logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*महेंद्रगढ़ के गांव कोथल खुर्द के लाल अंकित यादव पहले ही प्रयास में बने आर्मी लेफ्टिनेंट* *महेंद्रगढ़ के गांव कोथल खुर्द के लाल अंकित यादव पहले ही प्रयास में बने आर्मी लेफ्टिनेंट* *गांव में डीजे-गुलाल के साथ ग्रामीणों ने मनाया जश्न* महेंद्रगढ़ 10 मार्च महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोथल खुर्द के होनहार युवा अंकित यादव पुत्र सूबेदार अनील कुमार ने पहले ही प्रयास में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही अंकित की सफलता की खबर गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने इसे गर्व के क्षण के रूप में मनाया। अंकित यादव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सुबेदार मेजर फूलचंद, माता-पिता, चाचा सुनील और अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के संस्कार, बुजुर्गों का आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। *गांव में अंकित की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने डीजे बजाकर, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। गांव के लोगों ने कहा कि अंकित यादव की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे गांव का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है।* इस अवसर पर जेजेपी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद, कर्नल पी.पी. भगत, सूबेदार धर्मवीर, कोथल खुर्द की सरपंच रजनी देवी, मदन शास्त्री मैघनवाश, जयदेव, संजय, रामफल, हनुमान, सुरेश, विजय जांगड़ा सहित गांव और आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अंकित यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे होनहार युवा देश सेवा में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं।

6 hrs ago
user_Mahendragarh 24 News live
Mahendragarh 24 News live
Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
6 hrs ago
fc642d2e-d8e8-4b02-ad72-ec36b287ed05

*महेंद्रगढ़ के गांव कोथल खुर्द के लाल अंकित यादव पहले ही प्रयास में बने आर्मी लेफ्टिनेंट* *महेंद्रगढ़ के गांव कोथल खुर्द के लाल अंकित यादव पहले ही प्रयास में बने आर्मी लेफ्टिनेंट* *गांव में डीजे-गुलाल के साथ ग्रामीणों ने मनाया जश्न* महेंद्रगढ़ 10 मार्च महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोथल खुर्द के होनहार युवा अंकित यादव पुत्र सूबेदार अनील कुमार ने पहले ही प्रयास में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही अंकित की सफलता की खबर गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने इसे गर्व के क्षण के रूप में मनाया। अंकित यादव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा सुबेदार मेजर फूलचंद, माता-पिता, चाचा सुनील और अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के संस्कार, बुजुर्गों का आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। *गांव में अंकित की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने डीजे बजाकर, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। गांव के लोगों ने कहा कि अंकित यादव की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे गांव का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है।* इस अवसर पर जेजेपी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद, कर्नल पी.पी. भगत, सूबेदार धर्मवीर, कोथल खुर्द की सरपंच रजनी देवी, मदन शास्त्री मैघनवाश, जयदेव, संजय, रामफल, हनुमान, सुरेश, विजय जांगड़ा सहित गांव और आसपास के क्षेत्रों के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अंकित यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे होनहार युवा देश सेवा में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं।

