मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 29 अगस्त को चरगोड़ा में लगेगा वृहद शिविर भूपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक अखंण्ड चक्र समाचार सिंगरौली सिंगरौली, 26 अगस्त 2026। राज्य शासन द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आगामी शनिवार, 29 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत चरगोड़ा में एक दिवसीय वृहद क्लस्टर शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। शिविर में ग्राम पंचायत चरगोड़ा सहित बरहपान, गोभा, पिपराकुरंद, करौटी एवं उर्ती को सम्मिलित किया गया है*। इन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपने विभागीय प्रकरणों, समस्याओं एवं लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए शिविर में उपस्थित होकर संबंधित विभागों से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूर्व में आयोजित शिविरों की भांति अपने-अपने प्रभार क्षेत्र की शासकीय संस्थाओं, जिनमें विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं, का सघन निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों का शिविर स्थल पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे 29 अगस्त को ग्राम पंचायत चरगोड़ा में आयोजित वृहद शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

- सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगरौली: नगर निगम की फायर ब्रिगेड से विधायक रामनिवास शाह की इनोवा कार धुलवाने का मामला सामने आने के बाद विधायक रामनिवास शाह ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।1
- फायर ब्रिगेड से विधायक की गाड़ी धोने का वीडियो वायरल, विधायक ने मीडिया से चर्चा कर दी जानकारी1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर, जिला भिंड में आयोजित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नवीन विनिर्माण इकाई का शुभारंभ कार्यक्रम .1
- देखिए अमिलिया से हनुमना जाने वाले पहाड़ की स्थिति 👊👊👊👊 सजमानी पहाड़ दास गया है👊1
- ओबरा बाँध के जलस्तर पर अलर्ट, तटवर्ती गांवों में सतर्कता गेट खोले जाने की स्थिति में सोन नदी तक पहुंचेगा पानी, प्रशासन ने ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की सोनभद्र, 26 अगस्त। वर्षा ऋतु में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ओबरा बाँध के जलस्तर पर निगरानी और बढ़ा दी है। बाँध का पूर्ण जलस्तर (FRL) 193.24 मीटर निर्धारित है। अधिक वर्षा होने पर बाँध की सुरक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन के अनुसार, गेट खोले जाने की स्थिति में पानी रेणु नदी के रास्ते करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय कर सोन नदी में प्रवाहित होगा। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटीया, वर्दिया और सिन्दुरिया गांवों के नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी स्थिति में जोखिम न उठाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाँध के जलस्तर और संभावित स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की अपील के बाद तटवर्ती गांवों में भी सतर्कता बढ़ गई है।1
- ओबरा में गूंजा बारावफात का जश्न, हजारों की भीड़ के साथ निकला भव्य जुलूस ओबरा/सोनभद्र। बारावफात के अवसर पर बुधवार को ओबरा आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में इन्तजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। भलुआ टोला, मिल्लत नगर एवं नूरी मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार पहुंचा। डीजे की धुन पर लोग झूमते-थिरकते नजर आए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजकों के अनुसार जुलूस में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई गई। बारावफात के मौके पर निकले इस जुलूस को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोग बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया तथा नगर की सड़कों पर बारावफात के जुलूस की रौनक देखने को मिली। इस दौरान आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इन्तजामिया कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। जुलूस में ओबरा अध्यक्ष प्रतिनिधि, इन्तजामिया कमेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर में लोगों की भारी भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ओबरा थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा एलआईयू टीम भी सक्रिय रही तथा जुलूस से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही। पुलिस टीम द्वारा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरती। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की। बारावफात के अवसर पर निकला यह भव्य जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन और इन्तजामिया कमेटी के बीच समन्वय नजर आया। ओबरा नगर में निकले इस जुलूस ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *प्रेस नोट* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 26.08.2026* *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।1
- मध्यप्रदेश में तेजी से नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में प्रदेश को करीब ₹30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से ₹10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं। वहीं प्रदेश का ₹76 हजार करोड़ का निर्यात वैश्विक बाजार में मध्यप्रदेश की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और मजबूत होती पहचान को दर्शाता है : CM डॉ मोहन यादव1