इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स क्षेत्र के व्यापारियों के साथ “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” आयोजित औरैया - कार्यालय आयुक्त, राज्य कर, उत्तर प्रदेश (विधि अनुभाग), लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 31 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) को ककोर मुख्यालय स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय, औरैया में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स क्षेत्र से जुड़े करदाताओं, डीलरों एवं उद्यमियों के लिए विशेष “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वाह्न 11:00 बजे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर, श्री प्रदीप कुमार द्वारा की गई। बैठक में विभाग की ओर से सहायक आयुक्त श्री जय सिंह यादव, राज्य कर अधिकारी श्री अमित पाण्डेय, श्री ताहिर अहमद माजिद,, श्री विजय शंकर दीक्षित तथा प्रधान साहयक श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री यतेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक श्रीमती ज्योती यादव व्यैक्तिक सहायक ग्रेड-1 श्री राजकृष्ण विश्नोई तथा आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलत हुए । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स क्षेत्र के व्यापारियों एवं विभाग के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना, कर संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा जीएसटी से संबंधित प्रावधानों एवं विभागीय प्रक्रियाओं के प्रति व्यापारियों को जागरूक करना रहा। बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन, रिटर्न दाखिल करने, ई-इनवॉइस, ई-वे बिल, कर भुगतान, तथा अन्य जीएसटी संबंधी प्रावधानों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही व्यापारियों द्वारा विभाग के समक्ष रखी गई विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके नियमानुसार समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उपायुक्त (प्रशासन) श्री प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य कर विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाई उत्पन्न करना नहीं, बल्कि व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कर अनुपालन को सरल एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे समय से अपना पंजीयन, रिटर्न एवं कर संबंधी दायित्वों का पालन करें तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करें। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों, डीलरों एवं उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उपस्थित व्यापारियों द्वारा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अंत में विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के व्यापारी संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से विभाग एवं व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया गया। — राज्य कर विभाग, औरैया

- 🔥 PMJJBY Kya Hai? ₹436 में ₹2 लाख का Life Insurance | 2026 Full Details PMJJBY (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) 2026 की पूरी जानकारी इस वीडियो में दी गई है। जानिए ₹436 सालाना प्रीमियम में ₹2 लाख का Life Insurance कैसे मिलता है, कौन आवेदन कर सकता है, पात्रता, दस्तावेज, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और क्लेम कैसे करें। यदि आप कम खर्च में सरकारी जीवन बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। इस वीडियो में: ✅ PMJJBY क्या है? ✅ ₹436 में ₹2 लाख का बीमा ✅ Eligibility & Age Limit ✅ Required Documents ✅ Online/Offline Apply Process ✅ Claim Process ✅ Latest PMJJBY Update 2026 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। --- Keywords pmjjby scheme details, pradhan mantri suraksha bima yojana, pmjjby, pradhan mantri, insurance policy, life insurance, government scheme, pradhan mantri jeevan jyoti bima yojana, govt yojana, financial aid, term life insurance, insurance, jeevan jyoti, health insurance, term insurance, whole life insurance, govt scheme, term insurance plan, life insurance sales, insurance leads, sales training, insurance telesales, Pmsby, insurance agent, sell insurance, 436 wala bima PMJJBY, PMJJBY 2026, PMJJBY Scheme, PM Jeevan Jyoti Bima Yojana, Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana, PMJJBY Apply Online, PMJJBY Registration, PMJJBY Benefits, PMJJBY Eligibility, PMJJBY Documents, PMJJBY Claim Process, PMJJBY Premium, ₹436 Insurance Scheme, ₹2 Lakh Insurance, Government Insurance Scheme, Life Insurance Scheme India, Sarkari Bima Yojana, Jan Suraksha Yojana, Banking Insurance Scheme, PM Insurance Scheme, SBI PMJJBY, Bank Insurance Scheme, Government Scheme 2026, Hindi, PMJJBY explained, PMJJBY Hindi, PMJJBY full information, ₹436 life cover, ₹2 lakh insurance scheme India, affordable life insurance India, central government insurance plan, Jan Suraksha insurance, low cost insurance policy, family financial protection, bank linked insurance scheme, savings with insurance, annual premium insurance, insurance for 18 to 50 years, PMJJBY account linking, PMJJBY enrollment process, PMJJBY renewal