logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आचार्य प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में 600 से अधिक तपस्वियों का सामूहिक पारणा पर्युषण महापर्व के समापन पर चांदी की नाव से आचार्य संघ को खीर वोराई गई, आराधना भवन में धार्मिक प्रवचन जारी उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व के सातवें दिन धर्म, भक्ति और साधना का वातावरण बना रहा। आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज, मुनिराज नीतिप्रभ विजयजी महाराज एवं साध्वी श्रुतवर्धना श्रीजी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि पर्युषण महापर्व के समापन पर आराधना भवन में 600 से अधिक तपस्वियों के सामूहिक पारणे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज की निश्रा में नौ उपवास करने वाली प्रेमलता जावरिया की ओर से खीर समुद्र का पारणा कराया गया। चांदी की नाव के माध्यम से आचार्य संघ एवं साध्वीजी महाराज को खीर वोराई गई। जावरिया ने बताया कि 35 उपवास, 15 उपवास और 11 उपवास जैसी तपस्याएं करने वाले श्रावक-श्राविकाएं खीर तैयार कर उसे बड़े पात्र में एकत्र करते हैं। इसके बाद उसी खीर में से चांदी की नाव के माध्यम से आचार्य संघ को खीर वोराई जाती है। संवत्सरी पूर्ण होने के अवसर पर भी आचार्यदेव की निश्रा में चांदी की नाव से खीर वोराने का धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। सामूहिक पारणे के मुख्य लाभार्थी जतन कुंवर, दिनेश एवं मुकेश भंडारी का ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से सम्मान किया गया। गुरुवार को सिद्धीतप करने वाले 20 तपस्वियों का सोने की गिन्नी से सम्मान किया जाएगा। साथ ही साध्वी महाराज का भी सोने की गिन्नी से गुरु पूजन किया जाएगा। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज ने कहा कि इस संसार में प्रत्येक जीव को जीवन प्रिय है और किसी को भी मृत्यु पसंद नहीं होती। इसलिए किसी भी जीव को पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा के माध्यम से जब व्यक्ति किसी अन्य जीव के द्रव्य प्राणों का नाश करता है, तो वह अपनी आत्मा के भाव प्राणों के विनाश को भी आमंत्रित करता है। उन्होंने बताया कि पांच इन्द्रियां, मन, वचन, काया, आयुष्य और श्वासोच्छ्वास—ये दस द्रव्य प्राण हैं। वहीं ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप, वीर्य एवं उपयोग आत्मा के भाव प्राण माने गए हैं। जो आत्मा दूसरों के द्रव्य प्राणों का नाश करती है, वह स्वयं के भाव प्राणों के विनाश का कारण बनती है। प्रकृति का नियम बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति दूसरों को जो देता है, वही उसे वापस प्राप्त होता है और कई बार कई गुना होकर लौटता है। यदि दूसरों को जीवन दिया जाएगा तो जीवन मिलेगा, सुख दिया जाएगा तो सुख मिलेगा और अभय दिया जाएगा तो अभय की प्राप्ति होगी। आराधना भवन में पर्युषण महापर्व के दौरान निरंतर धार्मिक प्रवचन एवं आध्यात्मिक आयोजन जारी हैं। कार्यक्रम में श्रीसंघ के डॉ. शैलेन्द्र हिरण, कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया, राजकुमार बापना, नरेंद्र सिंघवी, भोपाल सिंह सिंघवी, मनीष दोशी, अभिषेक हुमड़, अशोक सेठ, प्रकाश गांधी, राकेश चेलावत, अशोक जैन, राजेंद्र कोठारी सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Padmavat Media
Padmavat Media
Newspaper publisher Egarkund, Dhanbad•
8 hrs ago
0ebb7a07-c69c-45af-8889-e58803f99fcc

आचार्य प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में 600 से अधिक तपस्वियों का सामूहिक पारणा पर्युषण महापर्व के समापन पर चांदी की नाव से आचार्य संघ को खीर वोराई गई, आराधना भवन में धार्मिक प्रवचन जारी उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन में आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व के सातवें दिन धर्म, भक्ति और साधना का वातावरण बना रहा। आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज, मुनिराज नीतिप्रभ विजयजी महाराज एवं साध्वी श्रुतवर्धना श्रीजी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि पर्युषण महापर्व के समापन पर आराधना भवन में 600 से अधिक तपस्वियों के सामूहिक पारणे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज की निश्रा में नौ उपवास करने वाली प्रेमलता जावरिया की ओर से खीर समुद्र का पारणा कराया गया। चांदी की नाव के माध्यम से आचार्य संघ एवं साध्वीजी महाराज को खीर वोराई गई। जावरिया ने बताया कि 35 उपवास, 15 उपवास और 11 उपवास जैसी तपस्याएं करने वाले श्रावक-श्राविकाएं खीर तैयार कर उसे बड़े पात्र में एकत्र करते हैं। इसके बाद उसी खीर में से चांदी की नाव के माध्यम से आचार्य संघ को खीर वोराई जाती है। संवत्सरी पूर्ण होने के अवसर पर भी आचार्यदेव की निश्रा में चांदी की नाव से खीर वोराने का धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। सामूहिक पारणे के मुख्य लाभार्थी जतन कुंवर, दिनेश एवं मुकेश भंडारी का ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से सम्मान किया गया। गुरुवार को

6fddb68d-0dff-43cd-b5a9-5c73f60a71d1

