नालंदा में 6 नवंबर को मतदान: तैयारी पूरी, प्रचार थमा, 22 लाख से अधिक मतदाता 68 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे (शंकर कुमार सिन्हा, ब्यूरो चीफ़, दैनिक अयोध्या टाइम्स, नालंदा) नालंदा 04 नवंबर 2025-बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिले में 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान से ठीक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया और पूरे जिले में साइलेंस पीरियड लागू हो गया। इस संबंध में जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।जिले की सातों विधानसभा सीटों—अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत में कुल 68 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अस्थावां से 7, बिहार शरीफ से 10, राजगीर से 7, इस्लामपुर से 13, हिलसा से 10, नालंदा से 10 और हरनौत से 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।जिले में कुल 22 लाख 42 हजार 867 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 11 लाख 81 हजार 613 पुरुष, 10 लाख 61 हजार 200 महिला और 54 तृतीय लिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18-19 वर्ष वर्ग के 39 हजार 651 युवा वोट डालेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 19 हजार 594 बुजुर्ग, 20 हजार 676 दिव्यांग मतदाता तथा 5 हजार 600 सर्विस वोटर्स भी मतदान करेंगे।डीएम ने बताया कि 4 नवंबर की शाम 5 बजे से साइलेंस पीरियड लागू हो गया है। इस दौरान किसी भी तरह की जनसभा, रैली, रोड शो, लाउडस्पीकर, टीवी, रेडियो या ऑनलाइन माध्यम से राजनीतिक प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदाताओं को लुभाने के लिए उपहार, धन या किसी अन्य वस्तु के वितरण पर भी रोक रहेगी।साथ ही ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल के प्रसारण और प्रकाशन की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर दो साल की सजा या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।मतदान दिवस पर प्रत्याशी केवल तीन वाहन ही उपयोग कर सकेंगे—एक स्वयं के लिए, एक निर्वाचन अभिकर्ता के लिए और एक कार्यकर्ताओं के लिए, जिसमें ड्राइवर सहित अधिकतम पांच व्यक्ति रहेंगे। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए आरओ से अनुमति लेनी होगी। मतदान केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श बूथ, ब्लॉक परिसर में पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित ‘पिंक बूथ’ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पीडब्ल्यूडी बूथ की व्यवस्था की गई है।पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि पूरे जिले में लगभग 20 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिनमें सीएपीएफ की कंपनियां और बाहरी जिला बल शामिल हैं। एफएसटी, एसएसटी की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में सुपर जोनल टीमें, क्यूआरटी और ईआरएसएस टीमें भी सक्रिय हैं। अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के छह मामले दर्ज किए गए हैं। चुनाव अवधि में अब तक 50 अवैध हथियार पकड़े गए हैं तथा तीन अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। 200 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं और लाइसेंसधारी हथियारों के जमा कराने में भी बेहतर प्रगति हुई है। हाल ही में वेना थाना क्षेत्र में 248 किलो गांजा बरामद किया गया था, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सहयोग मिला।प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए मतदाताओं से शांतिपूर्ण वातावरण में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को पूरी सफलता मिल सके।
नालंदा में 6 नवंबर को मतदान: तैयारी पूरी, प्रचार थमा, 22 लाख से अधिक मतदाता 68 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे (शंकर कुमार सिन्हा, ब्यूरो चीफ़, दैनिक अयोध्या टाइम्स, नालंदा) नालंदा 04 नवंबर 2025-बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिले में 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान से ठीक 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया और पूरे जिले में साइलेंस पीरियड लागू हो गया। इस संबंध में जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।जिले की सातों विधानसभा सीटों—अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा और हरनौत में कुल 68 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अस्थावां से 7, बिहार शरीफ से 10, राजगीर से 7, इस्लामपुर से 13, हिलसा से 10, नालंदा से 10 और हरनौत से 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।जिले में कुल 22 लाख 42 हजार 867 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 11 लाख 81 हजार 613 पुरुष, 10 लाख 61 हजार 200 महिला और 54 तृतीय लिंगी मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18-19 वर्ष वर्ग के 39 हजार 651 युवा वोट डालेंगे। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के 19 हजार 594 बुजुर्ग, 20 हजार 676 दिव्यांग मतदाता तथा 5 हजार 600 सर्विस वोटर्स भी मतदान करेंगे।डीएम ने बताया कि 4 नवंबर की शाम 5 बजे से साइलेंस पीरियड लागू हो गया है। इस दौरान किसी भी तरह की जनसभा, रैली, रोड शो, लाउडस्पीकर, टीवी, रेडियो या ऑनलाइन माध्यम से राजनीतिक प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदाताओं को लुभाने के लिए उपहार, धन या किसी अन्य वस्तु के वितरण पर भी रोक
रहेगी।साथ ही ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल के प्रसारण और प्रकाशन की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर दो साल की सजा या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।मतदान दिवस पर प्रत्याशी केवल तीन वाहन ही उपयोग कर सकेंगे—एक स्वयं के लिए, एक निर्वाचन अभिकर्ता के लिए और एक कार्यकर्ताओं के लिए, जिसमें ड्राइवर सहित अधिकतम पांच व्यक्ति रहेंगे। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए आरओ से अनुमति लेनी होगी। मतदान केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श बूथ, ब्लॉक परिसर में पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित ‘पिंक बूथ’ और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पीडब्ल्यूडी बूथ की व्यवस्था की गई है।पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि पूरे जिले में लगभग 20 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिनमें सीएपीएफ की कंपनियां और बाहरी जिला बल शामिल हैं। एफएसटी, एसएसटी की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में सुपर जोनल टीमें, क्यूआरटी और ईआरएसएस टीमें भी सक्रिय हैं। अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के छह मामले दर्ज किए गए हैं। चुनाव अवधि में अब तक 50 अवैध हथियार पकड़े गए हैं तथा तीन अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। 200 से अधिक कारतूस बरामद किए गए हैं और लाइसेंसधारी हथियारों के जमा कराने में भी बेहतर प्रगति हुई है। हाल ही में वेना थाना क्षेत्र में 248 किलो गांजा बरामद किया गया था, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का सहयोग मिला।प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए मतदाताओं से शांतिपूर्ण वातावरण में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को पूरी सफलता मिल सके।
