logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीदासर में अयोध्या की तर्ज़ पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हुआ। बीदासर। कस्बे में नोखा-सीकर मार्ग पर शनिवार को गोवर्धन प्रसाद टांटिया ट्रस्ट द्वारा अयोध्या की तर्ज़ पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया गया। पंडितों द्वारा वेदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीविघाधाम इंदौर के महामंडलेश्वर संत चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने ट्रस्ट प्रतिनिधियों के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बीदासर में बन रहा यह भव्य श्रीराम मंदिर समूचे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। भगवान श्रीराम कण-कण में विराजमान हैं और आज उन्होंने संकल्प लिया है कि वे बीदासर में प्राण प्रतिष्ठित होंगे। इस पावन संकल्प को टांटिया परिवार पूर्ण कर रहा है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र के चरणों में प्रार्थना की कि उनका अनुग्रह सदैव बीदासर क्षेत्र पर बना रहे।गौरतलब है कि टांटिया ट्रस्ट के प्रतिनिधि रहे स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद टांटिया को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रण मिला था, जिसके तहत वे अयोध्या गए थे। उसी दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि अपनी जन्मभूमि बीदासर में भी अयोध्या की तर्ज़ पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएंगे। आज भामाशाह स्व. द्वारिका प्रसाद टांटिया भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार और टांटिया ट्रस्ट द्वारा उनके संकल्प और सपने को साकार किया जा रहा है। यह मंदिर लगभग 5 हेक्टेयर भूमि पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जो आने वाले समय में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्य गोपाल टांटिया, ईश्वर प्रसाद टांटिया, डॉक्टर ओमप्रकाश टांटिया, अतुल टांटिया, वैभव टांटिया, प्रमिला देवी, सीताराम टांटिया, एडीएम अनिल मेहला, रमेश टांटिया, तहसीलदार अमरसिह बोचला, निवर्तमान प्रधान सन्तोष मेघवाल, सीताराम प्रजापत, राजेश सोनी, अरूण तिवाड़ी,जेठाराम यादव सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी उपस्थित थे।

4 hrs ago
user_Ismail solanki
Ismail solanki
पत्रकार Churu, Rajasthan•
4 hrs ago
65790c53-486d-43ca-9c7f-040309e6486e

बीदासर में अयोध्या की तर्ज़ पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हुआ। बीदासर। कस्बे में नोखा-सीकर मार्ग पर शनिवार को गोवर्धन प्रसाद टांटिया ट्रस्ट द्वारा अयोध्या की तर्ज़ पर बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया गया। पंडितों द्वारा वेदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीविघाधाम इंदौर के महामंडलेश्वर संत चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने ट्रस्ट प्रतिनिधियों के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बीदासर

54a40dba-aed5-4c06-b6bf-ccfa76deb857

में बन रहा यह भव्य श्रीराम मंदिर समूचे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। भगवान श्रीराम कण-कण में विराजमान हैं और आज उन्होंने संकल्प लिया है कि वे बीदासर में प्राण प्रतिष्ठित होंगे। इस पावन संकल्प को टांटिया परिवार पूर्ण कर रहा है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र के चरणों में प्रार्थना की कि उनका अनुग्रह सदैव बीदासर क्षेत्र पर बना रहे।गौरतलब है कि टांटिया ट्रस्ट के प्रतिनिधि रहे

स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद टांटिया को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रण मिला था, जिसके तहत वे अयोध्या गए थे। उसी दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि अपनी जन्मभूमि बीदासर में भी अयोध्या की तर्ज़ पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएंगे। आज भामाशाह स्व. द्वारिका प्रसाद टांटिया भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार और टांटिया ट्रस्ट द्वारा उनके संकल्प और सपने को साकार किया जा रहा है।

यह मंदिर लगभग 5 हेक्टेयर भूमि पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा, जो आने वाले समय में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्य गोपाल टांटिया, ईश्वर प्रसाद टांटिया, डॉक्टर ओमप्रकाश टांटिया, अतुल टांटिया, वैभव टांटिया, प्रमिला देवी, सीताराम टांटिया, एडीएम अनिल मेहला, रमेश टांटिया, तहसीलदार अमरसिह बोचला, निवर्तमान प्रधान सन्तोष मेघवाल, सीताराम प्रजापत, राजेश सोनी, अरूण तिवाड़ी,जेठाराम यादव सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी उपस्थित थे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Amit Sharma
    1
    Post by Amit Sharma
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • सीकर जिले के भैरूपुरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार सुभाष नाम की युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई
    1
    सीकर जिले के भैरूपुरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार सुभाष नाम की युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई
    user_Ashok sharma
    Ashok sharma
    रिपोर्टर सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या पुलिस पहुंची मौके पर
    1
    युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या पुलिस पहुंची मौके पर
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:शादी से लौटते समय ट्रक से टकराई कैंपर; 3 दोस्त गंभीर घायल
    1
    महेंद्रगढ़ में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:शादी से लौटते समय ट्रक से टकराई कैंपर; 3 दोस्त गंभीर घायल
    user_Bharat gourav news 24 live update
    Bharat gourav news 24 live update
    News Anchor Mahendragarh, Haryana•
    1 hr ago
  • विपक्ष ने सांसद मैं किया मोदी पर सीधा हमला मोदी पर लगे आरोप
    1
    विपक्ष ने सांसद मैं किया मोदी पर सीधा हमला मोदी पर लगे आरोप
    user_KGB DIGITAL MEDIA
    KGB DIGITAL MEDIA
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    3 hrs ago
  • Post by Amit Sharma
    1
    Post by Amit Sharma
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव निवासी युवक की किटनाशक चढ़ने से मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया
    1
    श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव निवासी युवक की किटनाशक चढ़ने से मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव  परिजनों को सुपर्द कर दिया
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.