परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 20 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमती नीतू सिंह वामा सारथी जनपदीय अध्यक्षा की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एवं थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला थाना से 05-05, थाना बांगरमऊ से 04, थाना बारासगवर, थाना दही व थाना सोहरामऊ से 02-02, जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में प्रभारी परिवार परामर्श समिति डा0 आशीष श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, डा0 एस.के. पाण्डेय, श्री संजय चौरसिया, डा0 मनीष सिंह सेंगर, डा0 अबसार अली, डा0 सगीर अहमद, सहयोगी श्री अंकित रघुवंशी, डा0 सुषमा सिंह, डा0 रूपेष कुमार तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 महिला हेल्पडेस्क संतोष कुमारी सिंह, प्र0नि0 महिला थाना रेखा सिंह एवं महिला हेल्पडेस्क पुलिस टीम से हे0का0 सुहावना तोमर, म0का0 सेविका, म0का0 दीपा सिंह, म0का0 पूनम शाक्य, म0का0 रंजना कुमारी, म0का0 सीता यादव, म0का0 तरुन रानी, म0का0 अंशू रानी, म0का0 चिंतन का विशेष योगदान रहा।

- कानपुर ब्रेकिंग रेलवे ट्रैक पर छत विक्षत पड़ा मिला युवक का शव स्थानीय लोगों ने दी स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस को सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त करने में जुटी कई घंटे के प्रयास के बावजूद भी नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त शिनाख्त का प्रयास जारी पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योंदी ललईपुर गाँव के पास रेलवे ट्रैक की घटना1
- भागते हुए मछली मंडी पकड़ा, लेन देन का मामला ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll थाना ग्वालटोली अंतर्गत का मामला ll1
- Flair creative cube dust free eraser ♥️♥️1
- Kanpur के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ा गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र ने आधा दर्जन दबंगों के साथ मिलकर एक गरीब परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उनका आशियाना जलकर खाक हो गया।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सजेती थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने प्रधान पुत्र और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात #firenews #breakingnews #kanpurnews #publicshurunews #publicshuru #anoopnishadpatrakar1
- कानपुर नगर, पनकी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर एक महिला अपने साथ ले गई और बोरे में बंद कर फरार होने का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्ची को सकुशल बचा लिया गया, जानकारी के अनुसार, पनकी की कच्ची बस्ती निवासी अजब सिंह यादव की दो वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक अज्ञात महिला वहां पहुंची और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई, कुछ दूरी पर सुनसान स्थान देखकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया और तेजी से भागने लगी। बोरे के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, लोगों ने महिला को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगी करीब 100 मीटर तक पीछा करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया, बोरा खोलते ही मासूम बच्ची को देखकर लोग आक्रोशित हो उठे और महिला की पिटाई कर दी, बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई, पूछताछ में महिला ने खुद को गोंडा जनपद का निवासी बताया है, एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है, और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी महिला किसी संगठित गिरोह से जुड़ी है या अकेले ही वारदात को अंजाम दे रही थी, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है...??1
- ek comment jarur karna yah video per2
- पुलिस आयुक्त महोदय एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार अवैध/चाइनीज मांझा के विरुद्ध पूर्वी ज़ोन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज लगभग 03:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सनिगवां क्षेत्र, थाना चकेरी में चार व्यक्ति चाइनीज मांझा बेच रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से 17 चाइनीज मांझा व पतंगें बरामद की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही1
- लाल कपड़ों में खड़ी इस महिला ने ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर के पनकी में देर रात इसने 2 साल की मासूम को अगवा कर बोरे में भर लिया। गनीमत रही कि बोरे के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज़ आई और राहगीरों के कान खड़े हो गए। लोगों ने इसे दौड़ाकर पकड़ा और जब बोरा खुलवाया तो अंदर मासूम बच्ची मिली। भीड़ ने जमकर 'सेवा' की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।1
- मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 मई 2025 को रामप्रकाश नामक व्यक्ति ने बीघापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रामप्रकाश ने आरोप लगाया था कि सत्यपाल और उसकी पत्नी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 2 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में थाना बीघापुर में मु0अ0सं0 107/25 धारा 406/420/323/504/506 भा0द0वि0 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468 और 471 भी जोड़ी गईं। पुलिस ने वांछित अभियुक्त सत्यपाल पुत्र गंगानारायण (47 वर्ष), निवासी ग्राम मर्दनपुर, थाना बीघापुर, जनपद उन्नाव को आज सुबह लगभग 10:15 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और कांस्टेबल आदित्य शामिल थे।2