पहले माह भर में 07 हजार उपभोक्ता लेते थे गैस अब संख्या 10 हजार पार पहले माह भर में 07 हजार उपभोक्ता लेते थे गैस अब संख्या 10 हजार पार अन्य एजेंसियों के डिलेवरी वाहन आने हुए बंद सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार ब्लॉक में संचालित कमला इंडेन गैस एजेंसी पर अचानक उपभोक्ताओं के रिफिल लेने की संख्या बढ़ने से समस्या हो रही है।लेकिन कंपनी के नियमों के अनुसार एजेंसी संचालिका द्वारा लोड आने पर रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है।पुरानी एजेंसी होने के नाते एजेंसी के पास करीब 20 हजार उपभोक्ता है। बता दे कि कमला गैस एजेंसी कुड़वार पर 13 हजार उज्ज्वला,07 हजार सामान्य व 150 सौ एमडीएम व कमर्शियल गैस के उपभोक्ता है।बीते करीब डेढ़ माह से गैस की समस्या कंपनी द्वारा लोड कम किए जाने के बाद उत्पन्न हुई है।इसके पहले माह भर में 22 से 24 लोड इंडेन कंपनी द्वारा एजेंसी को दिए जाते थे तो किसी भी उपभोक्ता को समस्या नहीं होती थी।साथ ही जिले की अन्य एजेंसियों द्वारा डिलेवरी वाहन भेज कर सप्लाई कराई जाती थी लेकिन जब से गैस की किल्लत शुरू हुई तो सभी एजेंसियों ने सप्लाई बंद कर दी।ऐसे में सारे उपभोक्ताओं का लोड अकेले स्थानीय गैस एजेंसी पर पड़ गया है।गैस एजेंसी की संचालिका शिखा सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा जिस हिसाब से लोड मिल रहा है उसी तरह वितरण किया जा रहा है।उनके अनुसार अब तीसरे चौथे दिन लगभग 350 सिलेंडर का लोड कंपनी द्वारा दिया जा रहा है।लोड जिस दिन आता है उसके करीब तीन दिन पहले बुक किए गए सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम पर दिखाई देती है।जिसमे करीब 490 सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग दिखाई देती है।उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद डीएसी प्राप्त हो वे उपभोक्ता बुकिंग के लगभग चौथे या पांचवें दिन जब भी लोड आए तो गोदाम पहुंचकर तत्काल गैस प्राप्त करे।बिना कंपनी से लोड प्राप्त हुए एजेंसी पर भीड़ लगाने से गैस नहीं मिल पाएगी।उन्होंने कहा कि अब यह व्यवस्था भी बनाई जा रही है कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग ऑनलाइन सिस्टम पर शो कर रही है उन्हें जिस दिन गैस का लोड आयेगा फोन से गैस आने की सूचना दी जाएगी।जिससे अनावश्यक भीड़ का हिस्सा न बनना पड़े।फोन पर केवल सूचना दी जाएगी डी ए सी नंबर बताने की जरूरत नहीं है। थाने,स्कूल व सरकारी कैंटीन वाले करा सकते है एकजेंमपटेड कनेक्शन सुल्तानपुर।कमला गैस एजेंसी की संचालिका शिखा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्थित थाना,विद्यालय व सरकारी कैंटीन चलाने वाले के लिए कम्पनी द्वारा एक्जेमपटेड कनेक्शन की सुविधा दी जा रही है।जिसके तहत उन्हें पांचवें दिन गैस की रिफिल प्राप्त होगी।ऐसे में जिन स्कूलों में एमडीएम बनाने के लिए गैस की किल्लत है वे लोग अपना एक्जेंमपटेड कनेक्शन कराकर असुविधा से बच सकते है। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए अस्थाई कनेक्शन की व्यवस्था सुल्तानपुर। कमला गैस एजेंसी कुड़वार की संचालिका शिखा सिंह ने बताया कि जिन लोगों के घर पर वैवाहिक कार्यक्रम है उनके लिए अस्थाई कनेक्शन की व्यवस्था है।उसके लिए उपभोक्ता को शादी का कार्ड लगाकर जिला पूर्ति अधिकारी से आदेश करवाकर लाकर एजेंसी पर देना होगा।उसके बाद प्रति सिलेंडर 2450 रुपए सिक्योरिटी मनी व 2295 रुपए कमर्शियल सिलेंडर की रिफिल का पैसा जमाकर करके सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अधिकतम 05 सिलेंडर ही दिए जाने की व्यवस्था है।

- सपा और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया (बीकापुर तारून) केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने के उद्देश्य से लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कथित नकारात्मक रुख के खिलाफ आज महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा भाजपा महिलामोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाल निकालकर सपा कांग्रेस का पुतलादहन किया। यह रैली परशुराम बर्मा महिला महाविद्यालय से शुरू होकर तारुन चौराहे तक गई, जिसमें महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के विरुद्ध नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि दशकों के इंतज़ार के बाद जब महिलाओं को 33% आरक्षण के माध्यम से उनका हक मिल रहा है, तो सपा और कांग्रेस इसमें अड़ंगा डाल रही हैं। वही रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा, "सपा और कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से महिला विरोधी रही है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना भारत की करोड़ों बहनों के सपनों का अपमान है" उन्होंने कहा कि "एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर उन्हें उनका हक दिया है।