logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर में शर्मनाक घटना 😡 BSF जवान की पत्नी से पड़ोसियों ने की मारपीट और दी जान से मारने की BSF जवान की पत्नी से पड़ोसियों ने की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

3 hrs ago
user_Vikas Babu
Vikas Babu
Public relations firm Karhal, Mainpuri•
3 hrs ago

बुलंदशहर में शर्मनाक घटना 😡 BSF जवान की पत्नी से पड़ोसियों ने की मारपीट और दी जान से मारने की BSF जवान की पत्नी से पड़ोसियों ने की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी। पीड़िता ने की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • up ke police prashasan ne safalta hasil ki hai kahin Bura mat phone ki pakad ki hai
    1
    up ke police prashasan ne safalta hasil ki hai kahin Bura mat phone ki pakad ki hai
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Amit Kumar
    1
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी जनपद के लालूपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ब्रह्मदेव मंदिर के बाबा सूरदास को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बाबा सूरदास सड़क किनारे होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने बाबा को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बाबा को उठाकर मैनपुरी के इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक बाबा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनकी निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पास से गुजरने वाली सड़क पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और यातायात पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    रिपोर्टर अमित कौशिक
मैनपुरी जनपद के लालूपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ब्रह्मदेव मंदिर के बाबा सूरदास को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बाबा सूरदास सड़क किनारे होकर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे वाहन ने बाबा को जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बाबा को उठाकर मैनपुरी के इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के मुताबिक बाबा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनकी निगरानी की जा रही है।
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पास से गुजरने वाली सड़क पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और यातायात पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संभल-पेट्रोल डालवाने आई कार में अचानक लगी आग। पेट्रोल पंप पर कार में आग लगने से मचा हड़कंप। पंप कर्मचारियों ने आग पाया बामुश्किल काबू। पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा। थाना धनारी क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो।
    1
    संभल-पेट्रोल डालवाने आई कार में अचानक लगी आग।
पेट्रोल पंप पर कार में आग लगने से मचा हड़कंप।
पंप कर्मचारियों ने आग पाया बामुश्किल काबू।
पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा।
थाना धनारी क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में मैनपुरी कांग्रेसियों ने किया विकास भवन का घेराव। आज दिनाँक 17 मार्च 2026 को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में जिले के मनरेगा मजदूरो व ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर सेकड़ो की संख्या में पहुचकर कांग्रेसियो ने जिले के विकास भवन का घेराव कर विरोध धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हक का हनन करती आई है। इस सरकार को गरीव मजदूरो से इतनी नफरत है कि उनकी मेहनत का मूल्य भी नही देना चाहती ये सिर्फ उधोगपतियों की सरकार है जिनका करोड़ो रूपये माफ कर देती है। केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ मज़दूर विरोधी भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग 1 करोड़ मज़दूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हज़ार करोड़ रुपये का मनरेगा का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से औसतन उनका मानदेय नहीं दिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद यादव जी कहा कि मनरेगा योजना के मजदूरों का मानदेय 400 किया जाए तथा मनरेगा योजना गारंटी कानून बनाया जाए ऐसी गंभीर परिस्थितियों में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने होली से पूर्व यह घोषणा की थी कि यदि गरीब जॉब कार्ड धारकों और इन कर्मियों को उनके कार्य का भुगतान शीघ्र नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी और जब तक भुगतान पूर्ण नही होगा आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी गरीव मजदूरों व कर्मीयो पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नही करेगी। इस कार्यक्रम में, पी सी चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुखवीर यादव, गौरव कुमार खेड़ा, हिमांशु सेन, अनुपम शाक्य, श्री कृष्ण तिवारी,सचिन तोमर, नकुल शाक्य, ब्रजेश यादव, अंकुर कुमार, दीपक राजपूत, अमित वर्मा, पंकज कुमार, सुधीर यादव, रोहित यादव, अंकित शर्मा, मोनू यादव, वाजिब अली, बंटू यादव, शीलू सक्सेना,चंद्रशेखर यादव, सुजीत शाक्य, रोहित गुप्ता,आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। बाइट,, जिला अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी 
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में मैनपुरी कांग्रेसियों ने किया विकास भवन का घेराव।
आज दिनाँक 17 मार्च 2026 को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में जिले के मनरेगा मजदूरो व ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित भुगतान को लेकर सेकड़ो की संख्या में पहुचकर कांग्रेसियो ने जिले के विकास भवन का घेराव कर विरोध धरना प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हक का हनन करती आई है। इस सरकार को गरीव मजदूरो से इतनी नफरत है कि उनकी मेहनत का मूल्य भी नही देना चाहती ये सिर्फ उधोगपतियों की सरकार है जिनका करोड़ो रूपये माफ कर देती है।
केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ मज़दूर विरोधी भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग 1 करोड़ मज़दूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हज़ार करोड़ रुपये का मनरेगा का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से औसतन उनका मानदेय नहीं दिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद यादव जी कहा कि मनरेगा योजना के मजदूरों का मानदेय 400 किया जाए तथा मनरेगा योजना गारंटी कानून बनाया जाए 
ऐसी गंभीर परिस्थितियों में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने होली से पूर्व यह घोषणा की थी कि यदि गरीब जॉब कार्ड धारकों और इन कर्मियों को उनके कार्य का भुगतान शीघ्र नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी और जब तक भुगतान पूर्ण नही होगा आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी गरीव मजदूरों व कर्मीयो पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नही करेगी।
इस कार्यक्रम में,
पी सी चतुर्वेदी, मुकेश यादव, सुखवीर यादव, गौरव कुमार खेड़ा, हिमांशु सेन, अनुपम शाक्य, श्री कृष्ण तिवारी,सचिन तोमर, नकुल शाक्य, ब्रजेश यादव, अंकुर कुमार, दीपक राजपूत, अमित वर्मा, पंकज कुमार, सुधीर यादव, रोहित यादव, अंकित शर्मा, मोनू यादव, वाजिब अली, बंटू यादव, शीलू सक्सेना,चंद्रशेखर यादव, सुजीत शाक्य, रोहित गुप्ता,आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
बाइट,, जिला अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ 
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा अपडेट *एक मौत पर छह लाख डकारने का सवाल अब हर जुबां पर जिंदा है…* इकदिल पूर्व चेयरमैन के कारनामों का ऑडियो हुआ वायरल, महिला की मौत के सौदे में 6 लाख डकारे.. बंगाली डॉक्टर के यहां एक दलित महिला की हुई थी मौत बहुत जल्द मामले से जुड़ा वीडियो आयेगा अगले अपडेट में जिसमें सुना और देखा जायेगा किस तरह हुई थी डीलिंग... रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    1
    इटावा अपडेट 
*एक मौत पर छह लाख डकारने का सवाल अब हर जुबां पर जिंदा है…*
इकदिल पूर्व चेयरमैन के कारनामों का ऑडियो हुआ वायरल, महिला की मौत के सौदे में 6 लाख डकारे..
