Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधान लाल बहादुर यादव ने बच्चों को बांटी कॉपी-पेंसिल, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित नाथनगर। विकासखंड नाथनगर की ग्राम पंचायत गौरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के लोग, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।
Durgesh Mishra
प्रधान लाल बहादुर यादव ने बच्चों को बांटी कॉपी-पेंसिल, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित नाथनगर। विकासखंड नाथनगर की ग्राम पंचायत गौरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के लोग, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुबेरनाथ मंदिर पर नाग पंचमी व तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तो की भीड़ भक्तिमय वातावरण बना हुआ था पूरा मंदिर परिसर मेंहदावल, संतकबीरनगर मेंहदावल नगर पंचायत के टड़वरिया में स्थित कुबेर नाथ शिव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के अवसर पर सुबह से ही भारी भीड़ जलाभिषेक करने के लिए पहुच रही थी। अल सुबह ही भगवान शिव को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। भक्त पूरे विधि विधान से भगवान को जल, पुष्प, दूध, बेलपत्र, फल पूरे श्रद्धा से भगवान शिव को अर्पित कर रहे थे। साथ ही मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गूंज रहा था।2
- रानी अवंतीबाई लोधी जयंती पर CM योगी ने किया माल्यार्पण | वीरांगना को श्रद्धांजलि | UP News1
- *"इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान पीढ़ी को देश की संप्रभुता, शांति और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए" - देवेंद्र नाथ द्विवेदी *"इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान पीढ़ी को देश की संप्रभुता, शांति और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए" - देवेंद्र नाथ द्विवेदी आज दिनांक **15 अगस्त 2026** को स्व राम रहस्य पी. जी. कॉलेज सिंहपुर चौरी-चौरा गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ ध्वजारोहण से हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान का गायन हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र नाथ द्विवेदी(पूर्व आई.पी.एस.) जी रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश वासियों को इतिहास से सीख लेते हुए युवाओ को देश की संप्रभुता, शांति और सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए तथा देश के विकास में सहयोग प्रदान करना चाहिए क्योंकि भारत वर्ष में योग्यता की कमी नहीं है बस उस योग्यता का प्रयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ अभय मणि त्रिपाठी प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ बीजेपी जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री ग्रीस राज त्रिपाठी जी ने किया तथा अतिथियों का स्वागत डॉ अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा आभार ज्ञापन श्री राहुल श्रीवास्तव जी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ऋतुवेंद्र शर्मा एवं श्रीमती नेहा द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देश की अखंडता और शांति बनाए रखने हेतु **राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ** ली। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण , कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।3
- योगी सरकार ने कोटेदारों का कमीशन बढ़ाया ,क्या बोले यूपी के कोटेदार ? योगी सरकार ने कोटेदारों का कमीशन बढ़ाया ,क्या बोले यूपी के कोटेदार ?1
- आकाशवाणी🙏, 17-8-2026 ई०, "ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सफेद भ्रष्टाचार" ⁉️✍️ उत्तर प्रदेश के किसी भी ब्लॉक के, ग्राम पंचायत के अंदर होने वाले विकास कार्यों की व्यवस्थित ढंग से, सही तरीके से, ईमानदार ऑफिसर जांच करें! तो:- ग्राम पंचायत में शौचालय , आवास योजना, मनरेगा , नाली सफाई, स्वच्छता अभियान, दवा छिड़काव ,गर्मी के दिनों में टैंकर से पानी की सप्लाई, नमामि गंगे के अंतर्गत हर घर जल के नल कनेक्शन के द्वारा जल की सप्लाई तथा अन्य विकास कार्यों की जांच किया जाए तो :- ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी, (सचिन) , B D O, इंजीनियर पटवारी , ग्राम सेवक, जूनियर इंजीनियर , ग्राम प्रधान, मनरेगा अधिकारी , पटवारी तथा अन्य विकास कार्य से जुड़े अधिकारी 90% लोग जेल के अंदर होंगे⁉️ 90% अधिकारी भ्रष्टाचार में नियुक्त पाए जाएंगे ⁉️ ‼️ इसे कहते हैं चोर चोर मौसेरे भाई ‼️ आज तक किसी भी ब्लॉक के अंदर, किसी भी भूतपूर्व ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के बारे में शिकायत नहीं दर्ज कराई गयी है❗ क्योंकि, सब एक ही पानी के धुले हुए हैं। " कितने लोग सहमत हैं, कम्बैट बाक्स में अपनी राय दीजिए। " ➡️ आपकी राय , पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी आपके कमेंट पर होने वाली प्रतिक्रिया के बारे में , आप देख सकते हैं। ।1
- गोरखपुर में चेन स्नेचिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली,मुठभेड़ में कांस्टेबल भी हुआ घायल 2 चेन, बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद.....1
- गोरखपुर ब्रेकिंग नागपंचमी पर मातम /बांसगांव में पोखरे में नहाते समय तीन बच्चे डूबे,अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में नागपंचमी के पावन पर्व पर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव के पोखरे में स्नान करने गए तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने तीनों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, नागपंचमी के अवसर पर गांव के बच्चे पास ही स्थित पोखरे में स्नान करने गए थे।स्नान के दौरान खेलते-खेलते तीन किशोर—साचिन (15), अनुज (14) और हरीश (14)—अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे।बच्चों को छटपटाता देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण पोखरे की तरफ दौड़े।पुलिस और ग्रामीणों ने निकाला बाहर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) बांसगांव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।पोखरे से निकाले जाने के बाद तीनों किशोरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।हालांकि,तब तक बहुत देर हो चुकी थी।अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से बदौली बाबू गांव की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट- दिनेश कुमार पूरी एसपी साउथ1
- गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू गांव में दर्दनाक हादसा,नाग पंचमी पर तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डू/बने से मौ*त.......1
- गोरखपुर में 3 बच्चों की तालाब में डूब*कर मौ*त,परिवार में मचा कोह*राम गोरखपुर में 3 बच्चों की तालाब में डूब*कर मौ*त,परिवार में मचा कोह*राम1