड प्रमुख सुमन देवी, थाना अध्यक्ष दिनेश्वर मालाकार, उप प्रमुख विकास कुमार सहित पंचायत समिति सदस्य श्रीमती गायत्री देवी, फिरदौस, जमुना शाह, मुकेश राम, लक्ष्मीना देवी, शोभा देवी, प्रियंका कुमारी एवं इंद्रावती देवी मौजूद रहीं। वहीं जिला पार्षद चेनारी उत्तरी चंदन सिंह, जिला पार्षद चेनारी दक्षिणी विजय शर्मा, प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, 20 सूत्री समिति के सदस्य एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान से प्राप्त हुई है। आज जरूरत है कि हम सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा प्रखंड परिसर गूंज उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और विकास को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का माहौल बना रहा।3
- जेडीयू जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, धर्मेंद्र सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं औरंगाबाद स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने सभी औरंगाबादवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के सपनों का समृद्ध, विकसित और सशक्त बिहार बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, सदर अध्यक्ष निरंजन, रफीगंज अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, मदनपुर अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बारुण अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओबरा अध्यक्ष अरविंद राम, देव अध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित नागेंद्र सिंह मुखिया, सुनील सहाय, रफीगंज विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रो. संतोष सिंह, मदनपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, रामानुज सिंह, शंभू सिंह, सुजीत कुमार, अशोक पांडे, उदय पासवान, राजू प्रसाद गुप्ता, कैंसर नियाजी, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह, जितेंद्र शर्मा, जनेश्वर प्रजापति एवं मो. मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #औरंगाबाद #JDU #जनता_दल_यूनाइटेड #धर्मेंद्र_सिंह #चेतन_आनंद #समृद्ध_बिहार #विकसित_बिहार #नीतीश_कुमार #BiharNews #AurangabadNews #BharatCrimeLiveNews1
- चेनारी: आजादी के पर्व पर सीओ पुरुषोत्तम कुमार ने 33 भूमिहीन परिवारों को दिया बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र!1
- संपूर्ण वैश्य समाज के रोहतास जिला इकाई से जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण साह की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना संपूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रोहतास चंद्रभूषण साह ने स्वतंत्रता दिवस के 80 वें साल पर अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी है और सभी के लिए अमन -चैन एवं शांति की कामना की।1
- plumber electrician carpenter CCTV camera installation1
- 15 अगस्त 2026 बच्चों को पेंसिल वितरण किया गया जिसमें बच्चों का हम पहुंच गया जिसमें पैसे नहीं कम पड़ गया पेंसिल बांटने आए कुछ अधिकारी बच्चों को पुरी सहयोग किया1
- सिहुली में झंडोतोलन उपरांत पंचायत सरकार भवन का भव्य उद्घाटन रफीगंज प्रखंड के सिहुली में शनिवार सुबह दस बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुखिया यूसुफ अली खान बड़े ही हर्षौल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। साथ ही पंचायत सरकार भवन का बीडीओ कुमार अश्विनी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीपीआरओ अमर कुमार, मुखिया यूसुफ अली खान, ग्राम सचिव विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि त्रियोगी यादव,एमडी हसनाथ खान, हुलास शर्मा, बिगन शर्मा, रियाज कुरैशी, नूर मोहम्मद अंसारी, सरपंच इंदरदेव यादव, वार्ड सदस्य आफताब आलम एवं वार्ड सदस्य, पंच सदस्य समेत पंचायत के समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। #स्वतंत्रतादिवस #रफीगंज #सिहुलीपंचायत #औरंगाबाद #BiharNews #BharatCrimeLiveNews #IndependenceDay2026 #HarGharTiranga1
- महिला मुखिया रंजना कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को दी शुभकामनाएं एवं बधाइयां सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुल सीतां हमारा।। ग्राम पंचायत डेढ़गांव के मुखिया रंजना कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस पर निभाई जिम्मेदारी, की अपील की।रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेढगांव के मुखिया रंजना कुमारी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत, प्रखंड और जिलेवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश आज आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह दिन शहीदों के बलिदान और आने वाली पीढ़ी के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कर्मियों, पदाधिकारियों और आम जनता से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की, क्योंकि राष्ट्र सेवा वहीं से शुरू होती है। मुखिया रंजना कुमारी ने शहीदों और सीमा पर तैनात जवानों को नमन कर सहयोग, शांति और एकता के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने को कहा। उनके अनुसार आजादी का मतलब सिर्फ छुट्टी नहीं, जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने पंचायत के प्रत्येक गांव एवं मोहल्ले को स्वच्छ बनाने में सबसे सहयोग करने की अपील की, तो वहीं पंचायत के विकास में सब की भागीदारी निभाने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास में सबका सहयोग अपेक्षित है। जय हिन्द। जय भारत।2