रहमतों व बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक - उस्मान अली। रहमतों व बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक - उस्मान अली। चोपन/सोनभद्र - नगर के जामा मस्जिद में रविवार देर शाम हाफीज शादाब रजा मिस्बाही ने तरावीह मुकम्मल कराई वहीं तरावीह मुकम्मल होने के बाद जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम बन्धुओ ने शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया तत्पश्चात जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद ने बयान करते हुए फरमाया कि इस खास महीने मे मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इसलिए हम मुसलमानों को चाहिए कि रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। वहीं इस खास मौके पर चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना बड़ा बरकत वाला महीना होता है । इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। वहीं अन्त में चेयरमैन उस्मान अली ने पूरे आवाम की तरफ से हाफीज शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर तोहफा व नजराना दिया। इस प्रोग्राम का सफल संचालन अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरीफ ने किया। इस मौके पर मो. अब्दुल्लाह ,ईदू भाई, डां जमालुद्दीन उर्फ मुन्ना,डां जावेद अख्तर ,एम. एम. खान, रियाज अहमद, इस्हाक अहमद,इस्तियाक अहमद,सरफराज अंसारी,सभासद सलीम कुरैशी,अतहर कुरैशी,रिजवान अहमद,अनीस अहमद,सलमान कुरैशी ,नसीम खान, भाईजान , सरफुद्दीन,बरकत अली,सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।
रहमतों व बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक - उस्मान अली। रहमतों व बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक - उस्मान अली। चोपन/सोनभद्र - नगर के जामा मस्जिद में रविवार देर शाम हाफीज शादाब रजा मिस्बाही ने तरावीह मुकम्मल कराई वहीं तरावीह मुकम्मल होने के बाद जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम बन्धुओ ने शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया तत्पश्चात जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद ने बयान करते हुए फरमाया कि इस खास महीने मे मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी
शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इसलिए हम मुसलमानों को चाहिए कि रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। वहीं इस खास मौके पर चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना बड़ा बरकत वाला महीना होता है । इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। वहीं अन्त में चेयरमैन उस्मान अली ने पूरे आवाम की तरफ से हाफीज शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर तोहफा व नजराना दिया। इस प्रोग्राम का सफल संचालन अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरीफ ने किया। इस मौके पर मो. अब्दुल्लाह ,ईदू भाई, डां जमालुद्दीन उर्फ मुन्ना,डां जावेद अख्तर ,एम. एम. खान, रियाज अहमद, इस्हाक अहमद,इस्तियाक अहमद,सरफराज अंसारी,सभासद सलीम कुरैशी,अतहर कुरैशी,रिजवान अहमद,अनीस अहमद,सलमान कुरैशी ,नसीम खान, भाईजान , सरफुद्दीन,बरकत अली,सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 10.03.2026* *🔷🔷एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी एवं व्यापक निरीक्षण-* *🔷🔷शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता हेतु कराई गई दौड़* *🔷🔷यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग* *🔷🔷कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण* आज दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।*2
- सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़–बीजपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा मोड़ से बीजपुर मार्ग की ओर जाने वाले सड़क किनारे स्थित जंगल में राहगीरों ने एक महिला को पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रेणुकूट चौकी पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र के ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को मां का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Pani ko filter karne ka purana tarika1
- जनता सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन में लगातार शुद्धिकरण और विस्तार के कार्य से लोगों को मिलेंगे बेहतर यात्रा और सुविधाजनक संसाधन जिसे लेकर लगातार रेलवे विभाग कार्य कर रहा है धनबाद मंडल के अंतर्गत कई ट्रेन भी चलाई जा रही है जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सके।1
- सोनभद्र में खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सोमवार को सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि लोधी स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का शोषण हो रहा है। ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद हैं, अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने बाद की तारीख मिल रही है और डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब है। सपा नेताओं ने एंबुलेंस सेवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने की मांग की। प्रदर्शन में मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में आज ओबरा नगर के सुभाष तिराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर मार्च महीने के शुरुआत में बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा रमजान के दौरान एक धार्मिक सभा में उत्तर प्रदेश में गौ-कशी पर लगे कड़े कानून का जिक्र करते हुए बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। मौलाना ने कहा योगी की " अम्मा का गोश्त खा लेते तो मटन खा लेते " और " घुटने के नीचे छेद करने का आदेश " जैसे अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिन्दू संगठनों द्वारा पुतला फूंका गया। भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं हिंदू संगठनों ने इसे मां का अपमान बताते हुए कड़ी सजा की मांग की और सलीम द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया। भाजपाइयों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा इत्यादि नारा लगाते हुए मौलाना के व्यक्तव्यों पर रोष व्यक्त करते हुए मौलाना का पुतला फूंका। पुतला फूकने के पश्चात सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण थाने की ओर प्रस्थान किए। और वहां जाकर मौलाना सलीम के अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज कराने की माँग करते हुए एस एच ओ को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उमेश सिंह, रजत भाटिया, नितेश सिंह राम निवास तोमर, अमित मित्तल,सतीश पाण्डेय ,विकास सिंह संदीप सिंह,सुनील सिंह अनुज त्रिपाठी प्रेमलता सरिता सिंह अरविंद सोनी अविनाश कुशवाहा शिवेंद्र दुबे, उमेश चंद्र संतोष कुशवाहा कन्हैया, पुष्पा दूबे, राजू भट्टी, विजय पटेल,सर्वेश दुबे ओम प्रकाश, रामलाल जायसवाल विभाग अविनाश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।1