सिद्धीतप करने वाले 20 तपस्वियों का सोने की गिन्नी से सम्मान किया जाएगा। साथ ही साध्वी महाराज का भी सोने की गिन्नी से गुरु पूजन किया जाएगा। धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्यदेव श्रीमद् विजय प्रशमेशप्रभ सूरीश्वर महाराज ने कहा कि इस संसार में प्रत्येक जीव को जीवन प्रिय है और किसी को भी मृत्यु पसंद नहीं होती। इसलिए किसी भी जीव को पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा के माध्यम से जब व्यक्ति किसी अन्य जीव के द्रव्य प्राणों का नाश करता है, तो वह अपनी आत्मा के भाव प्राणों के विनाश को भी आमंत्रित करता है। उन्होंने बताया कि पांच इन्द्रियां, मन, वचन, काया, आयुष्य और श्वासोच्छ्वास—ये दस द्रव्य प्राण हैं। वहीं ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप, वीर्य एवं उपयोग आत्मा के भाव प्राण माने गए हैं। जो आत्मा दूसरों के द्रव्य प्राणों का नाश करती है, वह स्वयं के भाव प्राणों के विनाश का कारण बनती है। प्रकृति का नियम बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति दूसरों को जो देता है, वही उसे वापस प्राप्त होता है और कई बार कई गुना होकर लौटता है। यदि दूसरों को जीवन दिया जाएगा तो जीवन मिलेगा, सुख दिया जाएगा तो सुख मिलेगा और अभय दिया जाएगा तो अभय की प्राप्ति होगी। आराधना भवन में पर्युषण महापर्व के दौरान निरंतर धार्मिक प्रवचन एवं आध्यात्मिक आयोजन जारी हैं। कार्यक्रम में श्रीसंघ के डॉ. शैलेन्द्र हिरण, कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया, राजकुमार बापना, नरेंद्र सिंघवी, भोपाल सिंह सिंघवी, मनीष दोशी, अभिषेक हुमड़, अशोक सेठ, प्रकाश गांधी, राकेश चेलावत, अशोक जैन, राजेंद्र कोठारी सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच
    1
    कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा में गणेशोत्सव में बांकुड़ा के कलाकारों ने दिखाई सजीव झांकी बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा बीचकोड़ा में गणेशोत्सव पर सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बांकुड़ा के कलाकारों ने महिषासुर मर्दन की सजीव झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर भक्तिमय रहा। कमिटी सदस्य ब्रजकिशोर पांडे ने बताया कि मंगलवार रात जमुई के जगत मोहन पांडे का प्रवचन होगा।
    1
    मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा में गणेशोत्सव में बांकुड़ा के कलाकारों ने दिखाई सजीव झांकी
बसकीडीह पंचायत के आस्ताजोड़ा बीचकोड़ा में गणेशोत्सव पर सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बांकुड़ा के कलाकारों ने महिषासुर मर्दन की सजीव झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर भक्तिमय रहा। कमिटी सदस्य ब्रजकिशोर पांडे ने बताया कि मंगलवार रात जमुई के जगत मोहन पांडे का प्रवचन होगा।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    9 hrs ago
  • राँची में बड़ा एक्शन! HEC साइड 5 खाली कराने पहुंचा प्रशासन। राँची के हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) इलाके के साइड-5 में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह बड़ी कार्रवाई की गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जहां प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    राँची में बड़ा एक्शन! HEC साइड 5 खाली कराने पहुंचा प्रशासन।
राँची के हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) इलाके के साइड-5 में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, जहां प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media house देवघर, देवघर, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चांदन-शांतिपूर्ण एवं आस-पास के क्षेत्रों में गणेश पूजा शांतिपूर्ण संपन्न चांदन (बांका)आज बुधवार को चांदन मुख्यालय स्थित हेडटोला एवं इसके आसपास तीन दिवसीय गणेश पूजा का धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया।चांदन नदी तट एवं पुर्णाबांध में प्रतिस्थापित गणपति प्रतिमा का आज बुधवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ के बाद देर रात को चांदन नदी में जल प्रवाह कर दिया गया। इन सभी गणपति पुजा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन भजन एवं भंडारे के साथ ही रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया था। गणपति विसर्जन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
    1
    चांदन-शांतिपूर्ण एवं आस-पास के क्षेत्रों में गणेश पूजा शांतिपूर्ण संपन्न 
चांदन (बांका)आज बुधवार को चांदन मुख्यालय स्थित हेडटोला एवं इसके आसपास तीन दिवसीय गणेश पूजा का धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया।चांदन नदी तट एवं पुर्णाबांध में प्रतिस्थापित गणपति प्रतिमा का आज बुधवार रात्रि को ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ के बाद देर रात को चांदन नदी में जल प्रवाह कर दिया गया।
इन सभी गणपति पुजा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन भजन एवं भंडारे के साथ ही रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया था। गणपति विसर्जन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 बड़ी खबर | धनबाद “हमारा प्रिंस के काले कारनामों से कोई लेना-देना नहीं” — हवालात में बंटी ने खोला भाई का कच्चा चिट्ठा! धनबाद: पुलिस पूछताछ के दौरान बंटी ने अपने भाई प्रिंस खान को लेकर कई आरोप लगाए। बंटी का कहना है कि प्रिंस खान अपने परिवार को लेकर फरार हो गया और बाकी परिवार को मुश्किलों का सामना करने के लिए छोड़ दिया। बंटी ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही उसने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार का प्रिंस खान की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। बंटी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उसके परिवार को इन मामलों से अलग रखा जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। नोट: प्रिंस खान के संबंध में लगाए गए आरोपों को बंटी के कथन के रूप में बताया गया है; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अलग से आवश्यक है।#dainikjharkhand #news #dhanbadjharkhand #jharkhandnews
    1
    🚨 बड़ी खबर | धनबाद
“हमारा प्रिंस के काले कारनामों से कोई लेना-देना नहीं” — हवालात में बंटी ने खोला भाई का कच्चा चिट्ठा!
