जिले में 64 लाख रुपये के आभूषण चोरी मामले को लेकर मामला गरमाया। कुण्डल के ग्रामीणों ने सियाराम एडवोकेट के नेतृत्व मे दौसा SP सागर राणा को ज्ञापन सौंपा दौसा। कुण्डल के ग्रामीणों ने आज सियाराम एडवोकेट के नेतृत्व मे दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SP सागर राणा को ज्ञापन सौंपा और अब तक जाँच अधिकारी द्वारा की जा रही लापरवाही व डुल मुल रवैये के बारे मे अवगत करवाया! ग्रामीणों की मांग कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर को जांच अधिकारी से हटाकर उच्च अधिकारी को दिया जाए और जल्दी से जल्दी चोरो को पकड़ कर इस चोरी का खुलासा किया जाए मौके पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा, पवन सोनी, सुगन लाल मीणा युवा नेता, अमर सिंह चौहान,सत्यनारायण विजय, रवि शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं अन्य ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे। दौसा SP सागर राणा ने बताया कुण्डल के ग्रामीणों की मांग को लेकर आश्वासन दिया गया है। कि उच्च अधिकारी को जांच देकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर मामले का शीघ्र से शीघ्र खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जावेगा!
जिले में 64 लाख रुपये के आभूषण चोरी मामले को लेकर मामला गरमाया। कुण्डल के ग्रामीणों ने सियाराम एडवोकेट के नेतृत्व मे दौसा SP सागर राणा को ज्ञापन सौंपा दौसा। कुण्डल के ग्रामीणों ने आज सियाराम एडवोकेट के नेतृत्व मे दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SP सागर राणा को ज्ञापन सौंपा और अब तक जाँच अधिकारी द्वारा की जा रही लापरवाही व डुल मुल रवैये के बारे मे अवगत करवाया! ग्रामीणों की मांग कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर को जांच अधिकारी से हटाकर उच्च अधिकारी को दिया जाए और जल्दी से जल्दी चोरो को पकड़ कर इस चोरी का खुलासा किया जाए मौके पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट सियाराम शर्मा, पवन सोनी, सुगन लाल मीणा युवा नेता, अमर सिंह चौहान,सत्यनारायण विजय, रवि शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं अन्य ग्रामीण लोग मौके पर मौजूद रहे। दौसा SP सागर राणा ने बताया कुण्डल के ग्रामीणों की मांग को लेकर आश्वासन दिया गया है। कि उच्च अधिकारी को जांच देकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर मामले का शीघ्र से शीघ्र खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को किसी भी सूरत मे बख्शा नहीं जावेगा!
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- जयपुर राजस्थान से ब्रेकिंग न्यूज़ 27 मार्च 2026 जयपुर राजस्थान से साहिल खान की रिपोर्ट स्थान जयपुर अब होने वाला है डीजल महंगा गैस न मिलने पर हलवाइयों ने अपना ही डीजल मशीन वह क्या है जयपुर के विद्याधर नगर का जहां एक समोसे कचोरी बनाने वाले व्यक्ति की दुकान पर गैस न मिलने के कारण डीजल मशीन से वह लोगों को समोसे में कचोरी बनाकर बेच रहा है दुकानदार अशोक का कहना है कि सरकार को सब दिख रहा है लेकिन हमें तो बीवी बच्चे पालने ही पड़ेंगे उन्हें खाना कहां से खिलाएंगे एक तरफ सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही की गैस की कमी नहीं है लेकिन इन हालातो को देखकर आप कुछ समझ सकते हैं3
- जयपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां नारी सशक्तिकरण का एक खतरनाक रूप देखने को मिला। एक युवती ने बीच सड़क पर युवक की बाइक को हेलमेट और पत्थरों से बुरी तरह तोड़ दिया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच इस पर बहस छिड़ गई है कि क्या यह सशक्तिकरण है या आक्रामकता की हद? इस घटना के पीछे की वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज में कानून व्यवस्था और व्यवहारिक संतुलन पर सवाल जरूर खड़े करती हैं। 👉 क्या यह गुस्से का विस्फोट था या कानून को हाथ में लेने की कोशिश? 👉 क्या इस तरह का व्यवहार सही है? वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय जरूर दें।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री अपने बेटों को दूर रखें, अच्छे संस्कार दो, नहीं तो बिगड़ जाएंगे1