More news from Mahendragarh and nearby areas
  • हरियाणा न्यूज किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी 📹 #trading #news
    1
    हरियाणा न्यूज किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी 📹 #trading #news
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    4 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    7 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ के अभिषेक शर्मा ने जेजेपी युवा प्रदेश संगठन सचिव बनने पर दिग्विजय सिंह चौटाला का जताया आभार
    1
    महेंद्रगढ़ के अभिषेक शर्मा ने जेजेपी युवा प्रदेश संगठन सचिव बनने पर दिग्विजय सिंह चौटाला का जताया आभार
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोली पार्टी नेताओं को करोडो रूपये दिए। पैसे लेकर भी टिकट पद नहीं मिला
    1
    हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोली पार्टी नेताओं को करोडो रूपये दिए। पैसे लेकर भी टिकट पद नहीं मिला
    user_Bharat gourav news 24 live update
    Bharat gourav news 24 live update
    News Anchor Mahendragarh, Haryana•
    11 hrs ago
  • ​भिवानी: हरियाणा के मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाला जा रहा 'पैदल मार्च' आज भिवानी पहुंचा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां और मनीषा की तस्वीरें लिए प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ​मुख्य बिंदु: ​न्याय की गुहार: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है और मुख्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ​पैदल यात्रा का उद्देश्य: यह यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए लोगों को जागरूक करने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है। ​प्रशासन को चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। पैदल यात्रा के दौरान लोगों ने "मनीषा को न्याय दो" और "दोषियों को फांसी दो" के नारे लगाए। ​स्थानीय समर्थन: भिवानी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने भी इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया और अपनी एकजुटता प्रकट की। बाजार क्षेत्रों से गुजरते समय भारी भीड़ देखी गई, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा। ​मनीषा के परिवार वालों का कहना है कि वे तब तक हार नहीं मानेंगे जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई नया आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पैदल यात्रा ने शासन के गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है।
    1
    ​भिवानी: हरियाणा के मनीषा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर निकाला जा रहा 'पैदल मार्च' आज भिवानी पहुंचा। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां और मनीषा की तस्वीरें लिए प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
​मुख्य बिंदु:
​न्याय की गुहार: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रही है और मुख्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
​पैदल यात्रा का उद्देश्य: यह यात्रा विभिन्न गांवों और कस्बों से होते हुए लोगों को जागरूक करने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है।
​प्रशासन को चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। पैदल यात्रा के दौरान लोगों ने "मनीषा को न्याय दो" और "दोषियों को फांसी दो" के नारे लगाए।
​स्थानीय समर्थन: भिवानी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने भी इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया और अपनी एकजुटता प्रकट की। बाजार क्षेत्रों से गुजरते समय भारी भीड़ देखी गई, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा।
​मनीषा के परिवार वालों का कहना है कि वे तब तक हार नहीं मानेंगे जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई नया आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस पैदल यात्रा ने शासन के गलियारों में हलचल जरूर पैदा कर दी है।
    user_KGB DIGITAL MEDIA
    KGB DIGITAL MEDIA
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    18 hrs ago
  • मुंडावर उपखंड क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे गांव रामसिंहपुरा का एक और वीर सपूत देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। भारतीय सेना में कार्यरत जवान नितेश कुमार श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए। इस खबर के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नितेश कुमार 28 दिन की छुट्टी पूरी कर चार दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके चचेरे भाई डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर लौटने से पहले नितेश गुलमर्ग स्थित ट्रांजिट कैंप में पहुंचे थे, जो सेना की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। बताया गया कि ट्रांजिट कैंप में पहुंचने के बाद नितेश अपने ससुराल पलावा गांव में 11 मार्च को होने वाली अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी बढ़ाने का प्रार्थना पत्र अधिकारियों को देने पहुंचे थे। इसी दौरान वह सेना के वाहन से साथियों के साथ सफर कर रहे थे। वाहन से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना में शहीद होने पर सेना द्वारा उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। इसके बाद सेना के जवानों के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामसिंहपुरा लाया गया। नितेश कुमार वर्ष 2017 में 19 इन्फेंट्री डिवीजन के तहत भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने वर्ष 2015 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने पिता के मार्गदर्शन में सेना में भर्ती होने की तैयारी शुरू की थी। शहीद नितेश कुमार का परिवार भी लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता अभय सिंह वर्ष 2008 में भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई विजय सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सेना में तैनात हैं। गांव रामसिंहपुरा के इस वीर सपूत की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव,जाट महासभा जिला अध्यक्ष अमित धर्मपाल चौधरी, मानका सरपंच गोविंद वाल्मीकि, राजा पंडित, लक्ष्मीकांत मीणा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    मुंडावर उपखंड क्षेत्र के हरियाणा सीमा से सटे गांव रामसिंहपुरा का एक और वीर सपूत देश सेवा करते हुए शहीद हो गया। भारतीय सेना में कार्यरत जवान नितेश कुमार श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए। इस खबर के बाद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार नितेश कुमार 28 दिन की छुट्टी पूरी कर चार दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर श्रीनगर के बारामुला क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके चचेरे भाई डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर लौटने से पहले नितेश गुलमर्ग स्थित ट्रांजिट कैंप में पहुंचे थे, जो सेना की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
बताया गया कि ट्रांजिट कैंप में पहुंचने के बाद नितेश अपने ससुराल पलावा गांव में 11 मार्च को होने वाली अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी बढ़ाने का प्रार्थना पत्र अधिकारियों को देने पहुंचे थे। इसी दौरान वह सेना के वाहन से साथियों के साथ सफर कर रहे थे। वाहन से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना में शहीद होने पर सेना द्वारा उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। इसके बाद सेना के जवानों के साथ उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रामसिंहपुरा लाया गया।
नितेश कुमार वर्ष 2017 में 19 इन्फेंट्री डिवीजन के तहत भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने वर्ष 2015 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपने पिता के मार्गदर्शन में सेना में भर्ती होने की तैयारी शुरू की थी।
शहीद नितेश कुमार का परिवार भी लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता अभय सिंह वर्ष 2008 में भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई विजय सिंह वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सेना में तैनात हैं।
गांव रामसिंहपुरा के इस वीर सपूत की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव,जाट महासभा जिला अध्यक्ष अमित धर्मपाल चौधरी, मानका सरपंच गोविंद वाल्मीकि, राजा पंडित, लक्ष्मीकांत मीणा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    4 hrs ago
  • भिवानी की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को समर्थन देने भिवानी पहुँचे युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला
    1
    भिवानी की बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को समर्थन देने भिवानी पहुँचे युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter Narnaul, Mahendragarh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.