धनबाद: पुलिस पूछताछ के दौरान बंटी ने अपने भाई प्रिंस खान को लेकर कई आरोप लगाए। बंटी का कहना है कि प्रिंस खान अपने परिवार को लेकर फरार हो गया और बाकी परिवार को मुश्किलों का सामना करने के लिए छोड़ दिया।
बंटी ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही उसने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार का प्रिंस खान की गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है।
बंटी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उसके परिवार को इन मामलों से अलग रखा जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
नोट: प्रिंस खान के संबंध में लगाए गए आरोपों को बंटी के कथन के रूप में बताया गया है; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अलग से आवश्यक है।#dainikjharkhand #news #dhanbadjharkhand #jharkhandnews
    user_दैनिक झारखण्ड
    दैनिक झारखण्ड
    जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गोला रामगढ़ : पत्रकारों के सम्मान और भूमिका पर बोले जिला पार्षद जलेश्वर महतो
    1
    गोला रामगढ़ : पत्रकारों के सम्मान और भूमिका पर बोले जिला पार्षद जलेश्वर महतो
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    9 hrs ago
  • चरही में नशामुक्ति के लिए सब एक साथ आके नशामुक्ति अभियान में शामिल हो गए
    1
    चरही में नशामुक्ति के लिए सब एक साथ आके नशामुक्ति अभियान में शामिल हो गए
    user_Md aadil
    Md aadil
    चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    8 hrs ago
  • प्रमुख द्वारा के-मेगामार्ट माॅल का उद्घाटन प्रसन्नता पूर्वक किया गया
    1
    प्रमुख द्वारा के-मेगामार्ट माॅल का उद्घाटन प्रसन्नता पूर्वक किया गया
    user_Srikant Yadav
    Srikant Yadav
    कटोरिया, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • 🚨 सरकारी जमीन पर घर बना, अब रसीद को लेकर बड़ा सवाल! आखिर कैसे? 📍 धोरैया, बांका: ग्राम तेवाचक, पोस्ट जोठा में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री और घर बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 20 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और निर्माण से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था। 🏠 आरोप है कि शिकायत के बावजूद 15 सितंबर को संबंधित लोगों द्वारा घर का निर्माण कर दिया गया। वहीं, एक रसीद दिखाकर जमीन को निजी बताया जा रहा है। ❓ सबसे बड़ा सवाल: अगर जमीन की जमाबंदी नहीं है, तो आखिर किस आधार पर उसकी रसीद काटी गई? रसीद जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की जा रही है। 🔎 साथ ही अजीत सिंह नामक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई गई है। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। 📲 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    1
    🚨 सरकारी जमीन पर घर बना, अब रसीद को लेकर बड़ा सवाल! आखिर कैसे?
📍 धोरैया, बांका: ग्राम तेवाचक, पोस्ट जोठा में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बाउंड्री और घर बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर 20 अगस्त 2026 को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी और निर्माण से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया गया था।
🏠 आरोप है कि शिकायत के बावजूद 15 सितंबर को संबंधित लोगों द्वारा घर का निर्माण कर दिया गया। वहीं, एक रसीद दिखाकर जमीन को निजी बताया जा रहा है।
❓ सबसे बड़ा सवाल: अगर जमीन की जमाबंदी नहीं है, तो आखिर किस आधार पर उसकी रसीद काटी गई? रसीद जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की जा रही है।
🔎 साथ ही अजीत सिंह नामक कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई गई है। आवेदक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और आरोपित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
📲 ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें—बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.