logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोहाना में फर्जी रजिस्ट्री कांड : प्लॉट हड़पने के मामले में पटवारी सस्पेंड, डीसी ने जारी किए आदेश* *भू-माफिया की तरह काम कर रहा था गिरोह, फर्जी देवराज बनाकर कराई थी रजिस्ट्रियां* *टोहाना |* आजाद नगर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट हड़पने के चर्चित मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसी डॉ. विवेक भारती ने एसडीएम आकाश शर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पटवारी प्रीतपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसडीएम ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट 6 अगस्त को उपायुक्त फतेहाबाद को सौंपी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर फतेहाबाद ने 24 अगस्त को हरियाणा सिविल सेवा दंड एवं अपील नियमावली 2016 के नियम 5(1) के तहत यह कार्रवाई की है। यह पूरा मामला वार्ड-13, आजाद नगर निवासी सुबे सिंह की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि उसका प्लॉट खसरा नंबर 188//20/1/2-20/2 में स्थित है, लेकिन भू-माफिया गिरोह ने मिलीभगत कर खसरा नंबर 188//11 दिखाकर उसकी जमीन की तीन फर्जी वसीकाएं करा दीं। इनमें वसीका नं. 2255 दिनांक 19.08.2025, वसीका नं. 3444 दिनांक 10.12.2025 और वसीका नं. 34 दिनांक 06.04.2026 शामिल है। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरोह ने सुखविंद्र सिंह नामक व्यक्ति को फर्जी ‘देवराज’ बनाकर खड़ा किया। उसके नाम के नकली आधार-पैन कार्ड बनवाए गए, बिना पहचान के फर्जी गवाह तैयार किए गए और बैंक चेक की बजाय नकद लेन-देन दिखाया गया। बाद में पारिवारिक रिश्ते का हवाला देकर जमीन भाई विक्रम के नाम डीड नं. 3444 से कराई और फिर तीसरे पक्ष सुमित रंगा को वसीका 34 के जरिए बेच दिया। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में नांगला निवासी दीपक और पटवारी प्रीतपाल को इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया है। *एसडीएम ने की थीं तीन सिफारिशें* रिपोर्ट में एसडीएम ने तीन बड़ी सिफारिशें की थीं। पहला - दीपक नांगला, पटवारी प्रीतपाल, फर्जी देवराज बने सुखविंद्र सिंह, जय प्रकाश, विक्रम सिंह, पार्षद पवन व अन्य सहयोगियों पर आपराधिक कार्रवाई हो। दूसरा - तीनों फर्जी वसीकाओं को रद्द करने के लिए मामला सिविल कोर्ट में भेजा जाए। तीसरा - पटवारी प्रीतपाल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गिरोह भू-माफिया की तरह संगठित अपराध कर रहा है। *डीसी ने ये आदेश दिए* निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय फतेहाबाद रहेगा और वह बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। इस दौरान नियम 83 के तहत उसे जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, जिसके लिए उसे शपथ पत्र देना होगा कि वह कहीं अन्यत्र रोजगार में नहीं है। वहीं एसडीएम टोहाना को नियम 7 के तहत आरोप पत्र का मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

3 hrs ago
user_Sushil Kumar
Sushil Kumar
Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
3 hrs ago
ea22b580-c1fd-48cb-89b4-6568bc431745

More news from हरियाणा and nearby areas
  • सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    सफाई कर्मचारियों के हक में गरजे सेमी औलख, सरकार को सुनाई खरी-खरी
टोहाना। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर किसान नेता सेमी औलख ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में अन्नदाता किसान यूनियन के नेता औलख ने कहा कि जो सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने में जुटे हैं, उन्हीं की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। यह सरासर अन्याय है।
उन्होंने कहा कि सरकार को गरीब और मेहनतकश वर्ग की अनदेखी बंद करनी चाहिए। सफाई कर्मचारियों को पक्का रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा सुविधाएं मिलना उनका हक है। मांगें न मानना सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है।
सेमी औलख ने ऐलान किया कि वह इस लड़ाई में सफाई कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    1
    🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'!
🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा।
🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान!
जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!
    user_Ishan
    Ishan
    भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • संत रामपाल जी महाराज एक सच्चे संत हैं उनका ज्ञान एक सही है सेवा करना उनका काम है फिर भी लोग उन्हें गलत बताते हैं क्यू कंमेंट में जवाब देना
    1
    संत रामपाल जी महाराज एक सच्चे संत हैं उनका ज्ञान एक सही है सेवा करना उनका काम है फिर भी लोग उन्हें गलत बताते हैं क्यू कंमेंट में जवाब देना
    user_Sohan Kashyap
    Sohan Kashyap
    Construction Contractor Guhla, Kaithal•
    17 hrs ago
  • #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    1
    #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
#HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल 
#श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा
    user_BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    BED PARKASH DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
    1
    विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य
    1
    उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को छत से दिया धक्का डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को छत से दिया धक्का
    3
    डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त 

परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को  छत से दिया धक्का
डेहा कॉलोनी में 16 साल के युवक की मौ,,,,त 
परिजनों का आरोप गस्त के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने रमन को  छत से दिया धक्का
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    21 hrs ago
  • सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।
    1
    सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन

टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं।
व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। 
व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Insurance Agent टोहाना, फतेहाबाद, हरियाणा•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.