Shuru
Apke Nagar Ki App…
सफाई हेतु सफाई हेतु
Babu rao
सफाई हेतु सफाई हेतु
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संतकबीरनगर में जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई है, जहाँ सीडीओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान कर्मचारियों और छात्रों को भी स्वगणना के महत्व के प्रति जागरूक कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान 7 से 21 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।1
- Post by SONI DEVI1
- आजमगढ़ में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब प्रीपेड की जगह पोस्टपेड मोड में बिजली बिल जारी होंगे। मई 2026 की खपत का बिल जून में पोस्टपेड पद्धति से मिलेगा और इसे SMS/WhatsApp के जरिए भेजा जाएगा।1
- आजमगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के ज़रिए ₹9.25 लाख की ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी QR कोड और बैंक खातों का उपयोग कर ठगी की रकम को घुमाता था। पुलिस ने जनता से अनजान ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से सतर्क रहने की अपील की है।1
- केवटला मठ विवाद में नया मोड़, लेखपाल पर “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप केवटला मठ विवाद में नया मोड़, लेखपाल पर “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप अम्बेडकरनगर के टांडा तहसील स्थित केवटला मठ विवाद में नया मोड़ आ गया है। बाबा मनीष दास ने आरोप लगाया है कि मठ की जमीन को लेकर की गई शिकायतों में लेखपाल विपिन कुमार वर्मा ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को उलझाया। आरोप है कि हरिशंकर दास उर्फ बुलबुली बाबा द्वारा मठ की जमीन अपने नाम कराकर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों ने भी लेखपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बाबा मनीष दास का आरोप है कि सही रिपोर्ट लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। मामले में ग्राम पंचायत सचिव और बाबा मनीष दास पर गैरजमानती मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मठ की जमीन बचाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- आस्था हॉस्पिटल द्वारा आरोग्य भारती के बैनर तले निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। आस्था हॉस्पिटल द्वारा आरोग्य भारती के बैनर तले निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रहे। यह आयोजन हनुमान मंदिर के परिसर में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में आए हुए मरीजों ने लाभ उठाया।3
- Post by विजय कुमार1
- जिलाधिकारी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण बच्चों से पूछे सवाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए प्राथमिक विद्यालय दानोपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिया मिश्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, पठन-पाठन तथा छात्रों के शैक्षिक स्तर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनकी पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा उनमें लगन और मेहनत की भावना विकसित की जाए। जिलाधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय दानोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा दो एवं पांच के विद्यार्थियों से बातचीत की। कक्षा दो के बच्चों से अंग्रेजी पढ़वाई तथा कक्षा पांच के विद्यार्थियों से ब्लैकबोर्ड पर गणित का प्रश्न पूछा। बच्चों द्वारा सही उत्तर दिए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और शिक्षकों की सराहना की। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिया मिश्र पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन की स्थिति की जानकारी ली तथा कक्षा सात के विद्यार्थियों से गणित एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। यहां भी बच्चों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा शिक्षकों को इसी प्रकार लगन के साथ अध्यापन कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दानोपुर में एक ओर बाउंड्रीवाल नहीं होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय दानोपुर में सहायक अध्यापक दिनेश सिंह, नीलम मौर्य एवं शिक्षामित्र पिंकी राय उपस्थित रहीं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिया मिश्र में प्रधानाध्यापक अर्चना सिंह एवं सहायक अध्यापक पूनम सिंह मौजूद रहीं।2
- गोरखपुर में एक शादी समारोह खूनी अखाड़े में बदल गया जब एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।1