logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला से छिनैती और मारपीट करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 👉 लूटी गई नकदी भी बरामद शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला से छिनैती, मारपीट और अभद्रता के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छिनी गई रकम में से 350 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 419/2026 दर्ज किया गया था। आरोप था कि नवेद उर्फ कासिफ और उसके साथियों ने महिला का रास्ता रोककर उसके साथ जबरदस्ती की, मारपीट की, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और 700 रुपये छीन लिए। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवेद उर्फ कासिफ पुत्र मोहम्मद आलम खां (25 वर्ष), निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, थाना सदर बाजार को रिंग रोड आउटर से सुभाष नगर-शहबाज नगर मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9:24 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 350 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज सिंह एवं कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे।

2 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महिला से छिनैती और मारपीट करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 👉 लूटी गई नकदी भी बरामद शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला से छिनैती, मारपीट और अभद्रता के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छिनी गई रकम में से 350 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 419/2026 दर्ज किया गया था। आरोप था कि नवेद उर्फ कासिफ और उसके साथियों ने महिला का रास्ता रोककर उसके साथ जबरदस्ती की, मारपीट की, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और 700 रुपये छीन लिए। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवेद उर्फ कासिफ पुत्र मोहम्मद आलम खां (25 वर्ष), निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, थाना सदर बाजार को रिंग रोड आउटर से सुभाष नगर-शहबाज नगर मार्ग पर गुरुवार रात करीब 9:24 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 350 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज सिंह एवं कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इस बार विकास के लिए कोई विधायक बने और विकास हो। लोगों की समस्याओं का निदान हो महिलाओं को सम्मान मिले सभी को उनका हक मिले अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव कांग्रेस के द्वारा ही संभव है महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया जबसे कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष बनी है उन्होंने कांग्रेस में बहुत से कार्यकर्ता जोड़े हैं अब हजारों कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने अभी तक लगभग 116 से अधिक गांव का भ्रमण किया और वहां दौरा करके उनकी समस्याओं को जाना और समझा है बे धरातल पर उतरी और लोगों से रूबरू हुई ताकि उनकी समस्याओं को साझा किया जा सके और समय आने पर उनकी समस्याओं को निदान भी हो सके लोग भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। अर्चना कटारिया अभी तक लगभग 25 प्रतिशत से अधिक बूथ कॉमेडियन गठित कर चुकी हैं। पुणे विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए उनका खाका तैयार हो चुका है क्योंकि इस दौरान वह विधानसभा में लगभग चार लाख से अधिक वोटर है जिसमें 110000 से अधिक दलित वोटर है क्योंकि जीतने के लिए हर बार का साथ होना जरूरी है और ऐसा दिख भी रहा है कि अर्चना कटारिया के साथ ब्राह्मण दलित सिख मुस्लिम सभी का समर्थन है सभी उनके साथ दे रहे हैं अर्चना कटारिया की स्वच्छ छवि सभी जानते हैं और उनके जेठ स्वर्गीय एडवोकेट दौलत राम ने लगभग 10 वर्ष पुवायां विधानसभा में सेवा कार्य किया है 2009 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा । जिसमें उन्हें अच्छे खासे वोट भी मिले ,इसका अब फायदा उनकी बहू अर्चना कटारिया को मिलेगा । लगातार दलितों की आवाज उठाने के लिए अर्चना कटारिया ने भरपूर मेहनत की है। पूरे प्रदेश में उन्होंने महिलाओं की आवाज उठाने का काम किया है । अगर उन पर कांग्रेस पार्टी विश्वास दिखती है तो इसमें कोई संस्था नहीं की विधानसभा पुवायां की सीट कांग्रेस के खाते में गिर जाएगी। यह आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा समय में अर्चना कटारिया सब की पसंद बनी हुई है सभी लोग उन्हें काफी चाहते हैं कि इस बार विकास के लिए कोई विधायक बने और विकास हो। लोगों की समस्याओं का निदान हो महिलाओं को सम्मान मिले सभी को उनका हक मिले अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव कांग्रेस के द्वारा ही संभव है।
    1
    इस बार विकास के लिए कोई विधायक बने और विकास हो।  लोगों की समस्याओं का निदान हो महिलाओं को सम्मान मिले सभी को उनका हक मिले अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव कांग्रेस के द्वारा ही संभव है
महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कटारिया जबसे कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष बनी है उन्होंने कांग्रेस में बहुत से कार्यकर्ता जोड़े हैं अब हजारों कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने अभी तक लगभग 116 से अधिक गांव का भ्रमण किया और वहां दौरा करके उनकी समस्याओं को जाना और समझा है बे धरातल पर उतरी और लोगों से रूबरू हुई ताकि उनकी समस्याओं को साझा किया जा सके और समय आने पर उनकी समस्याओं को निदान भी हो सके लोग भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। अर्चना कटारिया अभी तक लगभग 25 प्रतिशत से अधिक बूथ कॉमेडियन गठित कर चुकी हैं। पुणे विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए उनका खाका तैयार हो चुका है क्योंकि इस दौरान वह विधानसभा में लगभग चार लाख से अधिक वोटर है जिसमें 110000 से अधिक दलित वोटर है क्योंकि जीतने के लिए हर बार का साथ होना जरूरी है और ऐसा दिख भी रहा है कि अर्चना कटारिया के साथ ब्राह्मण दलित सिख मुस्लिम सभी का समर्थन है सभी उनके साथ दे रहे हैं अर्चना कटारिया की स्वच्छ छवि सभी जानते हैं और उनके जेठ स्वर्गीय एडवोकेट दौलत राम ने लगभग 10 वर्ष पुवायां विधानसभा में सेवा कार्य किया है 2009 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा । जिसमें उन्हें अच्छे खासे वोट भी मिले ,इसका अब फायदा उनकी बहू अर्चना कटारिया को मिलेगा । लगातार दलितों की आवाज उठाने के लिए अर्चना कटारिया ने भरपूर मेहनत की है।  पूरे प्रदेश में उन्होंने महिलाओं की आवाज उठाने का काम किया है । अगर उन पर कांग्रेस पार्टी विश्वास दिखती है तो इसमें कोई संस्था नहीं की विधानसभा पुवायां की सीट कांग्रेस के खाते में गिर जाएगी। यह आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा समय में अर्चना कटारिया सब की पसंद बनी हुई है सभी लोग उन्हें काफी चाहते हैं कि इस बार विकास के लिए कोई विधायक बने और विकास हो।  लोगों की समस्याओं का निदान हो महिलाओं को सम्मान मिले सभी को उनका हक मिले अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव कांग्रेस के द्वारा ही संभव है।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • चार घंटे बाद खुला तिलहर-निगोही मार्ग, रटा पुल पर शव रखकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन
    1
    चार घंटे बाद खुला तिलहर-निगोही मार्ग, रटा पुल पर शव रखकर प्रदर्शन के बाद प्रशासन
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • dad khaj khujali ka gharelu upay video ko like Karen share Karen follow Karen dad khaj khujali ka gharelu upay video ko like Karen share Karen follow Karen
    1
    dad khaj khujali ka gharelu upay video ko like Karen share Karen follow Karen 
dad khaj khujali ka gharelu upay video ko like Karen share Karen follow Karen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश शाहजहांपुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी पर निर्मित सेतु तथा लोहारों वाला चौराहा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए माननीय मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 अगस्त तक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे नगर निगम एवं शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके। इसके उपरांत माननीय मंत्री ने ग्राम ककरा कांकर कुंड क्षेत्र, अजीजगंज के निकट गर्रा नदी पर निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ₹424.55 लाख की स्वीकृत लागत से सेतु को 80 सेंटीमीटर ऊँचा उठाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु के दोनों ओर पहुँच मार्ग पर जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम स्तर तक का कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। माननीय मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही बिटुमिनस कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना का शेष कार्य भी समयबद्ध रूप से पूरा हो सके। इसके बाद माननीय मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहे पर स्थित विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा के निकट पुरानी रेलवे लाइन वाले मार्ग को रोलर चलवाकर समतल कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग समतल होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी श्री एस.के. सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।
    4
    माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी सेतु एवं लोहारों वाला चौराहा का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

शाहजहांपुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय, गर्रा नदी पर निर्मित सेतु तथा लोहारों वाला चौराहा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए माननीय मंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि 20 अगस्त तक प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का निर्माण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे नगर निगम एवं शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालयों का संचालन समय पर प्रारंभ किया जा सके।

इसके उपरांत माननीय मंत्री ने ग्राम ककरा कांकर कुंड क्षेत्र, अजीजगंज के निकट गर्रा नदी पर निर्मित सेतु का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि ₹424.55 लाख की स्वीकृत लागत से सेतु को 80 सेंटीमीटर ऊँचा उठाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सेतु के दोनों ओर पहुँच मार्ग पर जीएसबी एवं डब्ल्यूएमएम स्तर तक का कार्य पूर्ण कर आवागमन प्रारंभ करा दिया गया है। माननीय मंत्री ने निर्देश दिए कि मौसम अनुकूल होते ही बिटुमिनस कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना का शेष कार्य भी समयबद्ध रूप से पूरा हो सके।

इसके बाद माननीय मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहे पर स्थित विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को शीघ्र स्थानांतरित (शिफ्ट) कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुगम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने लोहारों वाला चौराहा के निकट पुरानी रेलवे लाइन वाले मार्ग को रोलर चलवाकर समतल कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग समतल होने से स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी श्री एस.के. सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध है शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था। जब पुलिस जाम खुलवाने गई तो एक महिला का पुलिस कर्मियों के के साथ अभद्रता करने लगी। सूचना पर पहुंची एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने कड़े शब्दों में आंदोलनकारियों को पुलिस का पाठ सिखाया
    1
    शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध है 
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था। जब पुलिस जाम खुलवाने गई तो एक महिला का पुलिस कर्मियों के के साथ अभद्रता करने लगी। सूचना पर पहुंची एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने कड़े शब्दों में आंदोलनकारियों को पुलिस का पाठ सिखाया
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.