रूपवास: नवीन विद्यालय की कनक सिंघल ने नीट 2026 में लहराया परचम, गुरुजनों ने किया भव्य सम्मान। रूपवास (भरतपुर) कस्बे के नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कनक पुत्री अनिल सिंघल ने नीट परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनक ने 720 में से 608 अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया। कनक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व महसूस करते हुए उसका भव्य स्वागत-सम्मान किया। विद्यालय में साफा व माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर कनक का अभिनंदन किया गया। शिक्षकों और साथी छात्र-छात्राओं ने फूल बरसाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। सफलता का श्रेय देते हुए कनक ने कहा, "इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे गुरुजनों, माता-पिता और परिवार का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। साथ ही अपनी मेहनत और लगन से यह संभव हुआ। जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन अगर मन में ठान लो तो सफलता जरूर मिलती है।" विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कनक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कनक अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बताया कि कनक ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई हमारे विद्यालय से की है और फिर नीट की तैयारी कर प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश बाबू पराशर, राघवेंद्र पराशर, गणपति राम शर्मा, सर्वेश सिंह चौहान, सचिन शर्मा, राकेश कुमार, दीपक शर्मा, मोहन सिंह, अशोक कुमार, रंधीर सिंह दुर्वेश कुमार, पुष्पा शर्मा, धर्मेंद्र,के के, सुरेंद्र, पी के आदि मौजूद थे।
रूपवास: नवीन विद्यालय की कनक सिंघल ने नीट 2026 में लहराया परचम, गुरुजनों ने किया भव्य सम्मान। रूपवास (भरतपुर) कस्बे के नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कनक पुत्री अनिल सिंघल ने नीट परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनक ने 720 में से 608 अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया। कनक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व महसूस करते हुए उसका भव्य स्वागत-सम्मान किया। विद्यालय में साफा व माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर कनक का अभिनंदन किया गया। शिक्षकों और साथी छात्र-छात्राओं ने फूल बरसाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया। सफलता का श्रेय देते हुए कनक ने कहा, "इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे गुरुजनों, माता-पिता और परिवार का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। साथ ही अपनी मेहनत और लगन से यह संभव हुआ। जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन अगर मन में ठान लो तो सफलता जरूर मिलती है।" विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कनक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कनक अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बताया कि कनक ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई हमारे विद्यालय से की है और फिर नीट की तैयारी कर प्रथम प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश बाबू पराशर, राघवेंद्र पराशर, गणपति राम शर्मा, सर्वेश सिंह चौहान, सचिन शर्मा, राकेश कुमार, दीपक शर्मा, मोहन सिंह, अशोक कुमार, रंधीर सिंह दुर्वेश कुमार, पुष्पा शर्मा, धर्मेंद्र,के के, सुरेंद्र, पी के आदि मौजूद थे।
- रूपवास: वार्ड नंबर 9 में 'बदलाव की आवाज युवा टीम' ने चलाया जागरूकता अभियान,,, नुक्कड़ सभा में 3 भावी पार्षद प्रत्याशी भी हुए शामिल, वार्डवासियों से की सीधी बात,,, रूपवास (भरतपुर)। रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 में 'बदलाव की आवाज युवा टीम' ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से निकाय चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। सभा में लोगों को मतदान करने, शिक्षित, ईमानदार और सेवाभावी पार्षद प्रत्याशी चुनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मौजूद लोगों से वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इस कार्यक्रम में 3 भावी पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड के लोगों से सीधा संवाद किया और वार्ड के विकास को लेकर अपने विचार रखे। टीम के सदस्यों ने कहा कि वार्ड का विकास तभी संभव है जब जनता जागरूक होकर सही प्रत्याशी का चयन करे।3
