दिव्यांग हरियाणा एकादश ने 'दीपक लोहिया कप' पर जमाया कब्जा, प्रेस इलेवन को 101 रनों से दी करारी शिकस्त दिव्यांग हरियाणा एकादश ने 'दीपक लोहिया कप' पर जमाया कब्जा, प्रेस इलेवन को 101 रनों से दी करारी शिकस्त मैदान पर उतरा दिव्यांगों का 'तूफान', 20 ओवर में ठोक डाले 190 रन; बड़े-बड़े धुरंधर रह गए दंग!" 36 गेंदों में 63 रन… अजय बिद्धू बने मैदान के असली हीरो अजय बिद्धू को मिला मैन ऑफ द मैच व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब Jph News Haryana , भगवत कौशिक। भिवानी डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से “दीपक लोहिया मेमोरियल कप” टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रविवार को बाल भवन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, महम गेट भिवानी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में हरियाणा इलेवन और प्रेस इलेवन की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर लंबे समय से दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे पूर्व जिला खेल अधिकारी एवं क्रिकेट कोच दर्शन लाल मिड्ढा को विशेष एचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी नरेश गर्ग ढिगावा, वर्धमान ज्वेलर्स के निदेशक सचिन जैन, पार्षद मुकेश रहेजा तथा समाजसेवी लक्ष्मण गौड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अजय मल्होत्रा ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष की भूमिका वरिष्ठ पत्रकार इंद्रवेश दुहन एवं राजकुमार सुनसुना ने निभाई। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मुकाबले में पहले टॉस जीतकर पत्रकार एकादश ने फील्डिंग का फैसला लिया। दिव्यांग हरियाणा एकादश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 190 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में पत्रकार एकादश की टीम 90 रन पर सिमट गई और दिव्यांग हरियाणा एकादश ने यह मुकाबला 101 रनों से अपने नाम कर लिया। दिव्यांग खिलाड़ी अजय बिद्धू ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंदों में 63 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” और “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी” के खिताब से नवाजा गया। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व ट्रेजरार सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं विजेता टीम को डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा की ओर से 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, महासचिव रमेश पचेरवाल, प्रदेश अध्यक्ष रहे गोवर्धन आचार्य, अजय मल्होत्रा और अजय सैनी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल व्यक्ति को तनावमुक्त रखने के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों द्वारा दिव्यांग खेलों को समर्पित दीपक लोहिया की स्मृति में प्रतियोगिता आयोजित करने की सराहना की। टूर्नामेंट के प्रवक्ता अशोक भारद्वाज ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान और अधिकारों के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, जोनी कुमार, अभय ग्रेवाल, अनिल लांबा बेधड़क, राकेश उजला, प्रवीण गोलागढ़, सुंदर दिनोद, विष्णु शास्त्री, युद्धवीर हरियाणा, मदन श्योराण, जगबीर दुग्गल, विवेक कुमार, मिंटू कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक मुटरेजा, संजय परमार, सुंदर कुमार, मास्टर कपिल वर्मा, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं पत्रकार मौजूद रहे। #CricketReels #ViralPost #HaryanaNews #CricketLover #Inspiration #WinningMoment #BreakingNews #SportsLife #SuccessStory #Bhiwani #BhiwaniNews #HaryanaCricket #DeepakLohiaMemorialCup #DivyangCricket #HaryanaEkadash #BhiwaniDiaries #HaryanaUpdate #HousloKiUdaan #NeverGiveUp #DivyangPower #Jazba #RealHeroes #DifferentAbled #ChampionMindset #Salute

- भिवानी के देवसर में नरेंद्र उर्फ चिका की 24 वोटों से शानदार जीत#वायरल #जीत#देवसर #, धाम #### भिवानी के देवसर में नरेंद्र उर्फ चिका की 24 वोटों से शानदार जीत#वायरल #जीत#देवसर #, धाम ####1
- भिवानी में आयोजित 'दीपक लोहिया मेमोरियल कप' टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांग हरियाणा एकादश ने प्रेस इलेवन को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया। अजय बिद्धू ने 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।4
- भिवानी में दीपक लोहिया मेमोरियल कप, टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में स्थानीय टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका देगी।1
- हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है। विधायक कपूर वाल्मीकि ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों को चुनौती दी। उनके बयान और इस मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।2
- हरियाणा के बवानीखेड़ा में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर विधायक कपूर वाल्मीकि ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वे अवैध कब्जाधारियों को मकान बनाकर दें। विधायक ने खुलासा किया कि यह कार्रवाई 35 साल से पार्क और स्टेडियम की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए की गई थी।1
- भिवानी जिले में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। लोगों ने उनके शौर्य, पराक्रम और त्याग को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर फैलाया कूड़ा1
- भिवानी में चौथी हरियाणा स्टेट यूथ मुईथाई चैंपियनशिप 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा भर से युवा मुईथाई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह युवाओं के लिए अपनी कला दिखाने का बड़ा मंच है।1