चंदौली में LPG गैस की कमी की अफवाह पर DM का बड़ा बयान | अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई जनपद में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें LPG गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई DM चंद्र मोहन गर्ग चंदौली/दिनांक 12 मार्च, 2026 जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के संबंधित तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं एलपीजी गैस वितरकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधकों ने जानकारी दी कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस वितरकों को उनकी मांग के अनुरूप समय-समय पर गैस की आपूर्ति की जा रही है। बैठक में मौजूद सभी गैस वितरकों ने भी इस बात की पुष्टि की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले, जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि गैस की पूर्ण उपलब्धता को देखते हुए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अनधिकृत भंडारण या अवैध वितरण करना नियमों का उल्लंघन है, ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने दें। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को एलपीजी गोदामों, वितरण केंद्रों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से संयम बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। साथ ही चेतावनी दी कि इस संबंध में अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य लाँघे, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

- User6509Chakia, Chandauli😡on 19 March
- बीती रात रेउसा गांव में गुंडागर्दी की सारी हदें पार हो गईं। अपने रिश्तेदारों को छोड़ने जा रहे फरमान नामक युवक की स्कॉर्पियो (UP 67AN 39xx) पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। 📍 वारदात की मुख्य बातें: 📌 मुख्य आरोपी: गांव का मनबढ़ युवक भोला भारती, विवेक भारती और उनके 4-5 साथी। 📌 समय: रात करीब 1:00 बजे। 📌 क्या हुआ: आरोपियों ने अचानक गाड़ी पर ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए और अंदर बैठे लोग घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि भोला भारती खुद को इलाके का 'डॉन' समझता है और अपनी धाक जमाने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। ⚖️ कब तक ऐसे मनबढ़ अपराधी कानून को ठेंगे पर रखकर आम जनता को अपना निशाना बनाएंगे?1
- 80 वर्ष की उम्र… लेकिन जोश आज भी जवान! 💪 आवाज़ में वही दम, वही दर्द और वही जुनून… 🎶 बिरहा गायक मंगल यादव कवि आज भी अपने सुरों से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं ❤️ जहां युवा भी थक जाते हैं, वहां ये महान कलाकार आज भी मंच पर आग लगा देते हैं 🔥 ऐसी प्रतिभा को दिल से सलाम 🙏 अगर आप भी इनके गानों के दीवाने हैं तो एक 👍 जरूर करें और शेयर करके सबको बताएं!1
- Post by सतीश कुमार राजभर2
- वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सन फ्लावर एकेडमी के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें मौके से दो युवतियों सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।1
- इन दिनो देश मे महिला बिल को लेकर चर्चा तेज हो गयी हैं आज हम आप के लिए इस मुद्दे पर रिबू श्रीवास्तव का एक बेबाक इन्टरव्यू लेकर आ रहे हैं। varanasi News varanasi local News varanasi1
- Post by आजाद जमावादी1
- Post by Foods1
- चन्दौली | 20 अप्रैल 2026 जनपद चन्दौली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कुल 111.900 किलोग्राम गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। 🔷 थाना बबुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना बबुरी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान अशोक इंटर कॉलेज व नहर पुलिया के पास एक पिकअप वाहन (CG10C3922) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में छिपाकर रखा गया 103.400 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। ➡️ गिरफ्तार अभियुक्त: शत्रुघन चौहान (छत्तीसगढ़) शिवप्रधान (छत्तीसगढ़) 👉 पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर वाराणसी व मिर्जापुर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। 📌 इस संबंध में थाना बबुरी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 🔷 थाना मुगलसराय पुलिस की कार्रवाई थाना मुगलसराय पुलिस ने जीटी रोड पर मेडविन हॉस्पिटल के पास चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार (MH01BY2330) से 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। ➡️ गिरफ्तार अभियुक्त: हेमंत कुमार सरोज (प्रतापगढ़) राहुल तिवारी (बक्सर, बिहार) मंजू देवी (गया, बिहार) 👉 पूछताछ में बताया गया कि ये लोग उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी क्षेत्र में छोटे-छोटे हिस्सों में बेचते थे। 📌 सभी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🚔 पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1