*कौशांबी में जमीन के कथित फर्जी बैनामे का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग* *कौशांबी संदेश मंजीत कुमार* *कौशांबी | जनपद* के थाना सराय अकिल क्षेत्र अंतर्गत घोसिया के करन चौराहे का एक मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता पूनम यादव पत्नी अवध नरेश ने अपनी जमीन के फर्जी बैनामे व अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, आराजी संख्या 782 की भूमि, जिस पर वह कई वर्षों से मकान बनाकर परिवार सहित रह रही हैं, उसे कथित रूप से फर्जी तरीके से एग्रीमेंट कर विक्रय कर दिया गया। आरोप है कि सलामउल्ला पुत्र सुकरू उल्ला द्वारा उक्त भूमि का 17 फरवरी 2026 को लगभग 3 करोड़ 65 लाख रुपये में एग्रीमेंट पूर्व विधायक मंझनपुर के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे शिवम दिवाकर व अभिषेक के नाम कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि उक्त भूमि से संबंधित वाद पहले से माननीय न्यायालय में विचाराधीन है तथा 15 जुलाई 2025 को नामांतरण पर स्थगन (स्टे) आदेश पारित किया जा चुका है। अगली तिथि 25 फरवरी 2026 नियत बताई गई है। इसके बावजूद एग्रीमेंट किए जाने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।पूनम यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने विभिन्न अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।यह मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण प्रशासनिक एवं न्यायिक जांच का विषय है। समाचार लिखे जाने तक संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

- कौशाम्बी। रमजान और होली पर्व के मद्देनजर पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।1
- जो ब्राह्मणवाद की कब्र खोदने की बात करेगा, मैं उसकी कब्र खोदने की बात करूंगा:- सर्वेश पांडेय (सवर्ण आर्मी प्रमुख) जंतर - मंतर में उमड़ी भीड़ बता रही है कि अब अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_आर्मी1
- कौशांबी में लेखपाल को घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा, मंझनपुर तहसील में मचा हड़कंप ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने पश्चिम शरीरा क्षेत्र में एक लेखपाल को 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। चंपहा निवासी भोलानाथ जायसवाल को आय प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए उनकी बातचीत बनी और सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य से चल रही थी। आरोप है कि लेखपाल ने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में भोलानाथ से 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित भोलानाथ ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार दोपहर चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जैसे ही भोलानाथ ने लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय राजस्व कर्मियों में हलचल मच गई। सदर एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि उन्हें भी लेखपाल के घूस लेते पकड़े जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम से आधिकारिक पुष्टि होते ही लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।1
- सोशल मीडिया #सोशल #मीडिया1
- आज दिनांक 22/2/2026 को तहसील मंझनपुर के बजहा खोर्रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल की सफल मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमें आम जनता ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी अपनाई मै सभी ग्रामवासियों को तहेदिल से शुक्रिया/धन्यवाद/साधुवाद/ आभार प्रकट करता हूं विनय पासी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कौशांबी1
- *चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त को कोखराज पुलिस ने किया गिरफ्तार* *कोखराज कौशांबी* कानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति कौशांबी जिले में अपने ससुराल में आया था और ससुराल में आने के बाद उसने निमंत्रण स्थल के पास से दूसरे की बाइक चोरी कर लिया है बाइक चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की बाइक भी बरामद कर लिया है जानकारी के मुताबिक राजू लाल पुत्र मुननू लाल निवासी चरवा खुर्द थाना चरवा 21 फरवरी को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में बाइक से निमंत्रण गए थे वह निमंत्रण खा रहे थे इस बीच मौका पाकर उनकी बाइक चोर उठा ले गए थे राजू ने बाइक की बहुत खोजबीन की लेकिन निमंत्रण के स्थान पर उसकी बाइक नहीं मिली मामले की सूचना उसने थाना पुलिस को दी थाना पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में थाना कोखराज पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम पुत्र राम सजीवन निवसी ग्राम अरंज बनकट थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की बाइक नंबर UP70EV1337 पुलिस ने बरामद किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरी ससुराल फकीर बहस का पूरा थाना कोखराज में है तथा दिनांक 21.02.2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम ककोढा के एक शादी समारोह से उसने बाइक चोरी किया था उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में सोमवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।1