बंगाली डॉक्टर के यहां एक दलित महिला की हुई थी मौत
बहुत जल्द मामले से जुड़ा वीडियो आयेगा अगले अपडेट में जिसमें सुना और देखा जायेगा किस तरह हुई थी डीलिंग...
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जसवंतनगर नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किया गया है। राज्यपाल के आदेश पर नगर विकास विभाग ने यह जिम्मेदारी जयशिव बाल्मीकी, भावना अग्निहोत्री समेत पांच लोगों को सौंपी है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-9 (1) के खंड (घ) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने जनपद इटावा की नगर पालिका परिषदों में नामित सदस्यों की घोषणा की है। नगर विकास अनुभाग-6, लखनऊ द्वारा जारी आदेश संख्या 304/नौ-6-2026, दिनांक 15 मार्च 2026 के अनुसार, जसवंतनगर नगर पालिका परिषद के लिए इन पांच सदस्यों को नामित किया गया है। नामित सदस्यों में जयशिव बाल्मीकी (निवासी लुधपुरा), श्रीमती भावना अग्निहोत्री (निवासी कोठी कैस्त), संजीव प्रजापति (निवासी आहीर टोला), उमेश शाह (निवासी लुधपुरा) और राजवीर सिंह (निवासी रेलमंडी) शामिल हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद स्थानीय स्तर पर इन नामित सदस्यों की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    1
    जसवंतनगर नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किया गया है। राज्यपाल के आदेश पर नगर विकास विभाग ने यह जिम्मेदारी जयशिव बाल्मीकी, भावना अग्निहोत्री समेत पांच लोगों को सौंपी है।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-9 (1) के खंड (घ) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने जनपद इटावा की नगर पालिका परिषदों में नामित सदस्यों की घोषणा की है।
नगर विकास अनुभाग-6, लखनऊ द्वारा जारी आदेश संख्या 304/नौ-6-2026, दिनांक 15 मार्च 2026 के अनुसार, जसवंतनगर नगर पालिका परिषद के लिए इन पांच सदस्यों को नामित किया गया है।
नामित सदस्यों में जयशिव बाल्मीकी (निवासी लुधपुरा), श्रीमती भावना अग्निहोत्री (निवासी कोठी कैस्त), संजीव प्रजापति (निवासी आहीर टोला), उमेश शाह (निवासी लुधपुरा) और राजवीर सिंह (निवासी रेलमंडी) शामिल हैं।
सरकार के इस निर्णय के बाद स्थानीय स्तर पर इन नामित सदस्यों की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पैसो से भरे बैग को लूटकर भाग रहे युवक को पब्लिक ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में चूना भट्टी के पास से एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैसे से भरा बैग लूटकर भाग रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को भीड़ द्वारा पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आसपास खड़े लोग लुटे गए पैसे के बैग को वापस देने की बात कहते ओर पुलिस को बुलाने की बात कहते दिखाई दिए। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर कलां निवासी बुजुर्ग महाराज सिंह अमरोहा शहर में बेटी की शादी के लिए समान खरीदने आए थे। उसी दौरान चुना भट्टी के पास उनके पैसे से भरे बैग को एक युवक ने छीन लिया और भाग निकला। बुजुर्ग के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान शहर के ही मौहल्ला किशनगढ़ निवासी प्रिंस पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। उसके पास से 46 सौ रूपये बरामद किए गए है। आरोपी मंदिरों में रखे दान पात्र को चोरी करना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
    4
    पैसो से भरे बैग को लूटकर भाग रहे युवक को पब्लिक ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में चूना भट्टी के पास से एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैसे से भरा बैग लूटकर भाग रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को भीड़ द्वारा पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आसपास खड़े लोग लुटे गए पैसे के बैग को वापस देने की बात कहते ओर पुलिस को बुलाने की बात कहते दिखाई दिए। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव अलहदादपुर कलां निवासी बुजुर्ग महाराज सिंह अमरोहा शहर में बेटी की शादी के लिए समान खरीदने आए थे। उसी दौरान चुना भट्टी के पास उनके पैसे से भरे बैग को एक युवक ने छीन लिया और भाग निकला। बुजुर्ग के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान शहर के ही मौहल्ला किशनगढ़ निवासी प्रिंस पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। उसके पास से 46 सौ रूपये बरामद किए गए है। आरोपी मंदिरों में रखे दान पात्र को चोरी करना स्वीकार किया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Maharaj Singh
    1
    Post by Maharaj Singh
    user_Maharaj Singh
    Maharaj Singh
    Farmer Sirsaganj, Firozabad•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.