*पटेरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही* 05 किलो 941 ग्राम गांजा व मोटर सायकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार दमोह - पुलिस अधीक्षक द्वारा दमोह मे अवैध मादक पदार्थो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था इसी तारतम्य में श्रुतकीर्ती सोमवंशी जी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया जी व ASP हटा प्रशांत सुमन जी के मार्गदर्शन मे मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15/02/2026 को पटेरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपी रामदास पिता घपुआ लोधी उम्र 61 साल निवासी ग्राम चौमखा थाना पवई जिला पन्ना म0प्र0 से 05 किलो 941 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकडा है आरोपी के विरुध्द अंतर्गत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी रामदास लोधी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है । आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत करीबन 01 लाख 20 हजार है एवं जप्तशुदा मो0सा0 की कीमत 50 हजार है कुल जप्तशुदा मशुरुका करीबन 1 लाख 70 हजार है । जप्त किये गये अवैध मादक पदार्थ गांजा के सोर्स के संबंध मे तलाश पतारसी की जा रही है । मामले में थाना प्रभारी पटेरा उनि धर्मेन्द्र गुर्जर,उनि संतोष सिंह, प्र.आर.235 रूपलाल, आर.512 बालमुकुन्द,आर.524 गब्बर राजपूत,आर.862 इन्द्रजीत, आऱ.303 सुरेश व सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा ।

- दमोह में पेपर देने गई छात्राओं पर की गई पुष्प वर्षा, इंग्लिश का सरल पेपर देख छात्रों के चेहरे पर आई खुशी दमोह जिले जिले के जबेरा में शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में मंगलवार की कक्षा दसवीं का पेपर देने गई छात्राओं पर शिक्षकों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। यह अनोखा स्वागत देखकर छात्राएं हैरान रह गई। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा छात्रों में उत्साह वर्धन के लिए है नवाचार किया है। मंगलवार को कक्षा दसवीं का इंग्लिश का पेपर जिले के 90 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुआ। दोपहर 12 बजे जब छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। छात्रों ने बताया कि इंग्लिश का पेपर काफी सरल आया और उन्हें उम्मीद है कि वह काफी अच्छे अंकों से पास होंगे। रामकुमार स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकली छात्रा महिमा चौरसिया ने बताया कि उन्होंने साल भर इंग्लिश की पढ़ाई की थी और जब पेपर हल किया तो पेपर काफी सरल आया। उन्हें उम्मीद है कि वह काफी अच्छे अंकों से पास होगी। इसी तरह अन्य छात्राएं भी पेपर को हल करने के बाद काफी खुश नजर आई। परीक्षा केंद्र पहुंचे एमएलबी स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर आलोक सोनवलकर ने बताया कि पूरे साल उन्होंने बच्चों को परीक्षा के लिए मोटिवेट किया है। आज भी जब बच्चे पेपर देने गए थे तो सुबह सभी बच्चों को फोन के माध्यम से उनका उत्साह वर्धन किया गया और जब बच्चे पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तब वह और उनके शिक्षक स्कूल की छात्राओं से मिलने आए हैं। ताकि अगले पेपर के लिए उनका अच्छा मार्गदर्शन किया जा सके। अभी तक जिले में कहीं कोई नकल प्रकरण नहीं बनाया गया है और सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की मदद से परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है।1
- जनपद पंचायत पटेरा कार्यालय की जस्ट सामने रोड के दोनों तरफ जानलेवा गड्ढे हैं कुछ दिनों पहले एक बाइक वाला गड्ढे की वजह से गिर गया वहीं जब कोई भी फोर व्हीलर जनपद कार्यालय के अंदर जाती है तो उन्हें भी उसे गड्ढे का सामना करना पड़ता है यदि देखा नहीं पाए तो गड्ढे में गाड़ी गिर जाती है लेकिन नगर परिषद और जनपद के कार्यालय अधिकारी कर्मचारियों का ईश्वर कोई ध्यान नहीं जाता सब निकालते रहते हैं लेकिन कोई कहने वाला नहीं है किसी भी अधिकारी कर्मचारियों ने आज तक गड्ढे का जिक्र नहीं किया1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं हेतु शासकीय हाई स्कूल कुंडलपुर को जिले का आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।1
- खचना नाका मेन रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया जब 16 श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलट गया।1
- बलिया- SIR के परफॉर्मेंस को लेकर दो महिला BLO के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचते और मारपीट करते दिख रही हैं घायल BLO सुमन देवी ने आरोप लगाया है कि नीलम सिंह ने बेहतर कार्य प्रदर्शन से नाराज़ होकर उनके साथ मारपीट की, साथ ही छोटी जाति को लेकर तंज कसने का भी आरोप लगाया है, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई घटना के बाद सुमन ने कोतवाली में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- शिवपुरी में हुए अधिवक्ता की हत्या के विरोध में हटा अधिवक्ता संघ ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन1
- कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम नैगवा में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेंदुआ ने खेत पर मौजूद किसान पर अचानक हमला कर दिया किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया1
- पटेरा परीक्षा का केंद्र बना माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं हेतु शासकीय हाई स्कूल कुंडलपुर को जिले का आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।1