Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। 🙏🚩
Raghunath Rai
गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गोटेगांव में राजपूत परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्री गणेश जी की आरती की गई। इस अवसर पर परिवारजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। 🙏🚩
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खरया आभूषण में विधि-विधान से हुई श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना गोटेगांव। गणेश उत्सव के अवसर पर नगर के खरया आभूषण प्रतिष्ठान में परिवार द्वारा खरया आभूषण में विधि-विधान से हुई श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना गोटेगांव। गणेश उत्सव के अवसर पर नगर के खरया आभूषण प्रतिष्ठान में परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ स्थापना की गई। गणेश स्थापना के दौरान परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव के दौरान दोनों पहर परिवार द्वारा प्रसन्नतापूर्वक भगवान श्री गणेश की आरती की जा रही है। आरती के समय परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। गणपति बप्पा के जयकारों से प्रतिष्ठान का वातावरण भक्तिमय हो गया। परिवारजनों ने गणेश उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!1
- ⚠️ गोटेगांव–नरसिंहपुर मार्ग पर सड़क पर झूलती डालियां, हादसे का खतरा गोटेगांव–नरसिंहपुर मार्ग पर पेड़ों की डालियां सड़क के बीच तक झूल रही हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रशासन से सवाल है—इन झूलती डालियों की कटाई और मार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? हादसा होने का इंतजार क्यों?3
- नर्मदा नदी के झांसी घाट में श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ की गई मां नर्मदा की आरती गोटेगांव जबलपुर मार्ग पर नर्मदा नदी के झांसी घाट में प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ मां नर्मदा की आरती बड़ी धूमधाम पूर्वक की जा रही है जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म का लाभ उठा रहे हैं ।2
- *स्लोगन----सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानदारों ने मानदेय एवं कमीशन निर्धारित करने दिया सामूहिक ज्ञापन* *एंकर*--नरसिंहपुर जिले के महिला स्व सहायता समूहों एवं सहकारी समितियों के सभी सदस्यों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में स्व सहायता समूहों और सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं सदस्यों को मानदेय एवं कमीशन सहित अन्य आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया गया है। राशन विक्रेताओं का कहना है कि अन्य विभागों की तुलना में उन्हें बहुत ही कम मानदेय दिया जा रहा है, जिसके कारण जीवन यापन और दुकान संचालन करना बहुत ही कठिन होता जा रहा है। अन्य मांगों में प्रमुख मांगे गए है कि कमीशन 200 रुपया प्रति क्विंटल किया जाए ,शहरी एवं ग्रामीण दुकानों की आय 40 हजार रुपये किया जाए, राशन की क्षतिपूर्ति क्विंटल पर 2 किलोग्राम की जाए, ऐसी ही और भी मांगे हैं जिनका निराकरण इस माह के अंत तक पूरा नहीं किया जाता है तो समस्त राशन विक्रेताओं द्वारा जिला प्रशासन नरसिंहपुर और मध्यप्रदेश शासन भोपाल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जबाबदेही शासन प्रशासन की होगी।2
- नरसिंहपुर - लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते सहकारिता विभाग के अधिकारी गिरफ्तार नरसिंहपुर में सोमवार शाम जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता विभाग के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र सिंह को कथित रूप से 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई नेहरू स्कूल के सामने स्थित कार्यालय में की गई। जानकारी के अनुसार बरहेटा समिति प्रबंधक अशोक पटेल ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि राजेंद्र सिंह द्वारा उनसे 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर अमित श्रीवास्तव को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम संबंधित अधिकारियों और दस्तावेजों को सर्किट हाउस ले गई, जहां पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई जारी रही। मामले में लोकायुक्त की विस्तृत कार्रवाई के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।1
- अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 53 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार सहित कुल लगभग ₹18 लाख का मशरूका जप्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।1
- कासगंज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न1
- गोटेगांव में निकली श्रीकृष्ण विमान उत्सव की भव्य शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु गोटेगांव में निकली श्रीकृष्ण विमान उत्सव की भव्य शोभायात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु गोटेगांव। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के विमान उत्सव के तहत सोमवार शाम दो नंबर कॉलोनी स्थित अमित श्रीवास के निवास से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्री राधे-जय श्री कृष्ण के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विमान के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा काली मंदिर, ठाकुर बाबा मंदिर, सराफा बाजार, बड़ापुल, पेट्रोल पंप, डॉक्टर जैन के पीछे होते हुए रुद्र वार्ड पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों के बीच उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। जय श्री राधे। जय श्री कृष्ण।1