Shuru
Apke Nagar Ki App…
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Dinesh soni
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by विनोद राजपूत4
- सागर के बंडा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए वन विभाग के दो अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वन परिक्षेत्र बंडा के रेंजर विकास सेठ और लिपिक (बाबू) जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मकरोनिया ज्योतिनगर निवासी विजय सिंह राजपूत से निजी खेत से लकड़ी काटने और परिवहन के एवज में अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।1
- आगरा पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई!!! दिनांक 19.04.2026 को पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त (नगर) के नेतृत्व में 2 दिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 123 मॉडिफाइड साइलेंसर, 125 प्रेशर हॉर्न और 29 हूटर सहित कुल 277 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे उपकरणों का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया। नियमों का पालन करें और शहर को सुरक्षित व शांत बनाए रखने में सहयोग करें। आगरा पुलिस आगरा न्यूज़ #ट्रैफिक एक्शन रोड सेफ्टी नो नॉइज़ पोल्लुशन UP पुलिस सेफ ड्राइविंग ट्रैफिक रूल्स पब्लिक सेफ्टी!!! सुनील चौधरी...1
- 🚨🔥 ट्रांसफार्मर में भीषण आग से मचा हड़कंप! सैकड़ों घरों की बिजली ठप ⚡😢 📍 जसवंतनगर – कटरा पुख्ता, इटावा (उ.प्र.) मोहल्ला कटरा पुख्ता में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर और उसकी केबल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई 😨🔥। इस घटना से कटरा पुख्ता, चौक, मेहलई टोला और सराय खाम की बिजली पूरी तरह ठप हो गई, जिससे सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए ⚡❌ 🚒 मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, 👨🔧 बिजली विभाग के कर्मचारी और 👤 सभासद प्रमोद कुमार की सक्रियता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया 🙏 💬 जेई कौशल पांडेय के अनुसार: 👉 ट्रांसफार्मर सुरक्षित है 👉 केवल केबल जली है 👉 नई केबल मंगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा 🕒 उम्मीद है कि रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ✅ 🙏 राहत की बात: इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई 💭 आपकी राय क्या है? क्या आपके क्षेत्र में भी बिजली से जुड़ी ऐसी समस्या आती है? कमेंट करके जरूर बताएं 👇 🔁 पोस्ट को शेयर करें ताकि सभी लोग सतर्क रहें1
- Post by Kanhaiya lal1
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी प्रशासन रेत माफिया पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित होता नजर आ रहा है यह वीडियो सुबह ही वायरल हुआ महुआ थाना अंतर्गत खुर्द घाट का बताया जा रहा है1
- Post by विनोद राजपूत2
- जसवंतनगर में ट्रांसफार्मर केबल में लगी आग: 500 उपभोक्ता प्रभावित, बिजली कर्मियों व सभासद की तत्परता से टला बड़ा हादसा। जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा पुख्ता में रविवार को सड़क किनारे रखे एक विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल में अचानक आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। आग लगने के कारण कटरा पुख्ता, चौक, मेहलई टोला और सराय खाम सहित कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग 400 से 500 उपभोक्ता प्रभावित हुए और करीब 4 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने के प्रारंभिक प्रयासों में सहयोग किया। स्थानीय सभासद प्रमोद कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। बिजली विभाग के कर्मचारी भी तत्परता से जुटे रहे, जिससे समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कौशल पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें कोई खराबी नहीं आई है। आग केवल केबल में लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि क्षतिग्रस्त केबल को बदलने के लिए नई केबल मंगाई जा रही है और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। विभाग ने आश्वासन दिया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग, दमकल टीम और सभासद के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- Post by Kanhaiya lal1