- *रिपोर्टर राजेश चौधरी टपूकड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, करीब 220 किलो मिठाई कराई नष्ट* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा कस्बे में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर टीम टपूकड़ा कस्बे पहुंची। त्योहारी सीजन के दौरान बाहर से आकर ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिठाइयों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विक्रेता भी सामने आए, जिनके पास खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक फूड रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी खोहरी खुर्द, टपूकड़ा की दुकान से कलाकंद, रसगुल्ला एवं बर्फी के खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को अग्रिम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में दुर्गंध एवं फफूंद पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 220 किलो मिठाइयों को नष्ट करवाया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। *रिपोर्टर राजेश चौधरी टपूकड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, करीब 220 किलो मिठाई कराई नष्ट* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टपूकड़ा कस्बे में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय शिकायत के आधार पर टीम टपूकड़ा कस्बे पहुंची। त्योहारी सीजन के दौरान बाहर से आकर ठेलों एवं अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिठाइयों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कई ऐसे विक्रेता भी सामने आए, जिनके पास खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक फूड रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। कार्रवाई के दौरान नरेश कुमार पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी खोहरी खुर्द, टपूकड़ा की दुकान से कलाकंद, रसगुल्ला एवं बर्फी के खाद्य नमूने लिए गए। सभी नमूनों को अग्रिम जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भिजवाया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में रखी मिठाइयों में दुर्गंध एवं फफूंद पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 220 किलो मिठाइयों को नष्ट करवाया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।2
- गिरिडीह में आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश1
- Post by Ajeeram Yogi3
- राजाखेड़ा थाना पुलिस ने अवैद्य मादक पदार्थ पर कसा शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार धौलपुर जिले के उपखंड राजाखेड़ा थाना अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे को मोटरसाईकिल से ले जाते हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार राजाखेड़ा। पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर प्रीति चन्द्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा सीओ वृत्त मनिया खलील अहमद के निकटतम सुपरवीजन में राजाखेड़ा थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर के नेतृत्व एक अपाची मोटर साईकिल सहित तीन आरोपी अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 की आचार संहिता के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के द्वारा फरमाये गये निर्देशो के मुताविक सघन नाकाबन्दी करते हुये दिनांक 25-08-2026 को समय करीब 05.25 पीएम पर करीलकी रोड पर डेयरी से आगे थानाधिकारी वीरसिंह मय जाप्ता के मुखविर खास की सूचना पर आरोपी अनुराग पुत्र राकेश उम्र 22 साल जाति ठाकुर निवासी गांव गुमानपुर थाना नादनपुर जिला धौलपुर, प्रिन्स राना पुत्र स्व. लोकेन्द्र राना उम्र 19 साल जाति जाट , लक्की राना पुत्र जीतेन्द्र राना उम्र 19 साल जाति जाट निवासी गांव लालौनी हार थाना कंचनपुर जिला धौलपुर हाल झोरवाली माता के मन्दिर के पीछे धौलपुर थाना कोतवाली धौलपुर जिला धौलपुर राज. को अपाची मोटर साईकिल रंग काला व लाल पटटीदार रजिस्ट्रेशन नंबर MPO7ZK5626 से 120 ग्राम गांजा ले जाते हुये पकडा अवैध 120 ग्राम गांजा व मोटरसाईकिल को जब्त किया आरोपी अनुराग, प्रिन्स राना, लक्की राना को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह गुर्जर के साथ नवीन कुमार सहायक उपनिरीक्षक, उमाशंकर सहायक उपनिरीक्षक, मनोज कुमार कांस्टेबल, पूरन मल कांस्टेबल, दशरथ कांस्टेबल इत्यादि शामिल रहे3
- रूपवास: वार्ड नंबर 6 में 'बदलाव की आवाज युवा टीम' ने चलाया जागरूकता अभियान। रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 में 'बदलाव की आवाज युवा टीम' द्वारा निकाय चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ईमानदार और सेवाभावी पार्षद चुनने की अपील की गई। इस दौरान वार्डवासियों से मिलकर वार्ड की समस्याओं को भी जाना गया। टीम के सदस्यों ने कहा कि मजबूत और विकासशील वार्ड के लिए योग्य प्रत्याशी को चुना जाए जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठा सके।1
- नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं नमस्कार, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।1
- दिल्ली में सनसनीखेज हत्या: घर में घुसकर 21 वर्षीय मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड महावीर नगर से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। करीब 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान पास के जिम में ट्रेनर था और मुस्कान से उसकी दोस्ती थी। दोनों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी। मृतका के दोस्तों ने आरोपी पर परेशान करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस के मुताबिक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। रिपोर्ट—मोहम्मद अजीज सैफी, तिलक नगर, दिल्ली।1