logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

on 16 December
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Plumber Pali, Rajasthan•
on 16 December

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ‘आयुर्घोष–2026’ का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सुश्रुत सभागार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत, विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से बांधा समां जोधपुर, 9 मार्च। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “आयुर्घोष–2026” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अतिथियों के स्वागत, मंगलाचरण और धन्वंतरि पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा ने “आयुर्घोष–2026” की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र का समापन छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद प्रसाद गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। दिनभर चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने को मिली। गायन प्रतियोगिता में समूह और एकल प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गायन में प्रियंका एवं ग्रुप (BAMS 2025) तथा दर्शना एवं ग्रुप (BHMS 2025) ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं एकल गायन में रितिका, आदित्य, बिलाल और नीतू सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अभिनय कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कसक तेजी (BNYS 2025) द्वारा प्रस्तुत मोनो एक्ट और योग के माध्यम से प्रस्तुत हनुमान चालीसा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। दोपहर के सत्र में नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। एकल नृत्य में वैशाली परिहार (BAMS 2021), आरती मीणा और मुस्कान ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर ऊर्जा भर दी। वहीं समूह नृत्य में पिंकी एवं ग्रुप (BSC 2025), चिराग एवं ग्रुप (BNYS 2022) और कोमल एवं ग्रुप (BAMS 2021) ने शानदार तालमेल और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया। पूरे दिन चले इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गौरवपूर्ण स्वरों के साथ हुआ। “आयुर्घोष–2026” के इस पहले दिन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    1
    आयुर्वेद विश्वविद्यालय में ‘आयुर्घोष–2026’ का भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सुश्रुत सभागार 
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्थापना  दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत, 
विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से बांधा समां
जोधपुर, 9 मार्च।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “आयुर्घोष–2026” का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के सुश्रुत सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय  कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अतिथियों के स्वागत, मंगलाचरण और धन्वंतरि पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा ने “आयुर्घोष–2026” की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभिक सत्र का समापन छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद प्रसाद गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
दिनभर चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने को मिली। गायन प्रतियोगिता में समूह और एकल प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह गायन में प्रियंका एवं ग्रुप (BAMS 2025) तथा दर्शना एवं ग्रुप (BHMS 2025) ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं एकल गायन में रितिका, आदित्य, बिलाल और नीतू सहित कई विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अभिनय कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कसक तेजी (BNYS 2025) द्वारा प्रस्तुत मोनो एक्ट और योग के माध्यम से प्रस्तुत हनुमान चालीसा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
दोपहर के सत्र में नृत्य प्रतियोगिताओं की धूम रही। एकल नृत्य में वैशाली परिहार (BAMS 2021), आरती मीणा और मुस्कान ने अपनी प्रस्तुति से मंच पर ऊर्जा भर दी। वहीं समूह नृत्य में पिंकी एवं ग्रुप (BSC 2025), चिराग एवं ग्रुप (BNYS 2022) और कोमल एवं ग्रुप (BAMS 2021) ने शानदार तालमेल और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में विश्वविद्यालय के फैकल्टी मेंबर्स ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया। पूरे दिन चले इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के गौरवपूर्ण स्वरों के साथ हुआ।
