logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत सैंथल में अभियान का शुभारंभ दौसा, 17 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा (SHG-2026) पखवाड़े के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सैंथल में श्रमदान कर जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नवीन कुमार सैनी, सहायक विकास अधिकारी कृष्ण अवतार शर्मा, एमआईएस स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) बनवारी लाल शर्मा, ब्लॉक समन्वयक पंचायत समिति गिर्राज प्रसाद सोनी, महेश चन्द्र नेपालपुरिया, ग्राम पंचायत प्रशासक कान्ता देवी मामोड़िया, ग्राम पंचायत सैंथल के ग्राम विकास अधिकारी राजसिंह तंवर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_सुरज पोसवाल
सुरज पोसवाल
Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago
d13ddc83-9b39-42d2-bcd9-3948a79080b4

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत सैंथल में अभियान का शुभारंभ दौसा, 17 सितम्बर। स्वच्छता ही सेवा (SHG-2026) पखवाड़े के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सैंथल में श्रमदान कर जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंथल में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नवीन कुमार सैनी, सहायक विकास अधिकारी कृष्ण अवतार शर्मा, एमआईएस स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) बनवारी लाल शर्मा, ब्लॉक समन्वयक पंचायत समिति गिर्राज प्रसाद सोनी, महेश चन्द्र नेपालपुरिया, ग्राम पंचायत प्रशासक कान्ता देवी मामोड़िया, ग्राम पंचायत सैंथल के ग्राम विकास अधिकारी राजसिंह तंवर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More news from Dausa and nearby areas
  • अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई
    1
    अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर
मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    3 hrs ago
  • टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे। करौली राजस्थान। टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
    4
    टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
करौली राजस्थान।
टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में भागवत कथा से पूर्व डीजे के धुन पर कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ा महिला पुरुष इसमे शरीक हुए। पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले कथा वाचन करेंगे।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कांचरोली के मेडी का पुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन... हिंडौन सिटी। ​कांचरोली क्षेत्र के मेडी का पुरा में गुरुवार को भाजपा खेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा की खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश पाठक, एसटी मोर्चा के जिला आईटी संयोजक कुंवर सिंह सिघान, शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार जाट,मनोज तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह प्रजापत, विरमा प्रजापत,गीता प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' तथा 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
    1
    कांचरोली के मेडी का पुरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन...

हिंडौन सिटी। ​कांचरोली क्षेत्र के मेडी का पुरा में गुरुवार को भाजपा खेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपदान से की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते मान-सम्मान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा की खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी रमेश पाठक, एसटी मोर्चा के जिला आईटी संयोजक कुंवर सिंह सिघान, शक्ति केंद्र प्रभारी इंद्र कुमार जाट,मनोज तिवाड़ी, बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह प्रजापत, विरमा प्रजापत,गीता प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' तथा 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    53 min ago
  • आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की की फुल बंगला झांकी सजाई गई यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया
    4
    आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा  सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई
इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी 
इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया 
इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई 
इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई 
इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की  की फुल बंगला झांकी सजाई गई
यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा 
इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉 Follow🙏SUBSREBER
    4
    SNG NEWS LIVE RAJSTHAN🙏 LIKE👍 SHYAR👉  Follow🙏SUBSREBER
    user_SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
    SNG NEWS LIVE RAJSTHAN
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • महवा ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया
    2
    महवा ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर
हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे
बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं
    1
    देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं
देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • खेडा से करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा रवाना,विधायक पुत्र युवराज सिंह,समाजसेवी जीतेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दिखाई हरी झंडी... ​हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव से गुरुवार को करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा धूमधाम और जयकारों के साथ रवाना हुई।आयोजन समिति के राधेलाल सैनी, बाबू सिंह सैनी ने बताया कि पदयात्रा को करौली विधायक के पुत्र युवराज सिंह, समाजसेवी जीतेंद्र पटेल एवं भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भैरव बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और पदयात्री ध्वज लेकर आगे बढ़े। इस अवसर गुर्जरमल जाट, हरिओम पंडित, बाबू सिंह, राधेलाल, लखन सैनी, बिष्णु, महेश, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    खेडा से करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा रवाना,विधायक पुत्र युवराज सिंह,समाजसेवी जीतेंद्र पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दिखाई हरी झंडी... 

​हिंडौन सिटी। खेड़ा गांव से गुरुवार को करीरी वाले भैरव धाम के लिए आठवीं पदयात्रा धूमधाम और जयकारों के साथ रवाना हुई।आयोजन समिति के राधेलाल सैनी, बाबू सिंह सैनी ने बताया कि  पदयात्रा को करौली विधायक के पुत्र युवराज सिंह, समाजसेवी जीतेंद्र पटेल एवं भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। भैरव बाबा के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और पदयात्री ध्वज लेकर आगे बढ़े। इस अवसर गुर्जरमल जाट, हरिओम पंडित, बाबू सिंह, राधेलाल, लखन सैनी, बिष्णु, महेश, भगवान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.