Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला एवं बाल चिकित्सालय के जरिए रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बुनियादी मजबूती- मोना प्रतापगढ़ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से लालगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत सात करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से नव निर्मित महिला एवं बाल चिकित्सालय की क्षेत्रवासियों को सौगात सौंपी। पचास शैय्याओं के महिला एवं बाल चिकित्सालय में विधायक मोना की मौजूदगी में ओपीडी सेवा का भी शुभारंभ हुआ।
VBed Vyas
महिला एवं बाल चिकित्सालय के जरिए रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बुनियादी मजबूती- मोना प्रतापगढ़ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से लालगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत सात करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से नव निर्मित महिला एवं बाल चिकित्सालय की क्षेत्रवासियों को सौगात सौंपी। पचास शैय्याओं के महिला एवं बाल चिकित्सालय में विधायक मोना की मौजूदगी में ओपीडी सेवा का भी शुभारंभ हुआ।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- Post by Raja Kumar1
- Post by Saini sahab1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने किया ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ अमेठी जनपद के ठेंगहा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्राथमिक विद्यालय ठेंगहा के पास स्थित खेल मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे शाम ढलते ही पूरा परिसर जगमगा उठा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सहजीपुर और लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहजीपुर की टीम 8 ओवर में मात्र 39 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाजवाब क्रिकेट क्लब प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के सदस्य अनुपम मिश्र ने बताया कि इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 26 टीमों ने पंजीकरण कराया है। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैच रात में रोशनी के बीच खेले जाएंगे, जिससे खेल का रोमांच और बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरा मुकाबला शुकुलपुर और गौरीगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतर मंच साबित होगा।4
- अमेठी स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न हुआ जिसमें विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के चीफ फार्मासिस्ट आर एस पाठक एनम सुदामा सेवा निवृत्त हो गई है बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा पाठक जी के सेवानिवृत होने से जो खाली बनाया है उसे सभी उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी पूरा करने का प्रयास करेंगे उन्होंने दोनों स्वास्थ्य कर्मचारियों को विदाई दिया एशिया डॉक्टर की उपाध्याय अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह नेवी अपने विचार प्रकट की श्री पाठक ने अपने कार्यकाल में किए हुए कार्यो को सुनाते हुए लोगों के सहयोग की सराहना किया डाक्टर आलोक तिवारी डाक्टर अंजली यादव डाक्टर देवेश फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह मनोज पटेल सहित स्वास्थ्य कर्मचारी अधिवक्ता थे उधर तहसील अमेठी के राजस्व निरीक्षक राजकुमार सिंह सेवा निवृत्त हुए उन्हें राजस्व कर्मचारियों ने विदाई दिया डाक्टर बने शिव प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कालेज के प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह सेवा निवृत्त हुए उनको माला फूल पहना कर शिक्षको ने घर भेजा उनके स्थान पर श्री सिंह प्रधानाचार्य बनाए गए हैं जिनका शिक्षकों ने स्वागत किया3
- पहले मारा… फिर खुद पिटा!” “LIVE VIDEO वायरल” प्रेमिका के सामने धुनाई अमेठी में प्रेमी की सरेबाजार पिटाई | Girlfriend के सामने जमकर मारपीट | Viral Vide अमेठी में इश्क का ऐसा ‘क्लाइमेक्स’ आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने पहले खुद बरसाए थप्पड़, लेकिन कुछ ही देर में कहानी पलट गई… और फिर जो हुआ, वो कैमरे में कैद हो गया। सरेबाजार हुई इस पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार, गुस्सा और बदले की कहानी सरेआम देखने को मिली। बताया जा रहा है कि एक युवती अपने मामा के घर बदलापुर गांव आई थी। मंगलवार को वह अपने मामा के साथ मिश्रौली बाजार पहुंची तभी वहां उसका प्रेमी भी पहुंच गया। प्रेमिका को किसी और युवक के साथ देखकर प्रेमी का गुस्सा फूट पड़ा… और बिना कुछ समझे उसने युवक को ही दूसरा प्रेमी मान लिया और सरेआम थप्पड़ों की बारिश कर दी हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया लेकिन थोड़ी ही देर में पिटे युवक के परिजन बाजार पहुंच गए और फिर शुरू हुआ असली ‘एक्शन’। युवती के प्रेमी को लाठी-डंडों और लात- घूसों से जमकर पीटा गया। इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए बीच में आई लेकिन वह भी मारपीट की चपेट में आ गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक माफी मांग रहा है… मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो की ancnews24x7 व दैनिक सहारा जीवन पुष्टि नहीं करता है।4
- प्रतापगढ़ बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम हरि पैलेस सगरा में बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक जन-जागरूकता अभियान का रूप प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव रहे।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- Post by Saini sahab1