guide, nominee claim process, accidental vs life insurance, best government insurance, social security scheme India, bank account insurance benefits, Jan Dhan insurance benefits, financial security for family, government backed life cover, insurance update 2026, new insurance rules India, PMJJBY latest update, insurance awareness, rural insurance scheme, middle class insurance plan, insurance for workers, insurance for farmers, budget friendly insurance, secure family future, government welfare benefits, insurance eligibility India, public welfare scheme, viral government scheme, trending insurance news, India insurance update, Hindi government scheme, financial planning India, low premium high coverage, life cover in one year1
- *कट्टे की नोक पर हुई लूट का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश,4 लुटेरे गिरफ्तार* *इंडो-नेपाल बार्डर रुपईडिहा पर पुलिस व SSB की संयुक्त टीम ने 1.5 करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार,कट्टे की नोक पर हुई लूट का बहराइच पुलिस ने किया पर्दाफाश,4 लुटेरे गिरफ्तार*1
- औरैया में मुहम्मदी कोचिंग सेंटर में आयोजित हुई दीनी महफिल, हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब ने तालीम पर दिया जोर औरैया। शहर के एक हाफिज जामे रशीदा के पास स्थित मुहम्मदी कोचिंग सेंटर में एक शानदार दीनी व इल्मी महफिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रहमानिया नक्शबंदिया, गंज मुरादाबाद शरीफ उन्नाव, उत्तर प्रदेश के सज्जादा नशीन हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब क़िब्ला ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में हज़रत के शहर आगमन पर कारी आरिफ रहमानी एवं अन्य उलमा-ए-किराम ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। दूर-दराज़ से आए हाफिजों और कारी साहिबान ने नात-ए-पाक पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने खिताब में हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब क़िब्ला ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा तालीम दिलाएं, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे आगे चलकर अपने परिवार, समाज और मुल्क का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दीनी और दुनियावी दोनों तरह की शिक्षा हासिल करने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।यदि चाहें, इस मौके पर कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमस चिश्ती, हाफिज कलीम,1
- औरैया के प्राचीन देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारे औरैया। सावन माह के पहले गुरुवार को जनपद के प्राचीन देवकली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त तड़के ही मंदिर पहुंचने लगे। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बच्चों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी रही। देवकली मंदिर जनपद के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिवालयों में से एक माना जाता है। सावन माह में यहां औरैया ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे तथा भीड़ को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने की व्यवस्था की गई। वहीं, मंदिर के बाहर पूजा सामग्री, प्रसाद, खिलौनों और खानपान की दुकानों पर भी दिनभर रौनक बनी रही। परिसर के आसपास लगे आकर्षक झूले बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सावन के पहले दिन देवकली मंदिर में उमड़ी आस्था और श्रद्धा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।1
- पीतमपुर स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भूसा डालकर महीनों से किया अतिक्रमण सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर गांव के पास स्थित कोसमीनार की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने भूमि पर भूसा डालकर कई महीनों से अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर भूसा डंप कर रखा है। बारिश से बचाने के लिए भूसे को पन्नी और तिरपाल से ढक दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कब्जा होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कब्जे को कब तक हटवाते हैं।1
- up dairy business loan apply 2026 | nand baba dugdh mission अगर आप UP Dairy Business Loan Apply 2026 करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में नन्द बाबा दुग्ध मिशन और अन्य डेयरी योजनाओं के माध्यम से बैंक लोन व सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है। � Nand Baba Dugdh Mission +1 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़: आधार कार्ड पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र बैंक पासबुक पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर डेयरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भूमि/शेड से संबंधित दस्तावेज़ (यदि लागू हो) कैसे आवेदन करें: नन्द बाबा दुग्ध मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। पात्र योजना चुनें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन जमा करें। सत्यापन के बाद बैंक से लोन प्रक्रिया पूरी होगी। � Nand Baba Dugdh Mission +1 आधिकारिक वेबसाइट: नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल� उत्तर प्रदेश डेयरी विकास विभाग�1
- सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1