- जयपुर में 'स्कूटी वाली दीदी' का हाई-वोल्टेज ड्रामा! 🚨😱 राजधानी जयपुर का बाइस गोदाम इलाका उस समय अखाड़ा बन गया जब एक मामूली टक्कर के बाद युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। 📍 क्या है पूरा मामला? स्कूटी की बाइक से हल्की सी टच क्या हुई, युवती ने बीच सड़क पर ही 'इंसाफ' करना शुरू कर दिया। हेलमेट और पत्थरों से युवक की बाइक को तब तक तोड़ा जब तक उसका मन नहीं भरा। 🚧 पुलिस भी रही बेबस! भीड़ और पुलिस के सामने युवती चिल्लाती रही— "हाथ लगाकर दिखाओ, तुम कुछ नहीं कर सकते मेरा!" कानून और मर्यादा को ताक पर रखकर सरेआम की गई इस तोड़फोड़ ने सड़क पर चलने वाले हर इंसान को हैरान कर दिया है। 🔥 सवाल जनता से: क्या महिला सुरक्षा के कानूनों का इस्तेमाल इस तरह की 'गुंडागर्दी' के लिए किया जाना सही है? क्या छोटी सी बात पर किसी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुँचाना जायज है? अपनी राय कमेंट्स में ज़रूर बताएं! 👇 Trending Hashtags: #DeshTak #JaipurNews #JaipurDiaries #RoadRage #ViralVideo #JaipurCity #BaisGodam #RajasthanNews #PublicDrama #SocialMediaViral #Justice #CrimeNews #ScootyWaliDidi #ViralPost #TrendingNow #LawAndOrder #PinkCity1
- एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया, पुलिस ने पूरे डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, पहले भी मिल चुकी है इसी तरह की धमकी, तब भी निकली थी अफवाह, पुलिस ने बताया—यह केवल शरारती मेल, स्थिति पूरी तरह सामान्य, दौसा शहर के मुख्य डाकघर में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद डाकघर का कामकाज तत्काल रोक दिया गया और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।जानकारी के अनुसार, रीजनल कार्यालय से पासपोर्ट ऑफिस के माध्यम से एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर करीब 2 बजे दौसा मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रधान डाकपाल बृजमोहन बैरवा ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को अवगत कराया और एहतियातन सभी कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने डाकघर परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।कोतवाली थाने के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई हरि सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की जांच की गई, लेकिन मामला अफवाह साबित हुआ। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनज़र कर्मचारियों को कुछ समय के लिए बाहर रखा गया था।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी प्रकार ई-मेल के जरिए दौसा मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो जांच में झूठी पाई गई थी। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और भी बढ़ गई है। बाईट - हरिसिंह एसएसआई कोतवाली थाना दौसा बाईट - ब्रजमोहन बैरवा मुख्य डाकपाल दौसा2
- जैसलमेर में तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे चल रही 3 बहनों को टक्कर मार दी। कार और दीवार के बीच फंसने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दो बहनें सड़क पर गिरने से घायल हो गईं। जब घायलों को जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए तो वहां स्ट्रेचर नहीं मिला। ऐसे में एक घायल को उसका साथी गोद में उठाकर हॉस्पिटल के अंदर लेकर गया। जैसलमेर अस्पताल का यह दृश्य बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है, जहाँ एक साथी आर्टिस्ट अपनी बेसुध साथी को कंधों पर उठाकर इलाज के लिए भटकने को मजबूर है। यह राज्य सरकार की विफल नीतियों और राज्य की ध्वस्त होती स्वास्थ्य व्यस्था का आईना है। जैसलमेर बस अग्निकांड के दौरान भी मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर दूर जोधपुर ले जाना पड़ा था, क्या उस घटना से भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया1
- Post by Kishan Lal jangid1