logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण के विरोध में लखनऊ में वामपंथी दलों का मार्च* लखनऊ ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल द्वारा चलाए जा रहे आक्रामक और अवैध युद्ध के विरोध में आज लखनऊ में वामपंथी दलों – भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक – ने संयुक्त रूप से एक विरोध मार्च आयोजित किया। यह मार्च परिवर्तन चौक से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गया, जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी–इज़राइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां लंबे समय से तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए विभिन्न देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करती रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला और ईरान की हालिया घटनाएं इसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा हैं। इसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अवैध अपहरण और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा हैं। वामपंथी दलों ने इस मुद्दे पर भारत सरकार के मौन समर्थन की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि भारत को स्वतंत्र और सिद्धांत आधारित विदेश नीति अपनाते हुए अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करना चाहिए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी–लेनिनवादी) लिबरेशन के जिला प्रभारी कॉमरेड रमेश सिंह सेंगर ने कहा, “अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा युद्ध साम्राज्यवादी आक्रमण का एक और उदाहरण है। तेल और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए संप्रभु देशों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत के लोकतांत्रिक और शांति प्रिय नागरिकों को इस साम्राज्यवादी आक्रमण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला सचिव कॉमरेड मधु गर्ग ने कहा, “ईरान पर हमला केवल एक देश के खिलाफ युद्ध नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। अमेरिका और इज़राइल की इस आक्रामक कार्रवाई का विश्वभर में विरोध होना चाहिए।” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रिजवान ने कहा, “इराक, लीबिया, वेनेजुएला और अब ईरान – साम्राज्यवादी शक्तियों की नीति स्पष्ट है। वे सैन्य ताकत के जरिए दुनिया के देशों पर नियंत्रण स्थापित करना चाहती हैं। दुनिया के लोकतांत्रिक और प्रगतिशील लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।” ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता उदय नाथ सिंह ने कहा, “वामपंथी दल हमेशा से साम्राज्यवाद और युद्ध की राजनीति के खिलाफ खड़े रहे हैं। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह अमेरिकी–इज़राइली आक्रमण का स्पष्ट विरोध करे और विश्व शांति के पक्ष में मजबूत भूमिका निभाए।” विरोध मार्च में बड़ी संख्या में वामपंथी दलों के कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए और साम्राज्यवाद विरोधी तथा शांति के समर्थन में नारे लगाए।

11 hrs ago
user_सोशलिस्ट न्याय
सोशलिस्ट न्याय
Sadar, Lucknow•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)
    1
    Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)
    user_Ashish Bajpai (Ashubaj)
    Ashish Bajpai (Ashubaj)
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Akhileshtrivedi Shashwat
    1
    Post by Akhileshtrivedi Shashwat
    user_Akhileshtrivedi Shashwat
    Akhileshtrivedi Shashwat
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ सऊदी हुकूमत पर हिंदुस्तानी मुस्लिम धर्मगुरु के बड़े आरोप सऊदी अरब में सुन्नी बरेलवी धर्मगुरु मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की गिरफ्तारी पर विवाद रियाद से देर रात बिना वजह गिरफ्तार किए जाने का लगाया गया आरोप आला हजरत के पोते और ताजुश्शरिया के बेटे हैं असजद रजा खां कादरी आल इंडिया मुस्लिम जमात ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भेजा गया पत्र मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने रिहाई के लिए दबाव बनाने की अपील की उनके साथ गिरफ्तार अन्य लोगों की रिहाई की भी मांग देश के मुसलमानों की भावनाओं का हवाला देकर जल्द कार्रवाई की अपील
    1
    लखनऊ 
सऊदी हुकूमत पर हिंदुस्तानी मुस्लिम धर्मगुरु के बड़े आरोप
सऊदी अरब में सुन्नी बरेलवी धर्मगुरु मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की गिरफ्तारी पर विवाद
रियाद से देर रात बिना वजह गिरफ्तार किए जाने का लगाया गया आरोप
आला हजरत के पोते और ताजुश्शरिया के बेटे हैं असजद रजा खां कादरी
आल इंडिया मुस्लिम जमात ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भेजा गया पत्र
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने रिहाई के लिए दबाव बनाने की अपील की
उनके साथ गिरफ्तार अन्य लोगों की रिहाई की भी मांग
देश के मुसलमानों की भावनाओं का हवाला देकर जल्द कार्रवाई की अपील
    user_MUSTAQEEM MALIK
    MUSTAQEEM MALIK
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। कपासी रोड स्थित रसूलपुर सादात गांव के पास बिना रोक-टोक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर सख्ती के दावों के बावजूद इलाके में खुलेआम मिट्टी खुदाई का काम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात भारी वाहनों से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे सड़कें भी खराब हो रही हैं और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। कपासी रोड स्थित रसूलपुर सादात गांव के पास बिना रोक-टोक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
सरकार और प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर सख्ती के दावों के बावजूद इलाके में खुलेआम मिट्टी खुदाई का काम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात भारी वाहनों से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे सड़कें भी खराब हो रही हैं और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_लखनऊ मीडिया
    लखनऊ मीडिया
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। कपासी रोड स्थित रसूलपुर सादात गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से बिना रोक-टोक मिट्टी का खनन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिन-रात भारी वाहनों के जरिए मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढुलाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का मामला सामने आया है। कपासी रोड स्थित रसूलपुर सादात गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से बिना रोक-टोक मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दिन-रात भारी वाहनों के जरिए मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढुलाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत विकास भवन के सामने स्थित पाथवे एवं नाली सुधार कार्य का शुभ शिलान्यास आज दिनांक 10 मार्च 2026 को पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सहयोग एवं उत्साह से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा। इस मौके पर माननीय पार्षद श्री भूपेंद्र कुमार शर्मा जी ने उपस्थित सभी सम्मानित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा, चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं। 🙏 सभी क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद।
    4
    लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड के अंतर्गत विकास भवन के सामने स्थित पाथवे एवं नाली सुधार कार्य का शुभ शिलान्यास आज दिनांक 10 मार्च 2026 को पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सहयोग एवं उत्साह से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रम के अंत में “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा।
इस मौके पर माननीय पार्षद श्री भूपेंद्र कुमार शर्मा जी ने उपस्थित सभी सम्मानित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा, 
चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं।
🙏 सभी क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद।
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी #india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस
    1
    उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी
डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान 
लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों 
क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी 
#india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO 
MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस
    user_Suyash Kumar Mishra
    Suyash Kumar Mishra
    पत्रकार Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)
    1
    Post by Ashish Bajpai (Ashubaj)
    user_Ashish Bajpai (Ashubaj)
    Ashish Bajpai (Ashubaj)
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.