तो वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस ने हमेशा इस राह में रोड़े अटकाए हैं। इन दलों का इतिहास महिला विरोधी रहा है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से घबराकर अब ये दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।" रैली के दौरान "जो नारी का सम्मान न करे, वो देश पर राज क्या करेगा" और "नारी शक्ति वंदन अधिनियम - हमारा अधिकार" जैसे नारे गूंजते रहे। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी दलों ने अपनी जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों को नहीं बदला, तो आने वाले समय में देश की आधी आबादी उन्हें करारा जवाब देगी वही मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अब महिला मोर्चा की महिलाएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों और इस अधिनियम के लाभों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी नारी शक्ति वन्दन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल जिला महामंत्री शिवम सिंह युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा आशीष तिवारी, भरत श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष पतिराज बर्मा,विजय लक्ष्मी जायसवाल, सरोज मिश्रा,सुमन पासवान,प्रसूनलता सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएँ और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट4
- रेवरी में बनी यादगार शादी! मार्तंड प्रताप सिंह की एंट्री से चमका समारोह, हजारों की भीड़ ने रचा इतिहास1
- सावधान सतर्क किसान भाइयों थ्रेसर मशीन से जल्द बाजी गेहूं की फसल दरई करते समय बिल्कुल भी जल्दी नहीं।।।। सावधान सतर्क किसान भाइयों थ्रेसर मशीन से जल्द बाजी गेहूं की फसल दरई करते समय बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं करे क्योंकि गेहूं दाराई करते समय मशीन में हाथ काट जाती है कितने खबर सामने आ रही है किसी भी मशीन से जल्द बाजी नहीं करे खास अपील है कि आप सेहत मंद रहे।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।। ।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ।।1
- जाको राखे साईया,मार सके न कोय अहमदाबाद में एक तीन साल की बच्ची खेल रही थी तभी एक कार आई और उसे कुचल दिया। लेकिन बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और खुद ही कार के नीचे से बाहर आ गई। बाद में घरवाले और आस-पास के लोग आए। विडियो में शायद सच्ची की मां होगी जिसने कार चालक को कई थप्पड़ भी मारा और बार -बार यही कर रही है कि देखकर गाड़ी नही चला सकते। वैसे ही हमारे आस-पास कही न कही इस तरह की घटनाओं को देखने व सुनने को मिलता है। लोग पता नहीं किसी जल्दी में रहते हैं या नशे में। किसी की भी जिंदगी रौदे के चले जाते है। फिलहाल देखिए विडियो में -1
- अयोध्या जिले में जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के बाद जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटाई गई,जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाये जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा द्वारा बताया गया कि मौजूदा समय में तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेतो में बोवाई की जा रही है जिसके लिए किसानों को यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि दर्जनो किसान शामिल रहे।1
- Post by A news 881
- मिल्कीपुर अयोध्या जनपद के हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू बुजुर्ग स्थित टूडी के पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते छह घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्नि पीड़ित परिवारों से बातचीत की। पीड़ितों ने बताया कि 24 अगस्त 2024 को भी इसी स्थान पर भीषण आग लगी थी, लेकिन उस समय उन्हें कोई सहायता राशि नहीं मिल सकी थी, जिससे उनके सामने आज भी आर्थिक संकट बना हुआ है। उप जिलाधिकारी ने पीड़ितों को तत्काल राहत दिलाने के लिए तिरपाल मंगवाने के निर्देश दिए और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर ग्राम प्रधान गया दत्त यादव, हल्का लेखपाल देवेंद्र यादव, हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।2
- देवा रोड बना आस्था का महासंग्राम! प्राण प्रतिष्ठा, जागरण और भंडारे में लाखों भक्तों ने रचा भक्ति का इतिहास1