तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम अमेठी। जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जामो थाना क्षेत्र के जामो-वारिसगंज रोड स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज के पास निवासी कृष्ण प्रकाश यादव का पुत्र विराज मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वारिसगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर (नंबर यूपी 36 ए 7126) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामो ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सूर्य हॉस्पिटल, जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कृष्ण प्रकाश यादव ने जामो थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को वहां से भगा दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक विवेक तिवारी उर्फ सोनू निवासी दयालापुर, थाना गौरीगंज है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम अमेठी। जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जामो थाना क्षेत्र के जामो-वारिसगंज रोड स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज के पास निवासी कृष्ण प्रकाश यादव का पुत्र विराज मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वारिसगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर (नंबर यूपी 36 ए 7126) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जामो ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जगदीशपुर
स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे सूर्य हॉस्पिटल, जगदीशपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कृष्ण प्रकाश यादव ने जामो थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को वहां से भगा दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक विवेक तिवारी उर्फ सोनू निवासी दयालापुर, थाना गौरीगंज है। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के बारामासी बाजार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। ससुराल पक्ष द्वारा अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बारामासी बाजार निवासी उमाकांत शुक्ल की 30 वर्षीय पत्नी चेतना अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पति उमाकांत चेतना को अक्सर प्रताड़ित करता था और इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और कार्रवाई होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अमेठी कोतवाली में पति उमाकांत शुक्ल, उसके दो भाइयों और पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।1
- मास्टर साहब अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलिया मना रहे थे, बीवी ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर अय्याश पति की इज्जत उतार दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है. मामला यूपी के सीतापुर का है.1
- अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे एक ग्रामीण की साइकिल अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने अमेठी कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रपुर मजरे रेभा गांव निवासी अवधेश वर्मा पुत्र बुद्धू वर्मा बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी साइकिल से सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने अपनी साइकिल अस्पताल परिसर में बने यात्री शेड के पास खड़ी की और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए वह अंदर चले गए। ग्रामीण के मुताबिक कक्ष बंद मिला, जिसके बाद वह बाहर आ गए। किसी व्यक्ति के कहने पर वह ऊपर भी गए, लेकिन वापस लौटने पर यात्री शेड के पास खड़ी साइकिल, मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास मौजूद लोगों और ड्यूटी पर तैनात गार्डों से पूछताछ की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अमेठी कोतवाली पहुंचकर साइकिल चोरी के संबंध में शिकायती पत्र दिया। गौरतलब है कि सीएचसी परिसर से दो पहिया वाहनों और साइकिल चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और चोर बेखौफ चोर खुलेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर बड़े आसानी से निकल जाते है । अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- बेजुबान मछलियों की तड़प... बवाना गांव के जोहड़ का ये मंजर देखकर आपका दिल दहल जाएगा। 😢" "प्रदूषण की मार या कुछ और? महेंद्रगढ़ के बवाना में जल जीवन खत्म होने की कगार पर।"1
- बसपा के पूर्व कद्दावर नेता ने थामा सपा का दामन मायावती के करीबी रहे सिद्दीकी अब अखिलेश संग पीडीए फार्मूले को मजबूती देने की रणनीति मानी जा रही1
- Evergreen Project के तहत प्रशिक्षण: फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने पर जोर1
- *जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज में खुल रहा है भव्य होटल 🏨 “होटल आर०पी० ग्रैंड और रेस्टोरेंट”।* *कार्यक्रम: होटल आरपी ग्रैंड और रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन।* *स्थान: राजेंद्र नगर, लालगंज-प्रतापगढ़।* *दिनांक: 22 फरवरी, 2026* *समय: दोपहर 2:00 बजे* *उद्घाटन समारोह के अतिथि: माननीय प्रमोद तिवारी (सांसद, राज्यसभा के उपनेता)* *मुख्य अतिथि: माननीय आराधना मिश्रा 'मोना जी' (विधायक, रामपुर खास नेता, उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल)* *विशिष्ट अतिथि: माननीय उमेश द्विवेदी जी (विधान परिषद सदस्य)* *स्वागतकांक्षी :- मा० अनीता संतोष द्विवेदी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लालगंज), राकेश द्विवेदी, पारस नाथ द्विवेदी* *आप सभी सादर आमंत्रित हैं।*1
- अमेठी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसावा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के बाहर स्थित एक ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटकता हुआ देखा गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान राम शिरोमणि यादव पुत्र श्याम बिहारी निवासी परसावा गांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1