“आयुर्घोष–2026” के इस पहले दिन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • एक व्यक्ति द्वारा पंडित जी से ग्रहों को लेकर पूछा जाता है और पंडित जी द्वारा ग्रह को लेकर ऐसा खुलासा किया जाता है कि आप भी एक बार सुनकर दंग रह जाएंगे
    1
    एक व्यक्ति द्वारा पंडित जी से ग्रहों को लेकर पूछा जाता है और पंडित जी द्वारा  ग्रह को लेकर ऐसा खुलासा किया जाता है कि आप भी एक बार सुनकर दंग रह जाएंगे
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अलसुबह चढ़ाया ठंडा जल, बीमारी से बचाव की कामना की, आखों की रोशनी कायम रखने को ग्रामीण माता के स्नान का पानी आखों के लगाने है चामुंडेरी गांव में हर वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय शीतला माता मेले से पूर्व मंगलवार अल सुबह श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रातः 4 बजे से 5 बजे के बीच गांव की महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में ठंडा जल चढ़ाकर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली तथा बीमारियों से बचाव की कामना की। उसके बाद सुबह सुभ मुहर्त में महिलाओं ने माताजी के लगाया बासोड़ा का भोग चामुंडेरी ग्राम में दो दिवसीय शीतला माता के मेले का आगाज गांव की माता बहनों द्वारा बासोड़ा का भोग लगाने के साथ हुआ इस दौरान माता बहनों ने शीतला माता के मंगल गीत गाकर जयकारे भी लगाए गौरतलब है कि चामुंडेरी ग्राम में आयोजित शीतला माता का दो दिवसीय मेला श्री गौतम ऋषि मेले व भातुण्ड शीतला माता मेले के साथ बड़े मेले में चामुंडेरी शीतला माता के मेले का नाम भी सुमार है मान्यता है कि चामुंडेरी शीतला माता जी की पूजा अर्चना के बाद चेचक जैसी बीमारियों से भी परिवार को मुक्ति मिलती है मान्यता है कि शीतला माता को ठंडा जल अर्पित करने के बाद बासोड़ा का भोग लगाने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप नहीं फैलता और क्षेत्र रोग भय से मुक्त रहता है। माताजी के स्नान का पानी आखों पर लगाने से आंखों को भी रोग से मुक्ति मिलती है, ग्रामीणों के अनुसार यदि संयोगवश किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो भी जाए तो माता के नाम से शरीर के वजन के बराबर गुड़ का भोग लगाकर ‘बोलमा’ करने से रोग शीघ्र दूर हो जाता है। शीतला माता के चमत्कार और आस्था को लेकर दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आगामी दो दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मेले में शीतला माता के प्रति बढ़ती आस्था के अनुसार महिलाओं के जल चढ़ाने के चलते मन्दिर परिसर में पानी ढुलने और लाइन से भगदड़ ना मचे ओर ना फिसलन से कोई हादशा हो को लेकर मन्दिर प्रसासक ने बेहतरीन व्यवस्था की है कि मन्दिर में जल लेकर पहुचने पर जल पात्र बहन बेटियों से पुजारी बदाराम माली उनसे सम्मान पूर्वक ग्रहण कर माता के जल चढाकर माता का स्नान किया पानी देते है वही बासोड़ा का भोग लगाने के लिए बड़ी तादात में महिलाएं पहुचती है साथ ही दर्शन को बड़ी सख्या में श्रदालू भी पहुचते है तो मन्दिर की व्यवस्थाओं के मध्यनजर भोग लगाने के लिए मन्दिर प्रांगण में स्थान निर्धारित किया गया जहां आसानी से माता बहने भोग लगा कर पूजा अर्चना कर रही, बासोड़ा का भोग लगने के साथ शुरू हुआ मेला मन्दिर प्रांगण में माता बहनो ने माताजी के बासोड़ा का भोग लगाने के बाद मेले में दुकानें खुली मिठाई दुकानदारों ने मिठाई भूजिये गुलगुले बनाने को कड़ाई चढ़ाई झूले वालो ने भी श्रदालुओ के बैठने को झूले शुरू किए साथ ही मेला देखने लोगो का आवागमन शुरू हुआ लोग माता के जयकारे लगाते हुए मेला स्थल पहुच रहे
    1
    बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अलसुबह चढ़ाया ठंडा जल, बीमारी से बचाव की कामना की, आखों की रोशनी कायम रखने को ग्रामीण माता के स्नान का पानी आखों के लगाने है
चामुंडेरी गांव में हर वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय शीतला माता मेले से पूर्व मंगलवार अल सुबह श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रातः 4 बजे से 5 बजे के बीच गांव की महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में ठंडा जल चढ़ाकर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली तथा बीमारियों से बचाव की कामना की।
उसके बाद सुबह सुभ मुहर्त में महिलाओं ने माताजी के लगाया बासोड़ा का भोग
