*खेल दिवस पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक* कानपुर देहात, 27 अगस्त 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में 29 से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं का विवरण निम्नवत है— 29 अगस्त 2026 – हॉकी अंडर-14, बैडमिंटन अंडर-18, अंडर-35 एवं 35 वर्ष से ऊपर (बालक/पुरुष वर्ग) 30 अगस्त 2026 – सण्डे ऑन साइकिल रेस 31 अगस्त 2026 – कुश्ती प्रतियोगिता (बालक वर्ग) जिला क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। जनपद के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों पर समय से पहुंचकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं।
*खेल दिवस पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक* कानपुर देहात, 27 अगस्त 2026। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित "खेलेगा भारत, जीतेगा भारत" अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में 29 से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना पूर्णतः निःशुल्क है तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं का विवरण निम्नवत है— 29 अगस्त 2026 – हॉकी अंडर-14, बैडमिंटन अंडर-18, अंडर-35 एवं 35 वर्ष से ऊपर (बालक/पुरुष वर्ग) 30 अगस्त 2026 – सण्डे ऑन साइकिल रेस 31 अगस्त 2026 – कुश्ती प्रतियोगिता (बालक वर्ग) जिला क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग कर खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। जनपद के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों पर समय से पहुंचकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं।
- *अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर* कानपुर देहात, 27 अगस्त 2026। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए क्रॉस बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित कट एवं असुरक्षित मार्गों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक सिग्नल, साइनेज, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सड़कों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक एवं बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय वाहनों की फिटनेस, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- माती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सिपाही के छत से कूदने की घटना के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज एक आरक्षी जिसका नाम अंकित देशवाल है। यह 2020 बैच का है। इसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। यह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन कानपुर देहात में रहता है। आज यह पुलिस ऑफिस आया था। प्रथम मंजिल से नीचे गिर गया। जिसको हाथ व पैर में चोटें आयी हैं। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण की जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।1
- इसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। यह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन कानपुर देहात में रहता है। आज यह पुलिस ऑफिस आया था। प्रथम मंजिल से नीचे गिर गया। जिसको हाथ व पैर में चोटें आयी हैं। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण की जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। आज दिनांक 27.08.2026 को समय लगभग दोपहर 12.00 बजे एक आरक्षी जिसका नाम अंकित देशवार है। यह 2020 बैच का है। इसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। यह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन कानपुर देहात में रहता है। आज यह पुलिस ऑफिस आया था। प्रथम मंजिल से नीचे गिर गया। जिसको हाथ व पैर में चोटें आयी हैं। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण की जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। *बाइट- अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, श्री आलोक प्रसाद*1
- ये कोई फिल्मी सीन नहीं, नेपाल में आई बाढ़ से होने वाली तबाही का नज़ारा है, जो बेहद ख़ौफ़नाक मंजर दिख रहा है,एक के बाद एक पुल टकराकर बह गए। ये कोई फिल्मी सीन नहीं, नेपाल में आई बाढ़ से होने वाली तबाही का नज़ारा है, जो बेहद ख़ौफ़नाक मंजर दिख रहा है,एक के बाद एक पुल टकराकर बह गए हजारों लोगों का आसियाना उजाड़ गया हजारों लोग अभी भी लापता हैं!1
- जालौन आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फटा। जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 8 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चिखने चिल्लाने लगे । बच्चो कि शौर सुनकर राहगीरों ने गाड़ी रोकी। ओर बच्चों को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्राथमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन मोड पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रशासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बाद फिर जिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।4
- सीएमओ का सीएचसी रामपुरा में औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष—चिकित्सा अधीक्षक की कार्यशैली की भी की प्रशंसा सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण रामपुरा, जालौन। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा वितरण, पैथोलॉजी, वार्ड और लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।2
- आरक्षी अंकित प्रथम मंजिल से नीचे गिरने से हुआ घायल अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी आज दिनांक 27.08.2026 को समय लगभग दोपहर 12.00 बजे एक आरक्षी जिसका नाम अंकित देशवार है। यह 2020 बैच का है। इसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। यह अपने पिता के साथ पुलिस लाइन कानपुर देहात में रहता है। आज यह पुलिस ऑफिस आया था। प्रथम मंजिल से नीचे गिर गया। जिसको हाथ व पैर में चोटें आयी हैं। जिसको तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण की जाँच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। *बाइट- अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, श्री आलोक प्रसाद*1
- बारिश में श्मशान घाट की सुविधा न होने पर भड़का आक्रोश, प्रधान के घर शव रखकर प्रदर्शन कोंच। ग्राम ब्यौना निवासी 38 वर्षीय अरविंद जाटव उर्फ रिंकू की कैंसर के चलते बुधवार शाम करीब 4 बजे मृत्यु हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में श्मशान घाट की उचित व्यवस्था न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर खेरवार गांव जाना पड़ा। इससे नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को ग्राम प्रधान के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। मामले की सूचना ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से कोंच एसडीएम को दी और श्मशान घाट की समस्या से अवगत कराया। ग्राम प्रधान सावित्री देवी के घर के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए शव को इतनी दूर ले जाना बेहद परेशानी भरा है। उन्होंने गांव में श्मशान घाट की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।3