घाणेराव में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शनः देसूरी तक निकाली बाइक रैली, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग देसूरी उपखंड क्षेत्र के गांव घाणेराव में बढ़ते अवैध नशा कारोबार को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों ने घाणेराव से देसूरी तक तख्तियां लहराते हुए बाइक रैली निकाली। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव में सक्रिय नशा व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एमडी ड्रग्स, अफीम, डोडा और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार किया जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही, बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि अवैध नशा कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल हो सके। इस दौरान समाजसेवी गजेंद्रसिंह भाटी, श्री शिव नवयुवक मंडल अध्यक्ष भरतसिंह देवल, पूर्व सरपंच गुलाब खत्री, उपसरपंच दिनेश आदिवाल, जीएसएस अध्यक्ष महेंद्र लोगेशा, उपाध्यक्ष राकेश खत्री, वार्डपंच मनोहरसिंह परिहार, देवीसिंह भाटी, विजय श्रीमाली, मांगीलाल सुथार, राजूसिंह मांगलिया, मूलसिंह भाटी, सुमेरसिंह राठौड़ और जीवाराम प्रजापत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
घाणेराव में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शनः देसूरी तक निकाली बाइक रैली, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग देसूरी उपखंड क्षेत्र के गांव घाणेराव में बढ़ते अवैध नशा कारोबार को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामवासियों ने घाणेराव से देसूरी तक तख्तियां लहराते हुए बाइक रैली निकाली। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गांव में सक्रिय नशा व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
की। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एमडी ड्रग्स, अफीम, डोडा और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का अवैध व्यापार किया जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही, बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की है कि अवैध नशा कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
जाए और गांव में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल हो सके। इस दौरान समाजसेवी गजेंद्रसिंह भाटी, श्री शिव नवयुवक मंडल अध्यक्ष भरतसिंह देवल, पूर्व सरपंच गुलाब खत्री, उपसरपंच दिनेश आदिवाल, जीएसएस अध्यक्ष महेंद्र लोगेशा, उपाध्यक्ष राकेश खत्री, वार्डपंच मनोहरसिंह परिहार, देवीसिंह भाटी, विजय श्रीमाली, मांगीलाल सुथार, राजूसिंह मांगलिया, मूलसिंह भाटी, सुमेरसिंह राठौड़ और जीवाराम प्रजापत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
- Post by Lucky Gujjar1
- चांगवा में 8 से 10 मई तक श्री जगदम्बा माताजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियां तेज रानी। ग्राम पंचायत कीरवा के अंतर्गत चांगवा गांव में नवनिर्मित श्री जगदम्बा माताजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्री जगदम्बा सेवा समिति अध्यक्ष वेनाराम परमार ने बताया कि मंगलवार को गुड़ा दुर्गादास में भैरुजी उपासक व भोपाजी उमगराम गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के ग्रामीणों व युवा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महाप्रसादी कार्यक्रम के लिए फले चुन्दड़ी पत्रिका का विमोचन कर वितरण किया गया। साथ ही बिजली, पानी, छाया, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में छत्तीस कौम के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम दिन 8 मई को गणेश पूजन, यज्ञ भूमि शुद्धि, मंडप स्थापना, प्रायश्चित हवन, ग्राम देवता पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रमेश माली एंड पार्टी व अनिता जांगिड प्रस्तुति देंगे, साथ ही कैलाश मोदी व लवली राजपुरोहित द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। द्वितीय दिन 9 मई को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाजी का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ नवचंडी यज्ञ, जलाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास व धान्याधिवास जैसे कार्यक्रम होंगे। रात्रि में “एक शाम जगदम्बा माताजी के नाम” भजन संध्या में रमेश माली एंड पार्टी (पाली), महावीर सांखला (नागौर), सोनू सिसोदिया (कोशीलाव) भजनों की प्रस्तुति देंगे, वहीं नूतन गेहलोत, दीपिका राव व राहुल राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। तृतीय दिन 10 मई को प्रातः पूजा-अर्चना के बाद 108 कलशों से महास्नान व अभिषेक किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में माताजी की प्राण-प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण, शिखर कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी (फले चुन्दड़ी) का आयोजन होगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में श्री श्री 1008 अवघेशानंद महाराज ब्रह्मचारी (सुरजकुंड धाम), महंत राजभारती महाराज (मोहिवाड़ा मठ), भोपाजी उगमाराम गुर्जर व भीखाराम देवासी का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।1
- आहोर रोडला में तेज हवा के साथ हुई बारिश: लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी, बेमौसम बारिश से मौसम हुआ सुहाना:- आहोर उपखंड क्षेत्र के रोडला सहित आसपास गांवों में मंगलवार दोपहर बाद हुई बुंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मई महीने में आमतौर पर चिलचिलाती धूप और तेज लू से जनजीवन प्रभावित रहता है, लेकिन इस अचानक हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि तेज हवा के साथ हुई बारिश से पेड़ पौधे को भी प्रभावित किया है। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे और उनकी दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, लोगों के चेहरे खिल उठे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। खासकर किसानों और मजदूर वर्ग के लोगों ने इस बारिश को राहत भरी बताते हुए अच्छी शुरुआत बताया। हालांकि बुंदाबांदी के दौर में हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं इस बारिश को लोगों ने सकारात्मक रूप बताते हुए आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। बच्चों ने बारिश में भीगकर आनंद उठाया , वहीं कई लोगों घरों की छतों व आंगनों में बैठकर मौसम का लूत्फ उठाते नज़र आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढाव बना रह सकता है और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है । ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ और दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद हैं। वहीं रोडला, गुड़ा इन्द्रपुरा, केराल,कवराडा, भूती सहित आसपास क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत।3
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- तरुण जोशी राजसमंद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दो दिवसीय राजसमंद दौरा, उपमुख्यमंत्री पहुंची श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा , ग्वाल झांकी के दर्शनो मे लगायी श्रीनाथजी को धोक, पांच राज्यों मे भाजपा की जीत से उत्साहित ठाकुर जी का जताया आभार, मंदिर परम्परानुसार समाधान करवाकर किया स्वागत, सडक मार्ग से सांगठ कला के लिए हुई रवाना, सांगठ कला मे 60 करोड़ के विकास कार्यो का करेंगी शिलान्यास, उपमुख्यमंत्री के दो दिवसीय राजसमंद दौरे का आज दूसरा दिन,2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Lucky Gujjar1
- गायत्री स्कूल बीजोवा में विधिक साक्षरता शिविर, 337 लाभार्थी रानी क्षेत्र के गायत्री स्कूल, बीजोवा में अधिकार मित्र प्रदीप कुमार द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने की। शिविर में साइबर फ्रॉड, घरेलू हिंसा, NALSA हेल्पलाइन और ‘कोर्ट वाली दीदी’ पहल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 20 शिक्षक व 317 छात्र-छात्राओं सहित कुल 337 लोगों ने भाग लिया।2
- वारे जनता जनार्धना वाह, काश देश मे हर जगह ऐसे देश भक्त के हाथों मे बागडोर हो, आम जनता को उम्मीद से ज्यादा हासिल हुआ है नेता हो तो ऐसा1