राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल से जोजावर में नरेश मालवीय, सुमेरपुर । शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल को प्रातः 9.00 बजे विद्यालय सभागार में किया जाएगा। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ सोजत सिटी उपस्थित रहेंगे। वहीं सुमेरपुर सामुदायिक चिकित्सालय से एमडी डॉ. कुलदीप देवड़ा एवं केन्द्रीय विद्यालय, देवगढ़ के प्राचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न संकुलों से चयनित टीमें भाग लेंगी, जिनमें दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 54 छात्र एवं 54 छात्राएं योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए राज्य स्तर के अनुभवी निर्णायकों एवं कोचों की नियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योगा प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल से जोजावर में नरेश मालवीय, सुमेरपुर । शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अप्रैल को प्रातः 9.00 बजे विद्यालय सभागार में किया जाएगा। प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ सोजत सिटी उपस्थित रहेंगे। वहीं सुमेरपुर सामुदायिक चिकित्सालय से एमडी डॉ. कुलदीप देवड़ा एवं केन्द्रीय विद्यालय, देवगढ़ के प्राचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न संकुलों से चयनित टीमें भाग लेंगी, जिनमें दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 54 छात्र एवं 54 छात्राएं योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए राज्य स्तर के अनुभवी निर्णायकों एवं कोचों की नियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित योगा प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
- जमाल खान बाली राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. । पचपदरा।राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कल यानी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना था. इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, उससे ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई. अचानक हुई इस घटना ने न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर लोकार्पण की अंतिम तैयारियों में जुटा था, तभी एक खास यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते धुएं का गुबार इतना घना हो गया कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा. जिस परिसर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने 'नो फ्लाई जोन' और अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, वहां अचानक मची इस अफरा-तफरी ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.1
- राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी * बाड़मेर के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम से महज 24 घंटे पहले अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में उठता दिखाई दिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है। गौरतलब है कि इस रिफाइनरी का लोकार्पण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में ऐन वक्त पर लगी इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।1
- आहोर रोडला में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद केन्द्र शुभारंभ: प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ सहित अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया : विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के अथक प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को मिलेंगी नवीन खरीद केन्द्र की सुविधा:- रोडला सहित क्षेत्र के किसानों को राहत देने के उद्देश्य से स्थानीय भूती ग्राम सेवा सहकारी समिति भूती के केन्द्र रोडला में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP)पर गेहूं खरीद केन्द्र का हुकमसिंह राठौड़ प्रशासक ग्राम पंचायत रोडला, विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, समिति के सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,व्यवस्थापक सुरेश चौधरी सहित सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी व प्रशासक हुकमसिंह राठौड़ ने कहा कि खरीद केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा । जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। वहीं खरीद केन्द्र पर तौल, भुगतान और पंजीकरण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है । साथ ही विधायक ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। गेहूं के लिए रु 2735 समर्थन मूल्य निर्धारित:- व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस बार गेहूं खरीद के लिए रू 2735 का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों की फसल खरीदने के लिए परिसर में ही समर्थन मूल्य का कांटा लगाया गया हैं। जहां किसानों की फसलों की तुलाई का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का जताया आभार:- राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लिमिटेड सरकारी समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र रोडला में शुभारंभ करने पर किसानों द्वारा विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि इससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए विधायक का दुरभाष से आभार व्यक्त किया। वहीं किसानों में उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि:- प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक भंवरपुरी गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह दहिया, किसान मोर्चा भीखाराम वावदरा, व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी, समिति सदस्य लक्ष्मणसिंह राठौड़, छैलसिंह भाटी,उप सरपंच बाबुलाल गर्ग , वार्डपंच महावीर सिंह दहिया, जोगाराम कुमावत, अशोक सिंह राठौड़, मोतिसिंह , शंकरपुरी गोस्वामी,खीमाराम रेड्डी, महावीर सिंह चौहान, अशोक कुमावत, संजयपुरी कवराडा , रामेश्वर सिंह, जयसिंह राजपुरोहित, तखतसिंह , सवाई सिंह, करतार सिंह,लादुराम भील , तेजसिंह, ताराराम कुमावत, पेमाराम सैन , अर्जुनसिंह , दलपत सिंह , गणपत मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु रहे मौजूद।2
- Post by Praveen singh od4
- पाली,मनीष राठौड़।शहर के प्रसिद्ध लाखोटिया तालाब में पिछले तीन दिनों से चल रहा तलाशी अभियान आज सुबह एक दुखद अंत पर समाप्त हुआ। तालाब के तीसरे हिस्से में सिंधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक संजय खुशलानी का शव तैरता हुआ मिला। युवक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय खुशलानी तीन दिन पहले अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसी बीच, लाखोटिया तालाब के बाहर संजय की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। बाइक मिलने के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से पिछले दो दिनों से तालाब में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह तालाब के तीसरे भाग में युवक का शव पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शिनाख्त होने पर मृतक की पहचान संजय खुशलानी के रूप में हुई। ### **पुलिस की कार्रवाई जारी** घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया: शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण **पानी में डूबनाबताया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगामी जांच की जाएगी। युवक की मौत की खबर मिलते ही सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- आमबालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text Add your new*बालोतरा: PM के लोकार्पण से पहले रिफाइनरी में भीषण आग,* CDU यूनिट में आग लगने की खबर, बड़ी संख्या में दमकल आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास, रिफाईनरी में मची अफरातफरी, कल प्रधानमंत्री करने वाले है लोकार्पण, 4 बजे सीएम का भी रिफाइनरी पहुचें का कार्यक्रम, इससे पहले हो गया ये बड़ा हादसा। text1