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सारण 31 मार्च 2026-सारण:-रात्रि में गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स की दूकान का शटर काट कर अज्ञात चोरो द्वारा कीमती सामान सोना चांदी के आभूषण को चोरी कर लेने की घटना कारित की गई थी।जिस संबंध में गुठनी थाना द्वारा धारा-307/ 331 (2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा कांड को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मैरवा के नेतृत्व में एक विषेश टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया।प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए संलिप्त 04 अभियुक्त, 1. टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, वर्तमान पता- साकिन अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 2. समसुल आजम अंसारी, पिता-नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान पता साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०), 3. धोनी जयसवाल, पिता- अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान, 4. प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन-सोहनपुर, थाना- बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०) को चोरी के कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त प्रिंस वर्मा को चोरी का सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-1.टाइगर जयसवाल, पिता-विपिन जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी,जिला-सिवान,साकिन-अकटही, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)2.समसुल आजम अंसारी, पिता नसीम अंसारी, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला सिवान, वर्तमान,पता- साकिन ओगा, थाना-बनकटा, जिला देवरिया (उ०प्र०)3.धोनी जयसवाल, पिता-अखिलेश जयसवाल, साकिन डरैला, थाना-गुठनी, जिला-सिवान।4.प्रिंस वर्मा, पिता स्व० मोहनलाल वर्मा, साकिन सोहनपुर,थाना-बनकटा,जिला देवरिया (उ०प्र०)गिरफ्तार अभियुक्त टायगर जयसवाल का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-बनकट्टा थाना कांड सं0-167,24, घारा-115 (2)351(2) 352 बी. एन. एस. गिरफ्तार अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।जप्त बरामद समानों की विवरणी :-1.घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-02,2.शटर काटने वाला कटर-03 3.सोना जैसा पदार्थ 55 ग्राम।4.चांदी जैसा पदार्थ-360 ग्राम।5.मोबाइल-04 टीम में शामिल सदस्य :-1.पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, गुठनी थाना।2.पु.अ.नि. निरंजन कुमार।3.परि.पु.अ.नि. राजनंदनी कुमारी।4.स.अ.नि. अमरेश कुमार।5.स.अ.नि. पंकज कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी।उपरोक्त घटना के उद्भेदन में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, महोदय सिवान द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य सहयोगी के संबंध में विस्तृत पुछ-ताछ की जाएगी।2
- Post by Talk On Chair1
- 1 अप्रैल: “मूर्ख दिवस” या भारतीय नव वर्ष? सच जो आपको नहीं बताया गया! एक अप्रैल… क्या सच में यह “मूर्ख दिवस” है, या फिर हमारी परंपरा और भारतीय नव वर्ष की शुरुआत? अंग्रेजों के समय में हमारी संस्कृति और सोच को बदलने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई आज भी हमारे सिस्टम में दिखती है—सरकारी विभाग, बैंक और संस्थान इसी दिन से नया वित्तीय वर्ष शुरू करते हैं। हमारा सवाल छोटा सा है… क्या हम आज भी वही मान रहे हैं जो हमें बताया गया, या सच को समझने की कोशिश करेंगे? जब कोई मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की से शादी करता है तो उसे खूब प्रमोट करते हो। दलित अपने आप को शर्म की नजर से क्यों देखता है? वीडियो अंत तक देखें। अगर आपको यह जानकारी सही लगे, तो इसे शेयर जरूर करें ताकि और लोग भी जागरूक हो सकें। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #1अप्रैल #मूर्खदिवस #भारतीयनववर्ष #सनातनसंस्कृति #हिंदूमुस्लिम #दलित #समानता #IndianSociety #SocialAwareness #Equality #Respect #NewYearIndia #BritishRule #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- Post by नीतीश उजाला1
- Post by Rahul Singh1
- शिवहर की बेटी दिशा सिंह ने किया कमाल, बिहार बोर्ड 2026 में प्रथम श्रेणी से पास 📝 Description: 📍 शिवहर, बिहार: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में शिवहर की होनहार छात्रा दिशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। उन्होंने कुल 325 अंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घर में खुशी का माहौल है, परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। पिता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिशा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। दिशा की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों के लिए पेज को फॉलो करें। 🔖 Hashtags: #DishaSingh #BiharBoard2026 #MatricResult #SheoharNews #BiharNews #SuccessStory #Topper #StudentSuccess #ProudMoment #Education #Inspiration #BiharBoardResult #ViralNews #IndiaNews1
- प्रखंड क्षेत्र के मिश्रईन टोला में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आठ लड़कियों का विवाह एक साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने फीता काटकर किया।विवाह समारोह वैदिक मंत्रों और पारंपरिक विधि-विधान के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। इससे जहां जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है, वहीं सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति और स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) गोपालगंज 31 मार्च 2026- गोपालगंज:-कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। 20 करोड़ की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश।एसआईटी की टीम ने शूटर समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।आरोपियों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन किया बरामद। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी।बीते 23 मार्च को हुसैपुर-कुचायकोट मुख्य मार्ग पर मुड़ा गांव स्थित ईट भट्टा के समीप हुई थी हत्या।2