logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक की 'स्पेशल क्लास': "सफलता चाहिए तो सोशल मीडिया को आज ही कहें अलविदा" डीग एसपी का खंडेलवाल स्कूल में छात्रों को सीधा संदेश— 'जिद पालो, लक्ष्य चुनो और इतिहास रच दो' एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले ने आज एक अलग ही अंदाज में नजर आए। जब वे नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय पहुंचे, तो वहां खाकी का सख्त चेहरा नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और बड़े भाई की झलक दिखी। सुबह 8 बजे जैसे ही एसपी ने माइक संभाला, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिक्षकों ने साफा और दुपट्टा पहनाकर राजस्थानी परंपरा के साथ उनका जोरदार इस्तकबाल किया। संघर्ष की दास्तां: "गांव वालों की उम्मीदों ने मुझे आईपीएस बनाया" छात्रों में जोश भरते हुए एसपी कांबले ने अपने अतीत के पन्ने खोले। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "मैं एक बहुत ही साधारण परिवार से आता हूँ। जब मैं छोटा था, तो गांव के लोग कहते थे कि यह लड़का एक दिन बड़ा अफसर बनेगा। मैंने उनकी उस उम्मीद को अपनी ताकत बना लिया।" उन्होंने छात्रों को समझाया कि गरीबी या साधारण पृष्ठभूमि कभी भी सफलता के आड़े नहीं आती, बशर्ते आपके पास 'दृढ़ संकल्प' की शक्ति हो। डिजिटल 'जहर' से बचने की चेतावनी आज की पीढ़ी के सबसे बड़े दुश्मन पर प्रहार करते हुए एसपी ने दो-टूक कहा कि सोशल मीडिया करियर का सबसे बड़ा कांटा है। उन्होंने छात्रों को आगाह किया— "जब तक वर्दी या अपना लक्ष्य हासिल न कर लो, इन आभासी दुनिया के चक्करों से दूर रहो।" इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम की बारीकियों को समझाते हुए छात्रों को 'स्मार्ट और सुरक्षित' रहने के टिप्स दिए। बेटियों के हौसलों को दी उड़ान कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने छात्राओं के प्रति विद्यालय के सुरक्षित वातावरण और उनके प्रोत्साहन की बात कही। एसपी ने भी छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा सहित पुलिस जाब्ता और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

4 hrs ago
user_MD Shokeen Khan Journalist Deeg सच बेधड़क न्यूज पहाड़ी
MD Shokeen Khan Journalist Deeg सच बेधड़क न्यूज पहाड़ी
Classified ads newspaper publisher कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
e4895e52-4486-4f71-b83d-42c4f55ec78a

पुलिस अधीक्षक की 'स्पेशल क्लास': "सफलता चाहिए तो सोशल मीडिया को आज ही कहें अलविदा" डीग एसपी का खंडेलवाल स्कूल में छात्रों को सीधा संदेश— 'जिद पालो, लक्ष्य चुनो और इतिहास रच दो' एमडी शौकीन खान संवादाता डीग डीग। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरण गोपीनाथ कांबले ने आज एक

2f17a352-6672-4c78-ba27-ad545586f948

अलग ही अंदाज में नजर आए। जब वे नई सड़क स्थित लाल मनोहर लाल खंडेलवाल विद्यालय पहुंचे, तो वहां खाकी का सख्त चेहरा नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और बड़े भाई की झलक दिखी। सुबह 8 बजे जैसे ही एसपी ने माइक संभाला, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट

9d7b4c79-bb29-4672-a60b-b2f03c04daab

से गूंज उठा। शिक्षकों ने साफा और दुपट्टा पहनाकर राजस्थानी परंपरा के साथ उनका जोरदार इस्तकबाल किया। संघर्ष की दास्तां: "गांव वालों की उम्मीदों ने मुझे आईपीएस बनाया" छात्रों में जोश भरते हुए एसपी कांबले ने अपने अतीत के पन्ने खोले। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "मैं एक बहुत

c20d12bd-b9b7-4ab6-8ae4-0167b5bb3d38

ही साधारण परिवार से आता हूँ। जब मैं छोटा था, तो गांव के लोग कहते थे कि यह लड़का एक दिन बड़ा अफसर बनेगा। मैंने उनकी उस उम्मीद को अपनी ताकत बना लिया।" उन्होंने छात्रों को समझाया कि गरीबी या साधारण पृष्ठभूमि कभी भी सफलता के आड़े

5bacb27e-0cf5-4782-af56-00101f6b0e4c

नहीं आती, बशर्ते आपके पास 'दृढ़ संकल्प' की शक्ति हो। डिजिटल 'जहर' से बचने की चेतावनी आज की पीढ़ी के सबसे बड़े दुश्मन पर प्रहार करते हुए एसपी ने दो-टूक कहा कि सोशल मीडिया करियर का सबसे बड़ा कांटा है। उन्होंने छात्रों को आगाह किया— "जब तक वर्दी या

