logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील शिवपुरी। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अर्पित वर्मा IAS ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। मानसून के दौरान नदियों, नालों, बांधों, तालाबों, झरनों, स्टॉप डैम, कॉजवे, पुलियाओं, रपटों तथा रेलवे अंडरपास में जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना और जान-माल की हानि से बचने के लिए नागरिक विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती रपटों, पुलियाओं, रेलवे अंडरपास और तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। इसके अलावा बांधों के डूब एवं कैचमेंट एरिया, वाटरफॉल, पिकनिक स्पॉट, गहरे जलभराव वाले गड्ढों, निचले इलाकों और दूर-दराज के जंगलों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। बारिश के दौरान नदियों और नालों में नहाने, तैराकी करने, पिकनिक मनाने अथवा जलभराव वाले स्थानों पर मोबाइल से फोटो-वीडियो और रील बनाने से भी परहेज करने की अपील की गई है। 24 घंटे अलर्ट मोड पर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन, पुलिस, नगरीय निकायों और आपदा प्रबंधन की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील एवं निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभिभावकों से विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है। जलभराव के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और खुले या ढीले विद्युत तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है। सतर्कता ही सुरक्षा है। किसी भी आपातकालीन या गंभीर स्थिति में नागरिक संबंधित शासन-प्रशासन से संपर्क करें। साथ ही क्षेत्र की समस्या या घटना की सूचना करैरा न्यूज़ फर्स्ट की टीम को भी दी जा सकती है। संपर्क सूत्र: 9407053212 गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राइम रिपोर्टर करैरा न्यूज़ फर्स्ट टीम मो - 9407053212 #Shivpuri #RainAlert #WeatherUpdate #ShivpuriNews #MPNews #RainSafety

3 hrs ago
user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
Shivpuri, Madhya Pradesh•
3 hrs ago
74c6a9aa-912c-44c8-8359-f924c15cac0a

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली पुलिस ने 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले को नशामुक्त बनाने एवं अवैध नशीले पदार्थ का विक्रय करने बालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड तरफ स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
    1
    कोतवाली पुलिस ने 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को जिले को नशामुक्त बनाने एवं अवैध नशीले पदार्थ का विक्रय करने बालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शारदा साल्वेंट के पास रेल्वे स्टेशन रोड तरफ स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 3 लाख रुपये कीमत की 14.48ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सरपंच ने जारी किया वीडियो, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिंह लोधी ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के बारे में टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी टिप्पणी करता है तो उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि करीब दो दिन पहले जातिवाद को लेकर दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है और सामाजिक लोगों में आक्रोश है। इसी को लेकर सरपंच ने वीडियो जारी कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सरपंच ने जारी किया वीडियो, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिंह लोधी ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के बारे में टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी टिप्पणी करता है तो उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि करीब दो दिन पहले जातिवाद को लेकर दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है और सामाजिक लोगों में आक्रोश है। इसी को लेकर सरपंच ने वीडियो जारी कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
    1
    सरपंच ने जारी किया वीडियो, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

सिरसौद। शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिंह लोधी ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी समाज के बारे में टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी टिप्पणी करता है तो उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि करीब दो दिन पहले जातिवाद को लेकर दो ऑडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है और सामाजिक लोगों में आक्रोश है। इसी को लेकर सरपंच ने वीडियो जारी कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

    user_Sachin jha
    Sachin jha
    दैनिक भास्कर, संवादाता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन में सक्रिय चोर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से सामान चोरी का प्रयास नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन का फायदा उठाकर चोर गैंग सक्रिय हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर विद्युत उपकरण उठाने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता से महिलाओं से सामान वापस छुड़ा लिया गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता है। दुकानदारों ने पुलिस से त्योहारी सीजन में बाजारों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।
    1
    नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन में सक्रिय चोर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से सामान चोरी का प्रयास

नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन का फायदा उठाकर चोर गैंग सक्रिय हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर विद्युत उपकरण उठाने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता से महिलाओं से सामान वापस छुड़ा लिया गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता है। दुकानदारों ने पुलिस से त्योहारी सीजन में बाजारों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वीडियो शेयर करें देखें से पहले वीडियो पहचान करें और मैं बताना चाहूंगा हमन भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें
    1
    वीडियो शेयर करें देखें से पहले वीडियो पहचान करें और मैं बताना चाहूंगा हमन भी पब्लिक के बीच में जाने का मौका दें
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer Badarwas, Shivpuri•
    3 hrs ago
  • बारिश में टेंट-तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार, हाथरस गांव में मुक्तिधाम का इंतजार करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा जनपद की ग्राम पंचायत हाथरस में मुक्तिधाम नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में 90 वर्षीय रजिया लोधी के अंतिम संस्कार के समय बारिश होने के कारण परिजनों को किराए का टेंट और तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थायी मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना चुनौती बन जाता है। बारिश के बीच परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी इंतजाम करने पड़ते हैं। वहीं, सरपंच के अनुसार मुक्तिधाम निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध है, लेकिन जमीन पर कब्जा होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर जल्द से जल्द मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश और अन्य मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का सवाल है कि गांव में वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा? बारिश में टेंट-तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार, हाथरस गांव में मुक्तिधाम का इंतजार करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा जनपद की ग्राम पंचायत हाथरस में मुक्तिधाम नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में 90 वर्षीय रजिया लोधी के अंतिम संस्कार के समय बारिश होने के कारण परिजनों को किराए का टेंट और तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थायी मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना चुनौती बन जाता है। बारिश के बीच परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी इंतजाम करने पड़ते हैं। वहीं, सरपंच के अनुसार मुक्तिधाम निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध है, लेकिन जमीन पर कब्जा होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर जल्द से जल्द मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश और अन्य मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का सवाल है कि गांव में वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?
    1
    बारिश में टेंट-तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार, हाथरस गांव में मुक्तिधाम का इंतजार

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा जनपद की ग्राम पंचायत हाथरस में मुक्तिधाम नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में 90 वर्षीय रजिया लोधी के अंतिम संस्कार के समय बारिश होने के कारण परिजनों को किराए का टेंट और तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्थायी मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना चुनौती बन जाता है। बारिश के बीच परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी इंतजाम करने पड़ते हैं।

वहीं, सरपंच के अनुसार मुक्तिधाम निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध है, लेकिन जमीन पर कब्जा होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर जल्द से जल्द मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश और अन्य मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों का सवाल है कि गांव में वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?

    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बझवाप्रा में लच मैरिज के बाद से घर में कलह: र्कू्टी चाর्जिंगक निवाट में देवरानी नेजेर को गर्म पानी डालक झुलसाया
    1
    बझवाप्रा में लच मैरिज के बाद से घर में कलह: र्कू्टी चाর्जिंगक निवाट में देवरानी नेजेर को गर्म पानी डालक झुलसाया
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई मकान, सड़कें और पुल बह गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
    1
    नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में 157 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई मकान, सड़कें और पुल बह गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
    user_Jeetu gour thakur daily report
    Jeetu gour thakur daily report
    Insurance Agent शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 बड़ा हादसा टला, जिम्मेदारों पर उठे सवाल शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित नवग्रह हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जर्जर और खतरनाक पेड़ों को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों करता है? यदि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति होता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कराकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके। सवाल साफ है—शिकायतों को गंभीरता से कब लिया जाएगा? 🚨 बड़ा हादसा टला, जिम्मेदारों पर उठे सवाल शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित नवग्रह हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जर्जर और खतरनाक पेड़ों को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों करता है? यदि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति होता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कराकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके। सवाल साफ है—शिकायतों को गंभीरता से कब लिया जाएगा?
    1
    🚨 बड़ा हादसा टला, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

शिवपुरी। शहर के कमलागंज स्थित नवग्रह हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जर्जर और खतरनाक पेड़ों को लेकर शिकायतें किए जाने के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार क्यों करता है?

यदि हादसे के वक्त पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति होता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में ऐसे सभी खतरनाक पेड़ों का सर्वे कराकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को रोका जा सके।

सवाल साफ है—शिकायतों को गंभीरता से कब लिया जाएगा?

    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.