चामुंडेरी ग्राम में दो दिवसीय शीतला माता के मेले का आगाज गांव की माता बहनों द्वारा बासोड़ा का भोग लगाने के साथ हुआ इस दौरान माता बहनों ने शीतला माता के मंगल गीत गाकर जयकारे भी लगाए गौरतलब है कि चामुंडेरी ग्राम में आयोजित शीतला माता का दो दिवसीय मेला श्री गौतम ऋषि मेले व भातुण्ड शीतला माता मेले के साथ बड़े मेले में चामुंडेरी शीतला माता के मेले का नाम भी सुमार है मान्यता है कि चामुंडेरी शीतला माता जी की पूजा अर्चना के बाद चेचक जैसी बीमारियों से भी परिवार को मुक्ति मिलती है
मान्यता है कि शीतला माता को ठंडा जल अर्पित करने के बाद बासोड़ा का भोग लगाने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप नहीं फैलता और क्षेत्र रोग भय से मुक्त रहता है। माताजी के स्नान का पानी आखों पर लगाने से आंखों को भी रोग से मुक्ति मिलती है, ग्रामीणों के अनुसार यदि संयोगवश किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो भी जाए तो माता के नाम से शरीर के वजन के बराबर गुड़ का भोग लगाकर ‘बोलमा’ करने से रोग शीघ्र दूर हो जाता है।
शीतला माता के चमत्कार और आस्था को लेकर दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आगामी दो दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मेले में शीतला माता के प्रति बढ़ती आस्था के अनुसार महिलाओं के जल चढ़ाने के चलते मन्दिर परिसर में पानी ढुलने और लाइन से भगदड़ ना मचे ओर ना फिसलन से कोई हादशा हो को लेकर मन्दिर प्रसासक ने बेहतरीन व्यवस्था की है कि मन्दिर में जल लेकर पहुचने पर जल पात्र बहन बेटियों से पुजारी बदाराम माली उनसे सम्मान पूर्वक ग्रहण कर माता के जल चढाकर माता का स्नान किया पानी देते है वही बासोड़ा का भोग लगाने के लिए बड़ी तादात में महिलाएं पहुचती है साथ ही दर्शन को बड़ी सख्या में श्रदालू भी पहुचते है तो मन्दिर की व्यवस्थाओं के मध्यनजर भोग लगाने के लिए मन्दिर प्रांगण में स्थान निर्धारित किया गया जहां आसानी से माता बहने भोग लगा कर पूजा अर्चना कर रही, 
बासोड़ा का भोग लगने के साथ शुरू हुआ मेला
मन्दिर प्रांगण में माता बहनो ने माताजी के बासोड़ा का भोग लगाने के बाद मेले में दुकानें खुली मिठाई दुकानदारों ने मिठाई भूजिये गुलगुले बनाने को कड़ाई चढ़ाई झूले वालो ने भी श्रदालुओ के बैठने को झूले शुरू किए साथ ही मेला देखने लोगो का आवागमन शुरू हुआ लोग माता के जयकारे लगाते हुए मेला स्थल पहुच रहे
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • https://shuru.co.in/dl/Z1b3ds आपातकालीन सेवा हो तो ऐसी जो इतनी फास्ट वहां को चलकर मरीज की जान बचा सके इसे कहते हैं सबसे बेस्ट ड्राइवर अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    https://shuru.co.in/dl/Z1b3ds
आपातकालीन सेवा हो तो ऐसी जो इतनी फास्ट वहां को चलकर मरीज की जान बचा सके इसे कहते हैं सबसे बेस्ट ड्राइवर
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    35 min ago
  • गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में
    1
    गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। संभाग स्तरीय आरोग्य मेला - 2026 जिला प्रशासन एव आयुर्वेद विभाग पाली के रामलीला मैदान में 12 से 15 मार्च तक आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसे लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर एल एन मंत्री अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, आयुर्वेद उप निदेशक डॉ बजरंग लाल शर्मा एव डॉ शिव कुमार शर्मा के द्वारा चार दिवसीय मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया । आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशाल स्वास्थ्य मेला 12 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक पाली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों द्वारा निःशुल्क परामर्श, उपचार और औषधियां प्रदान की जाएंगी। *मेले में सिुविधाएं उपलब्ध होंगी* - निःशुल्क जांच गैर संक्रामक रोगों के लिए स्क्रीनिंग (बी.पी. और शुगर की जांच) - आयुर्वेद पद्धति से प्रकृति परीक्षण प्रदर्शन - औषधि निर्माताओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री - औषधीय पादपों और आयुर्वेद विशिष्टता केन्द्रों की प्रदर्शन - विशेषज्ञों द्वारा जटिल और गंभीर रोगों की निःशुल्क चिकित्सा - साईटिका, जोड़ों के दर्द का सफल उपचार - पंचकर्म, अग्निकर्म, विधाकर्म, मर्म चिकित्सा, जल नेति चिकित्सा - होम्योपैथी चिकित्सा - यूनानी चिकित्सा - स्वर्णप्राशन विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष सौन्दर्य प्रसाधन चिकित्सा *विशेषः* - मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूर्व सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा, सोहन लाल भाटी, डॉ हरिकिशन वैष्णव एव वरिष्ठ सहायक तेज करण चौधरी इत्यादि उपस्थित थें।
    2