60cc0368-ef41-4276-9a1c-a39932dfa146

अपना लक्ष्य हासिल न कर लो, इन आभासी दुनिया के चक्करों से दूर रहो।" इसके साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम की बारीकियों को समझाते हुए छात्रों को 'स्मार्ट और सुरक्षित' रहने के टिप्स दिए। बेटियों के हौसलों को दी उड़ान कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा धंधेल ने छात्राओं

aeb2aacd-d4f2-41e7-9ee3-f2193e827949

के प्रति विद्यालय के सुरक्षित वातावरण और उनके प्रोत्साहन की बात कही। एसपी ने भी छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी राम नरेश मीणा सहित पुलिस जाब्ता और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    2
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया। 2. *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए। 3. *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। 4. *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।” *स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया। *पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:* “सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”
    1
    पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल *श्री नीतीश अग्रवाल, IPS* के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह व उनकी टीम द्वारा आज DAV पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, पलवल में विशाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*  
1.  *ट्रैफिक नियमों की पाठशाला:* निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को अत्यंत सरल भाषा में ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग, रोड साइन, हेलमेट व सीट बेल्ट* के महत्व के बारे में बताया। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने व मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने के खतरों को उदाहरण सहित समझाया गया।
2.  *रोड सेफ्टी डेमो:* यातायात टीम ने प्रोजेक्टर वीडियो डेमो के माध्यम से सड़क पार करने का सही तरीका, साइकिल चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां के टिप्स दिए।
3.  *स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) में नामांकन:* कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत 23 इच्छुक छात्र-छात्राओं का नामांकन। निरीक्षक जगबीर सिंह ने बच्चों को SPC की भूमिका, कर्तव्यों व फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि SPC कैडेट न केवल खुद नियमों का पालन करेंगे, बल्कि अपने स्कूल, परिवार व मोहल्ले में ‘रोड सेफ्टी एम्बेसडर’ बनकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
4.  *शपथ व संकल्प:* कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने, दूसरों को करवाने व सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि “सड़क दुर्घटना में एक गलती पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बच्चे हमारे सबसे अच्छे दूत हैं। ये आज जो सीखेंगे, कल अपने माता-पिता को भी टोकेंगे कि ‘पापा हेलमेट लगाओ, मम्मी सीट बेल्ट बांधो’। स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम व कानून का सम्मान पैदा करना है। DAV स्कूल के बच्चों का उत्साह देखकर लगा कि पलवल का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।”
*स्कूल प्रबंधन का सहयोग:* DAV स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सीमा राजवंशी एवं स्कूल प्रबंधन ने यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने का आग्रह किया।
*पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल, IPS का कथन:*  
“सभी को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सेंस बचपन से ही आना चाहिए।अभिभावकों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें और खुद भी नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण पेश करें।”
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें।
news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मथुरा में थार का कहर अभी तो इससे भी बड़े हद से होना बाकी है
    1
    मथुरा में थार का कहर अभी तो इससे भी बड़े हद से होना बाकी है
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    1
    Post by ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    user_ATV INDIA HD  (Ajeet chauhan)
    ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by RPR NEWS TV
    1
    Post by RPR NEWS TV
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Insurance Agent Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ* *- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित* *पलवल, 20 अप्रैल।* सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है  कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है। डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। 000
    1
    नारी समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख धुरी : डीआईपीआरओ*
*- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन पार्टियां समाज में महिलाओं की भागीदारी को कर रही हैं रेखांकित*
*पलवल, 20 अप्रैल।*
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा महानिदेशक के.एम. पांडूरंग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान विभिन्न सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए महिलाओं सहित आम जनमानस तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाकर जागरूकता की अलख जगा रहा है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिला में नारी शक्ति वंदन अभियान प्रभावी रूप से जारी है। विभाग की महिपाल एंड भजन पार्टी ने गांव जैनपुर तथा सूचीबद्ध भजन पार्टियों में डिगम्बर एंड पार्टी ने गांव जटोली, ओमप्रकाश एंड पार्टी नेे गांव खटेला, विरेंद्र सिंह एंड पार्टी ने गांव अल्लीका, चतर सिंह एंड पार्टी ने गांव मानपुर और दिनेश कुमार एंड पार्टी ने गांव मांदकोल में पहुंचकर ‘हरियाणा सरकार नै भई सम्मान दियो बड़ो नारी है...’ जैसे लोकगीतों के माध्यम से नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभागीय और सूचीबद्ध भजन पार्टियां प्रचार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव, शहर-शहर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी को रेखांकित करती नजर आ रही है। भजन पार्टियों द्वारा भजनों और लोकगीतों के माध्यम से यह बताया जा रहा है  कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की भी प्रमुख धुरी है। कार्यक्रमों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण व महिला आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया जा रहा है।
डीआईपीआरओ ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भजन पार्टी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर स्वर के साथ ऐसे गीत प्रस्तुत करती है, जो समाज में सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। गीतों में यह संदेश दिया जाता है कि बेटी बोझ नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति है और महिलाओं को समान अवसर देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही, लोगों को महिला सम्मान से जुड़े कानूनों और योजनाओं की जानकारी भी सरल भाषा में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का यह प्रयास न केवल मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। भजन पार्टी के जरिए दिया गया संदेश लोगों के दिलों में गहराई तक उतरता है और उन्हें एक बेहतर, समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.