    पाली,मनीष राठौड़। संभाग स्तरीय आरोग्य मेला - 2026 जिला प्रशासन एव आयुर्वेद विभाग पाली के रामलीला मैदान में 12 से 15 मार्च तक आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसे लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर एल एन मंत्री अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, आयुर्वेद उप निदेशक डॉ बजरंग लाल शर्मा एव डॉ शिव कुमार शर्मा के द्वारा चार दिवसीय मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया ।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशाल स्वास्थ्य मेला 12 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक पाली के रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों द्वारा निःशुल्क परामर्श, उपचार और औषधियां प्रदान की जाएंगी।
*मेले में सिुविधाएं उपलब्ध होंगी*
- निःशुल्क जांच गैर संक्रामक रोगों के लिए स्क्रीनिंग (बी.पी. और शुगर की जांच)
- आयुर्वेद पद्धति से प्रकृति परीक्षण प्रदर्शन
- औषधि निर्माताओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री
- औषधीय पादपों और आयुर्वेद विशिष्टता केन्द्रों की प्रदर्शन
- विशेषज्ञों द्वारा जटिल और गंभीर रोगों की निःशुल्क चिकित्सा
- साईटिका, जोड़ों के दर्द का सफल उपचार
- पंचकर्म, अग्निकर्म, विधाकर्म, मर्म चिकित्सा, जल नेति चिकित्सा
- होम्योपैथी चिकित्सा
- यूनानी चिकित्सा
- स्वर्णप्राशन विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष सौन्दर्य प्रसाधन चिकित्सा
*विशेषः* - मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे।
सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा। 
पोस्टर विमोचन के अवसर पर पूर्व सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा, सोहन लाल भाटी, डॉ हरिकिशन वैष्णव एव वरिष्ठ सहायक तेज करण चौधरी इत्यादि उपस्थित थें।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जोधपुर में बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर 5 बिल्डिंग को किया सीज - नगरनिगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा जोधपुर नगर निगम की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया है और सोमवार को पांच बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस जारी किए, साथ ही कई बकायेदारों को अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कई बकायेदारों की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाकर बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उपायुक्त राजस्व द्वितीय स्वरुप सिह के निर्देशानुसार जोन 6 राजस्व अधिकारी रेखा ने दो बिल्डिंग को और जोन 7 राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी ने 3 बिल्डिंग को सीज करने की पत्रावली को पूरा किया इसके बाद राजस्व निरीक्षक अजय शेखावत, अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सीज करने की कारवाही की। नगरनिगम ने आमजन से अपील की है कि वह समय पर अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवरकर शहर के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि बकाया नगरीय विकास जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ सीज की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    1
    जोधपुर में बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर 5 बिल्डिंग को किया सीज
- नगरनिगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा
जोधपुर नगर निगम की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया है और सोमवार को पांच बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। 
आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस जारी किए, साथ ही कई बकायेदारों को अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कई बकायेदारों की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाकर बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उपायुक्त राजस्व द्वितीय स्वरुप सिह के निर्देशानुसार 
जोन 6 राजस्व अधिकारी रेखा ने दो बिल्डिंग को और जोन 7 राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी ने 3 बिल्डिंग को सीज करने की पत्रावली को पूरा किया इसके बाद राजस्व निरीक्षक अजय शेखावत, अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सीज करने की कारवाही की। नगरनिगम ने आमजन से अपील की है कि वह समय पर अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवरकर शहर के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि बकाया नगरीय विकास जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ सीज की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.